एक्सप्लोरर

लॉकडाउन के बाद मास्क, आरोग्य सेतु एप बिना दिल्ली मेट्रो में नहीं होगी एंट्री, नई गाइडलाइंस तैयार

राजधानी दिल्ली में मेट्रो चालू होने पर अपनाए जाने वाले सुरक्षा नियमों को लेकर सीआईएसएफ ने प्लान तैयार किया है. CISF का कहना है इन नियमों के साथ चरणबद्ध तरीके से मेट्रो को चालू किया जा सकता है.

नई दिल्ली: केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) द्वारा मेट्रो चालू होने पर यात्रियों की सुरक्षा को लेकर प्लान तैयार किया गया है. जिसके तहत यात्रियों को जांच से पूर्व शरीर से धातु की चीजों को हटाना होगा, मास्क पहनना होगा, मोबाइल में आरोग्य सेतु एप भी रखना होगा और जिन यात्रियों में फ्लू के लक्षण होंगे, उन्हें यात्रा की अनुमति नहीं मिलेगी.

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में मेट्रो नेटवर्क की सुरक्षा में तैनात इस अर्धसैनिक बल ने यात्रियों और कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए एक योजना तैयार की है. जानकारी के अनुसार दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) और शहरी विकास मंत्रालय की एडवाइजरी के बाद ही सीआईएसएफ की प्रस्तावित योजना को लागू किया जाएगा.

मेट्रो के 160 से अधिक स्टेशनों की सुरक्षा के लिए लगभग 12,000 पुरुष और महिला कर्मियों को तैनात करने वाले इस बल की योजना के अनुसार रेल नेटवर्क की सेवाओं को चरणबद्ध तरीके से फिर से शुरू किया जा सकता है.

योजना में कहा गया है, "आरोग्य सेतु एप्लिकेशन से जारी ई-पास से कोविड-29 के लक्षण वाले संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान उन्हें मेट्रो के उपयोग से रोका जा सकता है. मेट्रो परिसर में प्रवेश करने वाले हर व्यक्ति के लिए मास्क पहनना अनिवार्य होगा. साथ ही हर प्रवेश बिंदु पर हैंडवाश और हैंड सैनिटाइजर की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी."

प्रस्ताव के अनुसार प्रत्येक स्टेशन में एंट्री से पहले थर्मल जांच की जाएगी और खांसी, जुकाम जैसे फ्लू के लक्षणों के साथ ही जिनका शारीरिक तापमान सामान्य नहीं होगा, उन्हें प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी.

सीआईएसएफ के महानिदेशक राजेश रंजन ने बताया कि इस प्रस्ताव को यह ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है कि यात्रियों, बल के कर्मियों, डीएमआरसी के कर्मियों और परिसर के अन्य लोगों की गति, सुरक्षा और संरक्षा को सुनिश्चित किया जा सके. बल ने सुझाव दिया है कि सभी यात्रियों को बेल्ट, बकल्स जैसे धातु की चीजें जांच से पूर्व उतारना हेागा.

ये भी पढ़ें

देश भर के सरपंचों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में पीएम मोदी बोले- कोरोना संकट ने दिया आत्मनिर्भर बनने का संदेश बिहार: चौकीदार से उठक-बैठक कराने के मामले में दो अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेंगलुरु जा रही Air India Express की फ्लाइट से पक्षी टकराया, विमान में सवार थे 148 यात्री
बेंगलुरु जा रही Air India Express की फ्लाइट से पक्षी टकराया, विमान में सवार थे 148 यात्री
RSS के स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं, कहा- 'आने वाले समय में भी देश...'
RSS के स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं, कहा- 'आने वाले समय में भी देश...'
'बांग्लादेश की तरह भारत में भी कोशिश', रिजीम चेंज को लेकर क्या बोले मोहन भागवत
'बांग्लादेश की तरह भारत में भी कोशिश', रिजीम चेंज को लेकर क्या बोले मोहन भागवत
'जब भी बंटे, कमजोर हुए', विजयादशमी के कार्यक्रम में बोले RSS प्रमुख मोहन भागवत
'जब भी बंटे, कमजोर हुए', विजयादशमी के कार्यक्रम में बोले RSS प्रमुख मोहन भागवत

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
RSS के स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं, कहा- 'आने वाले समय में भी देश...'
RSS के स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं, कहा- 'आने वाले समय में भी देश...'
Dussehra 2026: दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
Box Office Clash: 23 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर महाक्लैश, रिलीज होंगी 'उड़ता तीर' से 'तू है मेरी किरण' तक 8 धांसू फिल्में
23 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर महाक्लैश, रिलीज होंगी 8 धांसू फिल्में
Asian Para Games 2026 Day 2 Live Updates: पांच मिनट के भीतर 2 मेडल, मनीष और अशोक ने जीता सिल्वर
LIVE: पांच मिनट के भीतर 2 मेडल, मनीष और अशोक ने जीता सिल्वर
पसलियां टूटीं, फेफड़ों में छेद... कोलकाता हादसे के पीड़ितों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासे
पसलियां टूटीं, फेफड़ों में छेद... कोलकाता हादसे के पीड़ितों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासे
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
'पापा की परी' का दिवाली स्टंट पड़ा भारी! बांहों में फटा रॉकेट
'पापा की परी' का दिवाली स्टंट पड़ा भारी! बांहों में फटा रॉकेट
Embed widget