एक्सप्लोरर

अंबेडकर को लेकर अमित शाह के बयान पर आया चिराग पासवान का रिएक्शन, बोले- जीवित रहते...

Chirag Paswan Slams Congress: अमित शाह के राज्यसभा में दिए भाषण के बाद अब चिराग पासवान ने कहा कि दशकों तक कांग्रेस ने संसद में बाबा साहेब अंबेडकर एक तस्वीर तक लगाना जरूरी नहीं समझा.

Chirag Paswan Slams Congress: राज्यसभा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दिए भाषण के बाद अब चिराग पासवान ने भी कांग्रेस पर निशाना साधा है. केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा है कि आज कांग्रेस बाबा साहेब के सम्मान को लेकर चिंता जता रही है, लेकिन ये वही कांग्रेस है जिसने बाबा साहेब अंबेडकर को जीवित रहते उन्हें सम्मान देना जरूरी नहीं समझा. इतना ही नहीं कांग्रेस ने संसद में उनकी तस्वीर लगाना भी जरूरी नहीं समझा. कांग्रेस सिर्फ दिखावा कर रही है.

अमित शाह ने राज्यसभा में बीते रोज (17 दिसंबर, 2024) को बाबा साहेब आंबेडकर को लेकर कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा था, जिसके बाद अब एएनआई से बात करते हुए चिराग पासवान ने कहा कि कांग्रेस आज बाबा साहेब के सम्मान को लेकर चिंता जता रही है, ये वही कांग्रेस है जिसने बाबा साहेब अंबेडकर को जीवित रहते हुए सम्मान देना जरूरी नहीं समझा. दशकों तक कांग्रेस ने संसद में उनकी एक तस्वीर तक लगाना जरूरी नहीं समझा. बाबा साहेब अंबेडकर की पहली तस्वीर संसद में तब लगाई गई जब गैर कांग्रेसी सरकार सत्ता में आई.

‘दिखावा कर रही है कांग्रेस’

आरोप लगाते हुए चिराग पासवान ने कहा कि कांग्रेस ने बाबा साहेब के सम्मान में भारत रत्न देना भी जरूरी नहीं समझा. आज कांग्रेस सिर्फ होड़ में है, क्यों? क्योंकि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र की एनडीए सरकार ने भीमराव अंबेडकर के जीवन से जुड़ी प्रमुख घटनाओं को विकसित करने और पहचान दिलाने का काम किया है. जब तक कांग्रेस सत्ता में थी, वो बाबा साहेब का नाम भूल गई. आज वही कांग्रेस पार्टी बाबा साहेब के सम्मान को लेकर चिंतित है? कांग्रेस सिर्फ दिखावा कर रही है.

क्या बोले थे अमित शाह

राज्यसभा में 17 दिसंबर को अमित शाह ने कहा था, “अभी यह एक फैशन हो गया है. अंबेडकर…अंबेडकर…अंबेडकर…अंबेडकर, इतना नाम अगर भगवान का लेते तो 7 जन्मों तक स्वर्ग मिल जाता.’’ इसके बाद गृह मंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के समय की घटनाओं का जिक्र किया और कहा कि तब से लेकर कांग्रेस बाबा साहब का अपमान करती आ रही है. अमित शाह के इसी बयान को लेकर कांग्रेस पार्टी के तमाम नेता केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा पर निशाना साध रहे हैं. 

यह भी पढ़ें- इतनी कम पेंशन, ये क्या है? रिटायर्ड जजों की अर्जी पर केंद्र पर भड़का सुप्रीम कोर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अमेरिका ने हमें टॉयलेट पेपर की तरह इस्तेमाल कर फेंक दिया', पाकिस्तान के रक्षामंत्री ने संसद में रोया रोना
'US ने हमें टॉयलेट पेपर की तरह इस्तेमाल कर फेंका', PAK के रक्षामंत्री ने संसद में रोया रोना
HDFC बैंक विवाद: 'मैं ठाकुर हूं' के बाद 'मैं ब्राह्मण हूं' भी आईं सामने, जानें किसने क्या कहा?
HDFC बैंक विवाद: 'मैं ठाकुर हूं' के बाद 'मैं ब्राह्मण हूं' भी आईं सामने, जानें किसने क्या कहा?
PM मोदी से फैमिली के साथ मिले सचिन तेंदुलकर, बेटे अर्जुन की शादी का दिया न्योता, शेयर कीं PHOTOS
PM मोदी से फैमिली के साथ मिले सचिन तेंदुलकर, बेटे अर्जुन की शादी का दिया न्योता, शेयर कीं PHOTOS
टीम इंडिया के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा हुए बीमार, टी20 वर्ल्ड कप के बीच भारतीय खेमे से आई बुरी खबर
टीम इंडिया के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा हुए बीमार, टी20 वर्ल्ड कप के बीच भारतीय खेमे से आई बुरी खबर

वीडियोज

Sansani:बैंक कांड का 'पूरा सच' ! | Crime News
Delhi News: रोहिणी में खुले नाले में गिरकर युवक की मौत, 2 घंटे बाद मिला शव | Rohini
Delhi News: रोहिणी में खुले नाले में गिरकर युवक की मौत, 2 घंटे बाद मिला शव | Rohini News
Janhit with Chitra Tripathi: संसद कांड की नई 'पिक्चर' रिलीज हुई ! | Rahul Gandhi
Janhit with Chitra Tripathi: संसद कांड की नई 'पिक्चर' रिलीज हुई ! | Rahul Gandhi | OM Birla

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अमेरिका ने हमें टॉयलेट पेपर की तरह इस्तेमाल कर फेंक दिया', पाकिस्तान के रक्षामंत्री ने संसद में रोया रोना
'US ने हमें टॉयलेट पेपर की तरह इस्तेमाल कर फेंका', PAK के रक्षामंत्री ने संसद में रोया रोना
HDFC बैंक विवाद: 'मैं ठाकुर हूं' के बाद 'मैं ब्राह्मण हूं' भी आईं सामने, जानें किसने क्या कहा?
HDFC बैंक विवाद: 'मैं ठाकुर हूं' के बाद 'मैं ब्राह्मण हूं' भी आईं सामने, जानें किसने क्या कहा?
PM मोदी से फैमिली के साथ मिले सचिन तेंदुलकर, बेटे अर्जुन की शादी का दिया न्योता, शेयर कीं PHOTOS
PM मोदी से फैमिली के साथ मिले सचिन तेंदुलकर, बेटे अर्जुन की शादी का दिया न्योता, शेयर कीं PHOTOS
टीम इंडिया के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा हुए बीमार, टी20 वर्ल्ड कप के बीच भारतीय खेमे से आई बुरी खबर
टीम इंडिया के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा हुए बीमार, टी20 वर्ल्ड कप के बीच भारतीय खेमे से आई बुरी खबर
राजपाल यादव के घर खा-पीकर स्टार बने नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी-दिब्येंदु जैसे एक्टर्स, मुसीबत में लापता हैं करीबी दोस्त
राजपाल यादव के घर खा-पीकर स्टार बने नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी-दिब्येंदु जैसे एक्टर्स, मुसीबत में लापता हैं करीबी दोस्त
Astronaut कैसे बनें? जानिए पढ़ाई, कोर्स, सैलरी और ISRO-NASA का पूरा रास्ता
Astronaut कैसे बनें? जानिए पढ़ाई, कोर्स, सैलरी और ISRO-NASA का पूरा रास्ता
“बच्चों को पालो नहीं, मजबूत बनाओ” थायरोकेयर फाउंडर डॉ ए वेलुमणि की पोस्ट से सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
“बच्चों को पालो नहीं, मजबूत बनाओ” थायरोकेयर फाउंडर डॉ ए वेलुमणि की पोस्ट से सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
पीएफ अकाउंट में नहीं किया ये काम तो अटक जाएगा पैसा, जानें अपने काम की बात
पीएफ अकाउंट में नहीं किया ये काम तो अटक जाएगा पैसा, जानें अपने काम की बात
Embed widget