एक्सप्लोरर

पांच फरवरी से लखनऊ में शुरू होगा डिफेंस एक्सपो, चीनी प्रतिनिधिमंडल भी लेगा हिस्सा

रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, डिफेंस एक्सपो के शुरूआत के तीन दिन (5-7 फरवरी) बिजनेस-डे होंगे जबकि आखिरी दो दिनों आम लोगों को जाने के लिए होंगे. प्रदर्शनी मे जाने का कोई टिकट नहीं होगा. डिफेंस एक्सपो के दौरान देश-विदेश के लड़ाकू विमान, हेलीकॉप्टर, टैंक और तोप का लाइव डेमो भी करेंगे.

नई दिल्ली: 5 फरवरी से उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में होने जा रहे डिफेंस एक्सपो में चीन का प्रतिनिधिमंडल भी हिस्सा ले रहा है. रक्षा मंत्रालय के मुताबिक चीनी डेलीगेशन ने काफी पहले ही अपनी शिरकत करने की जानकारी दे दी थी. ऐसे में चीन में फैले कोरोना-वायरस के बावजूद चीन के प्रतिनिधिमंडल को लखनऊ में आने दिया जाएगा.

रक्षा सचिव अजय कुमार के मुताबिक चीन से आने वाले प्रतिनिधिमंडल का भारत आने पर एयरपोर्ट पर ही विशेष स्क्रीनिंग और मेडिकल चेकअप से गुजरना होगा. बिना किसी कोरोना वायरस के लक्षण मिलने के बाद ही उन्हें डिफेंस-एक्सपो में शिरकत करने दिया जाएगा. रक्षा सचिव के मुताबिक चीन के साथ-साथ दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों के प्रतिनिधिमंडलों पर कोरोना-वायरस के चलते विशेष नजर रखी जाएगी.

आपको बता दें कि 5 फरवरी से लखनऊ में पांच दिवसीय (5-9 फरवरी) डिफेंस-एक्सपो होने जा रहा है. देश की सबसे बड़ी रक्षा-प्रदर्शनी में देश विदेश की करीब एक हजार कंपनियां इसमें हिस्सा ले रही हैं. खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 फरवरी को डिफेंस-एक्सपो का उद्घाटन करेंगे. इस दौरान यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) सहित तीनों सेनाओं के प्रमुख वहां मौजूद रहेंगे.

165 विदेशी कंपनियों सहित कुल एक हजार कंपनियां  लेंगी हिस्सा 

राजधानी दिल्ली में आज प्रेस को संबोधित करते हुए रक्षा सचिव ने बताया कि इस साल होने वाली रक्षा प्रदर्शनी अबतक की सबसे बड़ी है. इस प्रदर्शनी में 165 विदेशी कंपनियों सहित कुल एक हजार कंपनियां हिस्सा ले रही हैं. वर्ष 2018 में हुए डिफेंस एक्सपो में 725 कंपनियों ने शिरकत की थी. रक्षा सचिव के मुताबिक इस साल 60 देशों के प्रतिनिधिमंडल इस डिफेंस एक्सपो में हिस्सा ले रहे हैं.

करीब 40 देशों के मंत्री, रक्षा सचिव और सेना प्रमुखों के इसमें शिरकत करने की उम्मीद है. भारत के इस डिफेंस एक्सपो का ये ग्यारहवां संस्करण है जो दो साल में एक बार होता है. शुरू के आठ संस्करण दिल्ली में हुए, लेकिन नौवां गोवा में हुआ था जबकि दसवां चेन्नई में हुआ था. ये पहली बार है कि लखनऊ में डिफेंस एक्सपो होने जा रहा है.

एरिया के हिसाब से भी अभी तक की ये सबसे बड़ी रक्षा प्रदर्शनी है जो करीब 53 हजार वर्ग मीटर में फैली हुई है, जबकि पिछली बार चेन्नई में हुई रक्षा प्रदर्शनी 27 हजार वर्ग मीटर में फैली हुई थी.

रक्षा सचिव अजय कुमार ने बताया कि इस बार डिफेंस -एक्सपो में अफ्रीका केंद्र-बिंदु में रहेगा. करीब 14 अफ्रीकी देशों के मंत्री अभी तक एशिया की इस सबसे बड़ी रक्षा-प्रदर्शनी में हिस्सा लेने की पुष्टि कर चुके हैं. आने वाले दिनों में कुछ और अफ्रीकी देशों के मंत्री अपनी पुष्टि कर सकते हैं. 6 फरवरी को डिफेंस एक्सपो में खास इंडो-अफ्रीका सेमिनार का आयोजन किया जायेगा.

ये भी पढ़ें-

Ind vs NZ: मैन ऑफ द सीरीज जीतने वाले केएल राहुल बोले- अभी T-20 वर्ल्ड कप के बारे में नहीं सोच रहा

UKSSSC उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग फारेस्ट गार्ड एडमिट कार्ड जारी, यहां से करें डाउनलोड

नीरज राजपूत देश के जाने-माने डिफेंस-जर्नलिस्ट और वॉर-लेखक हैं. पत्रकारिता में करीब ढाई दशक का अनुभव रखते हैं और प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व डिजिटल मीडिया तीनों में गहरी पकड़ है.

वर्तमान में वे ABP नेटवर्क से जुड़े हैं, जहाँ युद्ध, रक्षा, नेशनल सिक्योरिटी और जियो-पॉलिटिक्स से संबंधित विषयों को कवर करते हैं. ABP लाइव पर प्रसारित होने वाले कार्यक्रम ‘गेम-चेंजर’ के प्रस्तुतकर्ता भी हैं.

रूस-यूक्रेन युद्ध पर उन्होंने पहली हिंदी पुस्तक "ऑपरेशन Z लाइव" लिखी, जो बेस्टसेलर सूची में भी शामिल हुई और पाठकों द्वारा खूब सराही गई.

रिपोर्टिंग का दायरा
- दुनिया के सबसे ऊंचे युद्धक्षेत्र सियाचिन से लेकर आतंकवाद प्रभावित जम्मू-कश्मीर और चीन सीमा पर तिब्बत के पठार तक
- पाकिस्तान के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक और बालाकोट एयर-स्ट्राइक से लेकर पनडुब्बी के जरिए समुद्र के भीतर तक
- ऑपरेशन सिंदूर के दौरान उनके एक्सक्लूसिव खुलासे और सटीक विश्लेषणों की व्यापक सराहना हुई
- यूक्रेन-रूस युद्ध क्षेत्र में मारियुपोल, डोनेत्स्क और लुहांस्क जैसे एक्टिव वॉर-जोन से रिपोर्टिंग. इसी अनुभव पर आधारित उनकी पुस्तक प्रभात प्रकाशन द्वारा प्रकाशित की गई
- दुनिया की सबसे संवेदनशील सीमाओं में से एक उत्तर-दक्षिण कोरिया की DMZ
- ⁠अमेरिका के सबसे बड़े सैन्य अड्डों में से एक JBLM, और शीत युद्ध के दौरान "गैर-मौजूद" माने जाने वाले रूसी सैन्य अड्डों से भी ग्राउंड रिपोर्टिंग. 
- ⁠वे उन चुनिंदा रक्षा जुड़े पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने भारत के पहले स्वदेशी अटैक हेलिकॉप्टर LCH-प्रचंड के कॉकपिट में उड़ान भरी है. इसके अलावा फ्रांस में राफेल लड़ाकू विमान निर्माण सुविधा से भी उन्होंने विशेष रिपोर्टिंग की.

भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित 'Defence Correspondent Course' के Alumni हैं.

पूर्व कार्य अनुभव
- STAR NEWS में लगभग 6 वर्षों तक चीफ रिपोर्टर (क्राइम) के तौर पर कार्य किया और लोकप्रिय क्राइम शो 'सनसनी' से जुड़े रहे
- पत्रकारिता की शुरुआत अंग्रेजी दैनिक नेशनल हेराल्ड से की
- इसके बाद B.A.G. Films के साथ जुड़कर STAR NEWS के लिए क्राइम शो बनाए
- SAHARA TV में भी लगभग 2 वर्षों तक कार्यरत रहे

रक्षा और सुरक्षा के मामलों पर उनकी पकड़, ग्राउंड-जीरो रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण उन्हें देश के सबसे भरोसेमंद डिफेंस जर्नलिस्ट्स में स्थापित करती है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM विजय को बड़ा झटका! परिसीमन पर बुलाई मीटिंग से 37 सांसद गायब
CM विजय को बड़ा झटका! परिसीमन पर बुलाई मीटिंग से 37 सांसद गायब
शख्स एक और सैलरी दो-दो विभागों से! सरकारी नौकरी में बड़े घोटाले का खुलासा
शख्स एक और सैलरी दो-दो विभागों से! सरकारी नौकरी में बड़े घोटाले का खुलासा
PAK एजेंट के हनी ट्रैप में फंसा वायुसेना का अधिकारी, गिरफ्तार
PAK एजेंट के हनी ट्रैप में फंसा वायुसेना का अधिकारी, गिरफ्तार
जम्मू-कश्मीर में NH-44 पर दुर्घटना के बाद जनप्रतिनिधियों ने काफिला रोककर की मदद
जम्मू-कश्मीर में NH-44 पर दुर्घटना के बाद जनप्रतिनिधियों ने काफिला रोककर की मदद

वीडियोज

Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा
Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
प्रधानमंत्री मोदी से CM योगी ने की मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा?
प्रधानमंत्री मोदी से CM योगी ने की मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा?
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
Video: सांप ने खंभे पर चढ़ किया मेंढ़क का शिकार, दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल
सांप ने खंभे पर चढ़ किया मेंढ़क का शिकार, दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
Embed widget