एक्सप्लोरर

पाकिस्तान के पक्ष में खड़ा हुआ चीन, भारतीय सेना की एयर स्ट्राइक को बताया दुखद

ऑपरेशन सिंदूर के तहत जिन ठिकानों को निशाना बनाया गया, उनमें लश्कर-ए-तैयबा का मुख्यालय मुरिदके और जैश-ए-मोहम्मद का गढ़ बहावलपुर शामिल था. ये आतंकी संगठन भारत में हुए भीषण आतंकी हमलों में शामिल रहे हैं.

पाकिस्तान पर भारत के एयर स्ट्राइक ऑपरेशन सिंदूर को लेकर चीन का जवाब आया है. बुधवार को पाकिस्तान और भारत के बीच बने हालात को लेकर सवाल पूछे जाने पर चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि भारत की सैन्य कार्रवाई को चीन "दुखद" मानता है. चीन ने कहा कि वह स्थिति को लेकर चिंतित है. प्रवक्ता ने आगे कहा कि भारत और पाकिस्तान दोनों एक-दूसरे के पड़ोसी हैं और चीन के भी पड़ोसी हैं.

चीन हर तरह के आतंकवाद का विरोध करता है, लेकिन वह सभी पक्षों से शांति और स्थिरता बनाए रखने की अपील करता है. चीन ने भारत और पाकिस्तान से कहा है कि वे संयम बरतें, हालात को और बिगाड़ने वाले किसी भी कदम से बचें और शांतिपूर्ण तरीके से मसले को सुलझाएं.

भारत का ऑपरेशन सिंदूर

भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के जरिए एक बार फिर यह साबित कर दिया कि आतंकवाद के खिलाफ किसी भी तरह की नरमी नहीं बरती जाएगी. 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले, जिसमें 26 निर्दोष लोगों की जान गई थी, के जवाब में भारत ने बुधवार तड़के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को अंजाम देकर पाकिस्तान और उसके कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में आतंक के अड्डों को ध्वस्त कर दिया.

तीनों सेनाओं की संयुक्त कार्रवाई

यह ऑपरेशन भारतीय सेना, वायुसेना और नौसेना, तीनों की साझा सैन्य कार्रवाई थी, जो 1971 के युद्ध के बाद पहली बार देखने को मिली. बुधवार तड़के 1:44 बजे भारतीय सेनाओं ने पाकिस्तान और PoK में मौजूद 9 बड़े आतंकी ठिकानों पर एक साथ हमला बोला. ये वे जगहें थीं जहां से भारत में आतंकी हमलों की साजिशें रची जाती थीं और आतंकियों को ट्रेनिंग दी जाती थी.

आतंक के दो बड़े अड्डों पर हमला

इस ऑपरेशन के तहत जिन ठिकानों को निशाना बनाया गया, उनमें लश्कर-ए-तैयबा का मुख्यालय मुरिदके और जैश-ए-मोहम्मद का गढ़ बहावलपुर शामिल था. ये दोनों आतंकी संगठन भारत में हुए भीषण आतंकी हमलों में शामिल रहे हैं. भारतीय खुफिया एजेंसियों ने इन ठिकानों की पहचान की और सेना ने उन्हें सटीकता से नष्ट किया.

हाइटेक हथियारों का इस्तेमाल

रक्षा सूत्रों के मुताबिक, इस ऑपरेशन में स्टैंडऑफ क्रूज़ मिसाइल, BVR मिसाइलें और लॉटरींग म्यूनिशन जैसे आधुनिक हथियारों का इस्तेमाल किया गया. भारतीय सेना ने स्पष्ट किया कि इस कार्रवाई में किसी पाकिस्तानी सैन्य बेस को निशाना नहीं बनाया गया, सिर्फ आतंकी ठिकानों पर हमला किया गया ताकि निर्दोषों को नुकसान न पहुंचे.

सरकार की रणनीति का असर

सूत्रों की मानें तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेना को ऑपरेशन की पूरी छूट दी थी. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी ऑपरेशन के बाद X पर इसका समर्थन करते हुए कहा कि यह कार्रवाई न्याय का प्रतीक है. सेना ने भी ऑपरेशन के बाद एक मजबूत संदेश देते हुए X पर लिखा — "Justice is served" यानी "इंसाफ हो गया".

पाकिस्तान ने बंद किया एयरस्पेस

भारत की इस सर्जिकल स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान ने 48 घंटे के लिए अपना एयरस्पेस बंद कर दिया, जिससे यह साफ हो गया कि भारत की यह कार्रवाई उसके लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं है. ऑपरेशन सिंदूर न सिर्फ भारत की सैन्य क्षमता का प्रतीक है, बल्कि यह संदेश भी है कि अब आतंक का जवाब सीधे उसके घर में घुसकर दिया जाएगा.

ये भी पढ़ें: क्या है ऑपरेशन सिंदूर? जानिए कौन हैं वो महिलाएं जिनकी मांग हुई सूनी तो इंडियन आर्मी ने दहला दिया पाकिस्‍तान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमित शाह के बयान से तिलमिलाया विपक्ष, राहुल से अखिलेश तक किसने क्या बोला?
अमित शाह के बयान से तिलमिलाया विपक्ष, राहुल से अखिलेश तक किसने क्या बोला?
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में ED का एक्शन, कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में ED का एक्शन, कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल गिरफ्तार
संसद में FCRA बिल पेश होने पर भड़का विपक्ष, जानें प्रियंका गांधी वाड्रा ने क्या कहा?
संसद में FCRA बिल पेश होने पर भड़का विपक्ष, जानें प्रियंका गांधी वाड्रा ने क्या कहा?

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना का नरसंहार! एयरस्ट्राइक में 28 लोगों को उतारा मौत के घाट
बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना का नरसंहार! एयरस्ट्राइक में 28 लोगों को उतारा मौत के घाट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget