एक्सप्लोरर

क्या है ऑपरेशन सिंदूर? जानिए कौन हैं वो महिलाएं जिनकी मांग हुई सूनी तो इंडियन आर्मी ने दहला दिया पाकिस्‍तान

What is Operation Sindoor: ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारतीय सेना ने X पर लिखा — “Justice is served.” यानी इंसाफ हो गया. इसके बाद पाकिस्तान ने अपना एयरस्पेस 48 घंटे के लिए बंद कर दिया.

Operation Sindoor: भारत ने एक बार फिर साफ कर दिया है कि आतंक के खिलाफ अब कोई नरमी नहीं दिखाई जाएगी. ईंट का जवाब पत्थर से दिया जाएगा. 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले, जिसमें 26 मासूमों की जान गई, के ठीक बाद भारत ने इसका करारा जवाब ऑपरेशन सिंदूर के रूप में दिया है.

क्या है ऑपरेशन सिंदूर?

पहलगाम हमले के वक्त आतंकियों ने मासूम लोगों से उनका धर्म पूछ कर उन्हें मारा था. यहां तक कि कश्मीर घूमने गए शादीशुदा कपल को चुनकर, पत्नियों के सामने उनके पतियों को गोली मारी गई. उनका सुहाग, उनका सिंदूर उनकी आंखों के सामने मिटा दिया गया. शायद यही वजह रही कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान और पीओके के आतंकी ठिकानों को निशाना बनाना के लिए जो ऑपरेशन लॉन्च किया, उसका नाम 'ऑपरेशन सिंदूर' रखा.

पाकिस्तान को सिंदूर की कीमत चुकानी पड़ी

पहलगाम हमले में 26 लोगों की मौत हुई थी. इन्हीं लोगों में लेफ्टिनेंट विनय नरवाल भी थे. गुरुग्राम के विनय की शादी हिमांशी नरवाल से 16 अप्रैल को ही हुई थी, वह अपने पति लेफ्टिनेंट विनय नरवाल के साथ हनीमून पर गई थीं. आतंकियों ने विनय को उनके सामने गोली मार दी. ऐसा ही दर्द जयपुर की प्रियंका शर्मा का है, जो अपने पति रोहित शर्मा के साथ हनीमून पर कश्मीर गई थीं. इस हमले में रोहित की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि प्रियंका गंभीर रूप से घायल हो गई थीं.

वहीं, शिमला की अंजलि ठाकुर और पुणे की स्नेहा पाटिल की कहानियां भी रोंगटे खड़े कर देने वाली है. अंजलि के पति विवेक ठाकुर और स्नेहा के पति अमित पाटिल भी इस आतंकी हमले में शहीद हो गए. भारतीय सेना ने इन महिलाओं के साथ-साथ उन 26 लोगों की हत्या का बदला पाकिस्तान और पीओके के 9 आतंकी ठिकानों को तबाह कर के लिया.

आधी रात को हुई कार्रवाई, 9 ठिकानों पर एयरस्ट्राइक

भारतीय सेना ने बुधवार तड़के 1:44 बजे पाकिस्तान और पाकिस्तान-अधिकृत कश्मीर (PoK) में 9 आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया. ये ऑपरेशन एयरफोर्स, नेवी और आर्मी, तीनों सेनाओं की साझी कार्रवाई थी. यह 1971 के युद्ध के बाद पहली बार है जब भारत की तीनों सेनाएं एक साथ ऑपरेशन में उतरीं.

मुरिदके और बहावलपुर में बने आतंकी नेटवर्क का खात्मा

इस ऑपरेशन में जो टारगेट थे, उनमें शामिल थे, लश्कर-ए-तैयबा का मुख्यालय मुरिदके और जैश-ए-मोहम्मद का गढ़ बहावलपुर. ये दोनों संगठन भारत में दर्जनों आतंकी हमलों में शामिल रहे हैं, जिनमें मुंबई हमला और पुलवामा जैसी घटनाएं शामिल हैं.

टॉप लेवल पर निगरानी, हवा में थे फाइटर जेट्स

हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में रक्षा सूत्रों ने बताया कि कार्रवाई के लिए जो हथियार इस्तेमाल हुए उनमें, स्टैंडऑफ क्रूज़ मिसाइल, BVR (Beyond Visual Range) सिस्टम और लॉटरींग म्यूनिशन्स जैसे हाइटेक हथियार शामिल थे.

सिर्फ आतंकी ठिकाने बने निशाना, कोई मिलिट्री बेस नहीं

भारतीय सेना की ओर से कहा गया है कि हमारी कार्रवाई फोकस्ड, मापी हुई और भड़काऊ नहीं थी. कोई पाकिस्तानी सैन्य ठिकाना टारगेट नहीं किया गया. हमनें सिर्फ उन जगहों पर हमला किया जहां से आतंकवाद को समर्थन और प्रशिक्षण मिलता रहा है.

ऑपरेशन के बाद भारत ने कहा "जस्टिस इज़ सर्व्ड"

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारतीय सेना ने X पर लिखा — “Justice is served.” यानी इंसाफ हो गया. इसके बाद पाकिस्तान ने अपना एयरस्पेस 48 घंटे के लिए बंद कर दिया, जिससे साफ है कि भारत की इस कार्रवाई ने उनकी नींद उड़ा दी है.

राजनाथ सिंह और पीएम मोदी की सख्ती का असर

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ऑपरेशन के बाद X पर पोस्ट कर इसका समर्थन जताया. वहीं सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेना को पूरी छूट दी थी कि वो कैसे और कब जवाब दे, फैसला वो खुद करें. इसी फ्री हैंड का नतीजा है ऑपरेशन सिंदूर.

ये भी पढ़ें: Operation Sindoor: भारत की स्कैल्प मिसाइल ने तबाह किए पाकिस्तान के आतंकी अड्डे , निशाना हमेशा रहता है अचूक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लद्दाख के लेह और कारगिल में 21 नवंबर को होंगे निकाय चुनाव, आचार संहिता लागू
लद्दाख के लेह और कारगिल में 21 नवंबर को होंगे निकाय चुनाव, आचार संहिता लागू
EC ने दिल्ली-महाराष्ट्र समेत 6 राज्यों में फाइनल वोटर लिस्ट की तारीख बढ़ाई, SIR विवाद के बीच बड़ा फैसला
EC ने दिल्ली-महाराष्ट्र समेत 6 राज्यों में फाइनल वोटर लिस्ट की तारीख बढ़ाई, SIR विवाद के बीच बड़ा फैसला
लद्दाख में महिलाओं ने रोका प्रदर्शन, प्रशासन ने मानी मांगें, आदेश जारी करने के लिए मांगा वक्त
लद्दाख में महिलाओं ने रोका प्रदर्शन, प्रशासन ने मानी मांगें, आदेश जारी करने के लिए मांगा वक्त
अरनब तूफान से आंध्र प्रदेश में कितना नुकसान, CM चंद्रबाबू नायडू ने दी जानकारी
अरनब तूफान से आंध्र प्रदेश में कितना नुकसान, CM चंद्रबाबू नायडू ने दी जानकारी

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget