एक्सप्लोरर

डोकलाम के करीब चीन के नए गांव को लेकर भ्रम जारी, ग्लोबल टाइम्स का दावा- ये हमारी सीमा में है

चीन इन सीमावर्ती गांवों को युद्ध के समय में सैनिकों के बैरक में तब्दील कर देता है. ओपन सोर्स सैटेलाइट साइट्स ने दावा किया कि ये गांव भूटान सीमा में है.

नई दिल्ली: चीन द्वारा डोकलाम के करीब एक गांव में बसाने को लेकर भ्रम की स्थिति बनी हुई है. अभी तक ये साफ नहीं है कि चीन का ये पंगडा गांव कहां पर बसाया गया है. अब चीन के मुखपत्र, ग्लोबल टाइम्स ने दावा किया है कि ये गांव चीन सीमा में है.

दरअसल, कुछ दिन पहले चीन के सरकारी न्यूज चैनल के एक प्रोड्यूसर ने ट्विटर पर पंगडा गांव की तस्वीरें साझा कर कहा कि ये गांव तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र के यांगडू-कॉउंटी से करीब 35 किलोमीटर दक्षिण में है. इन तस्वीरों में गांव में सभी पक्के घर एक लाइन से बने हुए दिख रहे थे. हालांकि कुछ देर बाद ही प्रोड्यूसर ने अपना ट्वीट डिलीट कर दिया था. लेकिन प्रोड्यूसर ने गूगल-मैप पर इस गांव की जो लोकेशन लिखी थी उसके आधार पर ओपन-सोर्स सैटेलाइट इंटेलीजेंस साइट्स ने दावा किया कि चीन का ये नया गांव भूटान की सीमा के दो किलोमीटर अंदर है.

लेकिन इन रिपोर्ट्स के बाद दिल्ली में भूटान के राजदूत ने साफ तौर से इंकार किया कि चीन का ये नया गांव भूटान सीमा के अंदर है. सीमा विवाद को लेकर काफी लंबे समय से भूटान और चीन के बीच बातचीत भी चल रही है.

दरअसल, ये पूरा इलाका (डोकलाम सहित) चीन और भूटान के बीच विवादित रहा है. अब ऐसा लगता है कि चीन ने यहां गांव बसाकर अपना दावा जता दिया है. ये गांव विवादित डोकलाम इलाके से कुछ किलोमीटर पर है. यहां पर चीन ने एक नदी के साथ साथ एक नौ किलोमीटर लंबी सड़क भी बना ली है. जो डोकलाम पहुंचने के लिए एक अलग एक्सेस बताया जा रहा है.

बता दें कि चीन जो सीमावर्ती इलाकों में नए गांव बसाता है उनमें अमूमन पूर्व-फौजियों को बसाया जाता है. ताकि जरूरत पड़ने पर इन गांवों को सैनिकों के बैरक में बदल दिया जाए. सैटेलाइट इमेज से ये भी पता चला कि डोकलाम के करीब चीनी सेना ने एम्युनेशन-बंकर्स बनाए हैं.

वर्ष 2017 में भारत-चीन-भूटान के ट्राइ जंक्शन स्थित डोकलाम इलाके में सड़क बनाने को लेकर हुए विवाद में भारत और चीन की सेनाओं के बीच 73 दिन लंबा फेसऑफ हुआ था. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की मुलाकात के बाद ही विवाद खत्म हुआ था. हालांकि विवाद खत्म हो गया थ लेकिन तभी से चीन की पीएलए सेना डोकलाम इलाके में अपने को मजबूत करने में जुटी है.

इस बीच खबर है कि थलसेना जनरल एमएम नरवणे प्रमुख तीन दिनों की उत्तर-पूर्व राज्यों के दौरे पर जा रहे हैं. वे पूर्वी कमान के अंतर्गत आने वाले एओआर में सेना की ऑपरेशनल तैयारियों का जायजा लेंगे. थलसेना प्रमुख का ये दौरा ऐसे समय में हो रहा है जब लगातार इस तरह की खबरें आ रही हैं कि चीनी सेना पूर्वी लद्दाख से सटी हुई एलएसी के साथ साथ उत्तराखंड, सिक्किम और अरूणाचल प्रदेश से सटी वास्तविक नियंत्रण रेखा पर अपनी तैनाती लगातार मजबूत कर रही है. पूर्वी कमान के अंतर्गत सिक्किम और अरूणाचल प्रदेश से सटी चीन सीमा के साथ साथ पश्चिम बंगाल सहित सभी उत्तर-पूर्व राज्य आते हैं.

BSF की कार्रवाई, सांबा सेक्टर में चक फकीरा पोस्ट की रेकी करने आए एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को मार गिराया 

नीरज राजपूत देश के जाने-माने डिफेंस-जर्नलिस्ट और वॉर-लेखक हैं. पत्रकारिता में करीब ढाई दशक का अनुभव रखते हैं और प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व डिजिटल मीडिया तीनों में गहरी पकड़ है.

वर्तमान में वे ABP नेटवर्क से जुड़े हैं, जहाँ युद्ध, रक्षा, नेशनल सिक्योरिटी और जियो-पॉलिटिक्स से संबंधित विषयों को कवर करते हैं. ABP लाइव पर प्रसारित होने वाले कार्यक्रम ‘गेम-चेंजर’ के प्रस्तुतकर्ता भी हैं.

रूस-यूक्रेन युद्ध पर उन्होंने पहली हिंदी पुस्तक "ऑपरेशन Z लाइव" लिखी, जो बेस्टसेलर सूची में भी शामिल हुई और पाठकों द्वारा खूब सराही गई.

रिपोर्टिंग का दायरा
- दुनिया के सबसे ऊंचे युद्धक्षेत्र सियाचिन से लेकर आतंकवाद प्रभावित जम्मू-कश्मीर और चीन सीमा पर तिब्बत के पठार तक
- पाकिस्तान के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक और बालाकोट एयर-स्ट्राइक से लेकर पनडुब्बी के जरिए समुद्र के भीतर तक
- ऑपरेशन सिंदूर के दौरान उनके एक्सक्लूसिव खुलासे और सटीक विश्लेषणों की व्यापक सराहना हुई
- यूक्रेन-रूस युद्ध क्षेत्र में मारियुपोल, डोनेत्स्क और लुहांस्क जैसे एक्टिव वॉर-जोन से रिपोर्टिंग. इसी अनुभव पर आधारित उनकी पुस्तक प्रभात प्रकाशन द्वारा प्रकाशित की गई
- दुनिया की सबसे संवेदनशील सीमाओं में से एक उत्तर-दक्षिण कोरिया की DMZ
- ⁠अमेरिका के सबसे बड़े सैन्य अड्डों में से एक JBLM, और शीत युद्ध के दौरान "गैर-मौजूद" माने जाने वाले रूसी सैन्य अड्डों से भी ग्राउंड रिपोर्टिंग. 
- ⁠वे उन चुनिंदा रक्षा जुड़े पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने भारत के पहले स्वदेशी अटैक हेलिकॉप्टर LCH-प्रचंड के कॉकपिट में उड़ान भरी है. इसके अलावा फ्रांस में राफेल लड़ाकू विमान निर्माण सुविधा से भी उन्होंने विशेष रिपोर्टिंग की.

भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित 'Defence Correspondent Course' के Alumni हैं.

पूर्व कार्य अनुभव
- STAR NEWS में लगभग 6 वर्षों तक चीफ रिपोर्टर (क्राइम) के तौर पर कार्य किया और लोकप्रिय क्राइम शो 'सनसनी' से जुड़े रहे
- पत्रकारिता की शुरुआत अंग्रेजी दैनिक नेशनल हेराल्ड से की
- इसके बाद B.A.G. Films के साथ जुड़कर STAR NEWS के लिए क्राइम शो बनाए
- SAHARA TV में भी लगभग 2 वर्षों तक कार्यरत रहे

रक्षा और सुरक्षा के मामलों पर उनकी पकड़, ग्राउंड-जीरो रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण उन्हें देश के सबसे भरोसेमंद डिफेंस जर्नलिस्ट्स में स्थापित करती है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Parliament Monsoon Session LIVE: 'गृहमंत्री सदन में आए', विपक्ष ने लगाए नारे, रिजिजू बोले- 'वो सुबह से शाम संसद में रहते हैं'
LIVE: 'गृहमंत्री सदन में आए', विपक्ष ने लगाए नारे, रिजिजू बोले- 'वो सुबह से शाम संसद में रहते हैं'
मोहन भागवत ने कहा- Gen Z पर अंधा विश्वास, प्रियंका गांधी बोलीं- 'उन्हें उनकी...'
भागवत ने कहा 'Gen- Z पर अंधा भरोसा', प्रियंका बोलीं- उन्हें उनकी जरूरत नहीं
राहुल गांधी के घर के बाहर साधु-संतों का हंगामा! दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया
राहुल गांधी के घर के बाहर साधु-संतों का हंगामा! दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया
राहुल गांधी ने 'नूरी' के साथ बनाया वीडियो, फिर बोले- 'मां सोनिया होंगी नाराज'
राहुल गांधी ने 'नूरी' के साथ बनाया वीडियो, फिर बोले- 'मां सोनिया होंगी नाराज'

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने 'नूरी' के साथ बनाया वीडियो, फिर बोले- 'मां सोनिया होंगी नाराज'
राहुल गांधी ने 'नूरी' के साथ बनाया वीडियो, फिर बोले- 'मां सोनिया होंगी नाराज'
RSS चीफ के बयान से JMM सांसद सहमत! कहा- मोहन भागवत ठीक कह रहे हैं...
RSS चीफ के बयान से JMM सांसद सहमत! कहा- मोहन भागवत ठीक कह रहे हैं...
राहुल गांधी के घर के बाहर साधु-संतों का हंगामा! दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया
राहुल गांधी के घर के बाहर साधु-संतों का हंगामा! दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी ? बोलीं- ‘मैं 19 साल की उम्र में शादी...’
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा? खुद बताई वजह
टीम इंडिया पर BCCI सख्त, नया फिटनेस नियम; इतने मिनट में पूरी करनी होगी 2km दौड़
टीम इंडिया पर BCCI सख्त, नया फिटनेस नियम; इतने मिनट में पूरी करनी होगी 2km दौड़
तृषा पर CM विजय ने उदयनिधि स्टालिन को दे दिया जवाब, 'मैं ओछी...'
तृषा पर CM विजय ने उदयनिधि स्टालिन को दे दिया जवाब, 'मैं ओछी राजनीति में नहीं पड़ता'
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
बेबी बंप के साथ प्रेग्नेंट महिला का डांस वीडियो वायरल, माधुरी दीक्षित के गाने पर लगाए ठुमके
बेबी बंप के साथ प्रेग्नेंट महिला का डांस वीडियो वायरल, माधुरी दीक्षित के गाने पर लगाए ठुमके
Embed widget