एक्सप्लोरर

मालाबार एक्सरसाइज से चीन को लगी मिर्ची, अमेरिका और भारत पर साधा निशाना

चीन के मुखपत्र ग्लोबल टाइम्स मे लिखा कि मालाबार एक्सरसाइज से इंडो-पैसेफिक क्षेत्र जियो-पॉलिटिकल हॉट-स्पॉट में तब्दील हो जाएगा. अमेरिका से मदद लेकर भारत ‘शतरंज की मोहरें’ बन जाएगा.

नई दिल्ली: मंगलवार से बंगाल की खाड़ी में शुरू हुई मालाबार एक्सरसाइज को लेकर चीन की तीखी प्रतिक्रिया‌ आई है. चीन के मुखपत्र 'ग्लोबल टाइम्स' ने मालाबार एक्सरसाइज पर  निशाना साधते हुए कहा है कि इस युद्धभ्यास से इंडो-पैसेफिक क्षेत्र 'जियो-पॉलिटिकल हॉट स्पॉट' में तब्दील हो जाएगा, क्योंकि अमेरिका इस एक्सरसाइज के जरिए चीन के खिलाफ 'एशियन-नाटो' खड़ा करना चाहता है.

ग्लोबल टाइम्स के मुताबिक,  भारत, अमेरिका, जापान और आस्ट्रेलिया ने क्वाड संगठन बनाया है और इन्ही देशों की नौसेनाएं मालाबार युद्धभ्यास में हिस्सा ले रही हैं. ऐसे में आने वाले समय में इसमें अन्य देश भी जुड़ सकते हैं. ग्लोबल टाइम्स ने आरोप लगाया कि इसका मकसद चीन के खिलाफ सैन्य गठजोड़ है.

ग्लोबाल टाइम्स ने मालाबार एक्सर‌साइज को लेकर भारत पर भी निशाना साधा है. चीनी माऊथपीस ने लिखा है कि भारत हिंद-प्रशांत क्षेत्र (समंदर) में चीन के खिलाफ अमेरिका से मदद लेना चाहता है, लेकिन इस तरह के गठजोड़ से भारत 'शतरंज की मोहरें' बनकर रह जाएगा.'

बता दें कि मंगलवार को भारत सहित दुनिया के चार बड़े लोकतांत्रिक देशों की नौसेनाएं ने बंगाल की खाड़ी में मालाबार युद्धभ्यास की शुरूआत की. पहली बार मालाबार एक्सरसाइज में आस्ट्रेलिया की नौसेना ने भी हिस्सा लिया.

इस साल मालाबार एक्सरसाइज दो चरणों में हो रही है. पहला चरण 3-6 नवम्बर को बंगाल की खाड़ी में हो रहा है जबकि दूसरा फेज़ मिड-नवम्बर (संभवत: 17-20 नवम्बर) में अरब सागर में होगा.

नौसेना के प्रवक्ता, कमांडर विवेक मधवाल के मुताबिक, पहले चरण की एक्सरसाइज़ के पहले दिन चारों देशों की नौसेनाओं ने एंटी-सबमरीन वॉरफेयर,  क्रॉस-डेक फ्लाईंग और सीमैनशिप मैन्युवर किए.

इस साल मालाबार युद्धभ्यास में अमेरिकी नौसेना का (गाईडेड मिसाइल डेस्ट्रोयर), यूएसएस जॉन मैककैन हिस्सा ले रहा है. आस्ट्रेलियाई नौसेना का बैलर्ट युद्धपोत एमएच-60 हेलीकॉप्टर के साथ मालाबार एक्सरसाइज में हिस्सा ले रहा है. जापानी नौसेना का जेएस ओनमी (डेस्ट्रोयर) एसएच-60 हेलीकॉप्टर के साथ युद्धभ्यास में शिरकत कर रहा है.

भारत की विशाखापट्टनम स्थित पूर्वी नौसेना कमान की फ्लीट (जंगी बेड़ा) मालाबार में हिस्सा ले रहा है. इस जंगी बेड़े में भारतीय नौसेना के चार वॉरशिप हिस्सा ले रहे हैं. इसमें आईएनएस रणविजय ( डेस्ट्रोयर),  आईएनएस शिवालिक (फ्रीगेट), आईएनएस सुकन्या (ऑफसोर पैट्रोल वैसल) और आईएनएस शक्ति (फीलिट सपोर्ट शिप) शामिल हैं. इसके अलावा भारतीय नौसेना की आईएनएस सिंधुराज पनडुब्बी भी हिस्सा ले रही है. भारतीय नौसेना का एजेटी हॉक एयरक्राफ्ट, लॉन्ग रेंज मैरीटाइम रिनोकेसेन्स एंड पैट्रोल एयरक्राफ्ट, पी8आई और डोरनियर मैरीटाइम पैट्रोल एयरक्राफ्ट सहित हेलीकॉप्टर्स भी हिस्सा ले रहे हैं.

चीनी मुखपत्र ने मालाबार एक्सरसाइज पर निशाना साधते हुए जर्मनी को भी इस बात के लिए आड़े हाथों लेनी की कोशिश की उसकआ एक युद्धपोत भी अब इंडो-पैसेफिक क्षेत्र में पैट्रोलिंग के लिए आएगा.

US Elections: अमेरिका में चुनावी हिंसा की आशंका, व्हाइट हाउस को किले में किया गया तब्दील 

नीरज राजपूत देश के जाने-माने डिफेंस-जर्नलिस्ट और वॉर-लेखक हैं. पत्रकारिता में करीब ढाई दशक का अनुभव रखते हैं और प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व डिजिटल मीडिया तीनों में गहरी पकड़ है.

वर्तमान में वे ABP नेटवर्क से जुड़े हैं, जहाँ युद्ध, रक्षा, नेशनल सिक्योरिटी और जियो-पॉलिटिक्स से संबंधित विषयों को कवर करते हैं. ABP लाइव पर प्रसारित होने वाले कार्यक्रम ‘गेम-चेंजर’ के प्रस्तुतकर्ता भी हैं.

रूस-यूक्रेन युद्ध पर उन्होंने पहली हिंदी पुस्तक "ऑपरेशन Z लाइव" लिखी, जो बेस्टसेलर सूची में भी शामिल हुई और पाठकों द्वारा खूब सराही गई.

रिपोर्टिंग का दायरा
- दुनिया के सबसे ऊंचे युद्धक्षेत्र सियाचिन से लेकर आतंकवाद प्रभावित जम्मू-कश्मीर और चीन सीमा पर तिब्बत के पठार तक
- पाकिस्तान के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक और बालाकोट एयर-स्ट्राइक से लेकर पनडुब्बी के जरिए समुद्र के भीतर तक
- ऑपरेशन सिंदूर के दौरान उनके एक्सक्लूसिव खुलासे और सटीक विश्लेषणों की व्यापक सराहना हुई
- यूक्रेन-रूस युद्ध क्षेत्र में मारियुपोल, डोनेत्स्क और लुहांस्क जैसे एक्टिव वॉर-जोन से रिपोर्टिंग. इसी अनुभव पर आधारित उनकी पुस्तक प्रभात प्रकाशन द्वारा प्रकाशित की गई
- दुनिया की सबसे संवेदनशील सीमाओं में से एक उत्तर-दक्षिण कोरिया की DMZ
- ⁠अमेरिका के सबसे बड़े सैन्य अड्डों में से एक JBLM, और शीत युद्ध के दौरान "गैर-मौजूद" माने जाने वाले रूसी सैन्य अड्डों से भी ग्राउंड रिपोर्टिंग. 
- ⁠वे उन चुनिंदा रक्षा जुड़े पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने भारत के पहले स्वदेशी अटैक हेलिकॉप्टर LCH-प्रचंड के कॉकपिट में उड़ान भरी है. इसके अलावा फ्रांस में राफेल लड़ाकू विमान निर्माण सुविधा से भी उन्होंने विशेष रिपोर्टिंग की.

भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित 'Defence Correspondent Course' के Alumni हैं.

पूर्व कार्य अनुभव
- STAR NEWS में लगभग 6 वर्षों तक चीफ रिपोर्टर (क्राइम) के तौर पर कार्य किया और लोकप्रिय क्राइम शो 'सनसनी' से जुड़े रहे
- पत्रकारिता की शुरुआत अंग्रेजी दैनिक नेशनल हेराल्ड से की
- इसके बाद B.A.G. Films के साथ जुड़कर STAR NEWS के लिए क्राइम शो बनाए
- SAHARA TV में भी लगभग 2 वर्षों तक कार्यरत रहे

रक्षा और सुरक्षा के मामलों पर उनकी पकड़, ग्राउंड-जीरो रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण उन्हें देश के सबसे भरोसेमंद डिफेंस जर्नलिस्ट्स में स्थापित करती है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कर्नाटक सरकार को हाई कोर्ट से बड़ा झटका, SC/ST आरक्षण बढ़ाने का फैसला रद्द
कर्नाटक सरकार को हाई कोर्ट से बड़ा झटका, SC/ST आरक्षण बढ़ाने का फैसला रद्द
राहुल गांधी की याचिका में 14 खामियां, फीस में ₹220 की कमी... SC में सुनवाई पर लेटेस्ट अपडेट्स
राहुल गांधी की याचिका में 14 खामियां, फीस में ₹220 की कमी... SC में सुनवाई पर लेटेस्ट अपडेट्स
केरलम कांग्रेस के CJI पर विवादित पोस्ट को लेकर सियासत, भड़के किरेन रिजिजू
केरलम कांग्रेस के CJI पर विवादित पोस्ट को लेकर सियासत, भड़के किरेन रिजिजू
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget