एक्सप्लोरर

हेलीपोर्ट, कैंप, रोड... चीन ने अक्साई चिन में इतना सब बना डाला, ब्रिटिश थिंक टैंक का दावा, दिखाई तस्वीरें

China in Aksai Chin: चीन एलएसी के पास लगे विवादित इलाकों में तेजी से सैन्य निर्माण में लगा हुआ है. ब्रिटिश थिंक टैंक ने छह महीने की तस्वीरों के आधार पर ये दावा किया है.

China in Aksai Chin: चीन अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है. वह भारत के साथ स्वस्थ और मजबूत रिश्तों की बात करते हुए विवादों को बातचीत से हल करने का हिमायती बनता दिखता है लेकिन बॉर्डर पर उसके जो कारनामे हैं, वो ड्रैगन के असल इरादों की पोल खोल देते हैं. ब्रिटिश थिंक टैंक की रिपोर्ट के मुताबिक चीन इस समय विवादित अक्साई चिन के इलाके में तेजी से निर्माण करने में लगा है. वह इस इलाके सड़कें, आउटपोस्ट और कैंप के साथ ही एयरपोर्ट बना रहा है.

लंदन स्थित थिंक टैंक चैटम हाउस ने पिछले 6 महीने के आधार पर अपनी रिपोर्ट जारी की है. अक्टूबर 2022 के बाद से ही इस इलाके में चीनी गतिविधियों की सैटेलाइट के जरिए नजर रखी जा रही थी. तस्वीरों के अध्ययन के दौरान वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर चीन की ओर बुनियादी ढांचे के निर्माण के बड़े सबूत मिले हैं. 

हेलीपोर्ट और वाटरप्रूफ कैंप

तस्वीरों को देखने से पता चलता है कि चीन ने एलएसी के पास सडकों को चौड़ा करके उनका विस्तार किया है. आउटपोस्ट बनाए हैं, वाटरप्रूफ कैंप बनाए हैं. इनमें पार्किंग एरिया, सोलर पैनल और हैलीपैड भी शामिल हैं. 

रिपोर्ट में कहा गया है कि विवादित क्षेत्र में फ्रंटलाइन से दूर और अक्साई चिन झील के पास एक नया हेलीपोर्ट बनाया जा रहा है. इसमें हेलीकॉप्टर के साथ ही ड्रोन को रखने के लिए हैंगर हैं और इन्हें उड़ाने के लिए छोटे रनवे भी बनाए हैं. इसके बाद अक्साई चिन में और उसके आसपास पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) की ऑपरेशनल क्षमता में वृद्धि होगी.

पहले भी ऐसा कर चुका है चीन

यह पहली बार नहीं है जब चीन सीमा के पास इस तरह की हरकत कर रहा है. 2020 में गलवान तनाव के बाद चीन का विस्तारवादी चेहरा खुलकर सामने आ गया है. हाल ही में इस महीने की शुरुआत में ही ऐसी रिपोर्ट आई थीं, जिसमें बताया गया था कि चीन ने एलएसी पर किस तरह से हवाई पट्टी का निर्माण किया है, जिससे भारत से किसी विषम परिस्थिति में उसे काफी रणनीतिक बढ़त हासिल होगी. रिपोर्ट में कहा गया था कि 2020 में शुरु हुए सैन्य गतिरोध के बाद चीन ने बड़े पैमाने पर सैनिकों की तैनाती के साथ ही हवाई पट्टी, हेलीपैड, रेलवे सुविधा, मिसाइल ठिकानों और पुलों का तेजी से निर्माण किया है.

यह भी पढ़ें

LAC पर चीन के नापाक मंसूबों का पर्दाफाश, सेटेलाइट तस्वीरों ने दिखाया कैसे बॉर्डर के करीब हवाई ताकत बढ़ा रहा ड्रैगन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
Xप्लेन: बर्खास्तगी से इस्तीफे तक, NTA कैसे 9 साल में हुआ ध्वस्त
Xप्लेन: बर्खास्तगी से इस्तीफे तक, NTA कैसे 9 साल में हुआ ध्वस्त
'PM मोदी चाहते हैं कि...', तारिक रहमान के दौरे पर भारत ने साफ किया रुख
तनाव के बीच भारत आएंगे रहमान! उच्चायुक्त ने कहा- यादगार होगी यात्रा
ग्राहम स्टेंस हत्याकांड: SC से ओडिशा को फटकार, 'फैसला लीजिए नहीं तो...'
ग्राहम स्टेंस हत्याकांड: SC से ओडिशा को फटकार, 'फैसला लीजिए नहीं तो...'

वीडियोज

Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत
Ramayana के ₹4000 करोड़ Budget पर Yash ने दिया बड़ा Clarification, बताया रकम का पूरा गणित

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
बिहार में RJD का मार्च, 'AK-47' लिए दिखे कार्यकर्ता, सामने आई ये तस्वीरें
बिहार में RJD का मार्च, 'AK-47' लिए दिखे कार्यकर्ता, सामने आई ये तस्वीरें
साई सुदर्शन के साथ नंबर-3 की लड़ाई पर देवदत्त पडिक्कल ने तोड़ी चुप्पी
साई सुदर्शन के साथ नंबर-3 की लड़ाई पर देवदत्त पडिक्कल ने तोड़ी चुप्पी
Box Office: 6ठे दिन दोपहर 2 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
6ठे दिन 2 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
RJD के मार्च के बीच तेज प्रताप का बड़ा बयान, 'अगर तेजस्वी यादव जी…'
RJD के मार्च के बीच तेज प्रताप का बड़ा बयान, 'अगर तेजस्वी यादव जी…'
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Video: शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
Embed widget