एक्सप्लोरर

सीमा विवाद के बीच चीन पड़ा नरम, कहा- LAC पर स्थिति नियंत्रण में, भारत के साथ बातचीत से मसला सुलझाया जाएगा

मई महीने में सीमा पर भारत और चीन के सैनिक कई बार आमने सामने हुए. चीन चाहता है कि सीमा पर भारत सड़क और दूसरे निर्माण कार्य को बंद कर दे लेकिन भारत इस प्रस्ताव को ठुकरा चुका है.

नई दिल्ली: सीमा पर अपनी अकड़ दिखा रहे चीन के तेवर अब नरम पड़ गए हैं. चीन के सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स के हवाले से खबर है कि चीनी विदेश मंत्रालय ने बयान दिया है कि एलएसी पर भारत और चीन के बीच स्थिति कंट्रोल में है और दोनों ही पक्ष राजनयिक और सैन्य स्तर पर बात कर रहे हैं. मसला बातचीत के जरिए सुलझाया लिया जाएगा. गौरतलब है कि हाल ही में सीमा पर भारत और चीन के सैनिकों का आमना सामना हुआ. सीमा पर चीन ने जब-जब दादागिरी दिखाने की कोशिश की, भारत की तरफ से समुचित जवाब दिया गया.

दरअसल सीमा पर भारत इन दिनों सक्रिय है. भारत अपने इलाके में सड़कें बना रहा है. भारत के इस कदम से चीन की नींद उड़ी हुई है. चीन चाहता है कि भारत इस निर्माण कार्य को रोक ले. लेकिन भारत ने चीन के इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया. मई महीने में कई बार भारत और चीन की सेना आमने सामने हो चुकी है.

5 मई को लद्दाख में पैंगोंग झील के पास दोनों देशों के 250 सैनिकों के बीच टकराव हुआ. 9 मई को सिक्किम के नाकुला बॉर्डर पर भारत-चीन के सैनिक आपस में भिड़ गए. बाद में चीनी सैनिकों को वापस जाना पड़ा. इसके अलावा 10 मई को लद्दाख के गलवान घाटी में चीनी सैनिक आगे आए तो भारतीय सेना ने उन्हें वापस जाने पर मजबूर कर दिया. 12 मई को हो गई जब लद्दाख बॉर्डर के पास चीनी हेलीकॉप्टर उड़ते देखे गए. भारत ने इस पर भी अपनी चौकसी दिखाई.

इससे पहले चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने अपनी सेना से कहा कि संप्रभुता को बनाए रखने के लिए तैयार रहें. शी ने सेना को आदेश दिया था कि वह सबसे खराब स्थिति की कल्पना करें, उसके बारे में सोचे और युद्ध के लिए अपनी तैयारियों और प्रशिक्षण को बढ़ाएं, तमाम जटिल परिस्थितियों से तुरंत और प्रभावी तरीके से निपटे. साथ ही पूरी दृढ़ता के साथ राष्ट्रीय सम्प्रभुता, सुरक्षा और विकास संबंधी हितों की रक्षा करें. लेकिन भारत की प्रतिक्रिया के बाद अब चीन के तेवर ढीले पड़ गए हैं और वह बातचीत के जरिए मुद्दे के समाधान की बात कर रहा है.

अमेरिकी H-1B वीजा होगा अब काफी महंगा, ट्रंप प्रशासन ने फीस बढ़ाने की तैयारी की

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘देश के भविष्य को…’, सचिवों के साथ PM मोदी की हाई लेवल मीटिंग, दिए ये मूल मंत्र
‘देश के भविष्य को…’, सचिवों के साथ PM मोदी की हाई लेवल मीटिंग, दिए ये मूल मंत्र
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच जानें कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच जानें कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
तेलंगाना में VHP का सामाजिक समरसता अभियान, कंधे पर बैठकर दलित पहुंचे कमलापुर मंदिर
तेलंगाना में VHP का सामाजिक समरसता अभियान, कंधे पर बैठकर दलित पहुंचे कमलापुर मंदिर

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget