एक्सप्लोरर

India-China: 'बेतुके दावे करने से...', अरुणाचल पर चीन के नए मैप को लेकर विदेश मंत्री एस जयशंकर की तीखी प्रतिक्रिया

India-China Relation: चीन के जारी किए गए नए मैप को लेकर विदेशमंत्री एस जयशंकर ने कहा है कि ऐसे नक्शे जारी करना चीन की पुरानी आदत है.

S Jaishankar New Chinese Map: चीन ने हाल ही में अपने मैप का नया एडिशन जारी किया है, जिसमें उसने भारत के इलाकों को अपने क्षेत्र में दिखाया है. चीनी की इस चालबाजी पर विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर ने कहा है कि बेतुके दावे करने से दूसरों का क्षेत्र आपका नहीं हो जाता. एनडीटीवी को दिए एक इंटरव्यू में विदेशमंत्री ने कहा कि चीन को ऐसे नक्शे जारी करने की आदत है. हालांकि, अपने आधिकारिक मैप में अन्य देशों के क्षेत्रों को शामिल करने का कोई मतलब नहीं है."

उन्होंने कहा, "चीन ने उन क्षेत्रों के साथ अपना मैप जारी किया है, जो उसके नहीं हैं. यह उसकी एक पुरानी आदत है. केवल भारत के कुछ हिस्सों के साथ नक्शा जारी करने से कुछ भी नहीं बदलेगा. हमारी सरकार इस बारे में बहुत स्पष्ट है कि हमें अपने क्षेत्र में क्या करना है.  बेतुके दावे करने से दूसरे लोगों का क्षेत्र आपका नहीं हो जाता."

अरुणाचल प्रदेश भारत का अभिन्न अंग
भारत ने चीन द्वारा जारी किए गए स्टेंडर्ड मैप को खारिज कर दिया है. इसमें चीन 1962 के युद्ध के दौरान कब्जे वाले अरुणाचल प्रदेश को दक्षिण तिब्बत कहता है, वहीं अक्साई चिन पर भी अपने स्वामित्व का दावा करता है. भारत का कहना है कि अरुणाचल प्रदेश भारत का अभिन्न हिस्सा है और भविष्य में भी यह भारत का ही अंग रहेगा. गौरतलब है कि चीन ने यह मैप अगले वीकेंड पर नई दिल्ली में होने वाले जी20 शिखर सम्मेलन और पिछले हफ्ते दक्षिण अफ्रीका में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के बाद जारी किया है.

इन क्षेत्रों को भी किया शामिल
नक्शे में शामिल किए गए अन्य विवादित क्षेत्रों में ताइवान और दक्षिण चीन सागर के बड़े हिस्से भी शामिल हैं. चीन ने इन क्षेत्रों को भी अपना हिस्सा दिखाया है, जबकि चीन ने वियतनाम, फिलीपींस, मलेशिया और ब्रुनेई पर भी अपना दावा किया है.

ग्लोबल टाइम्स ने शेयर किया नक्शा
इससे पहले चीनी अखबार ग्लोबल टाइम्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (ट्विटर) पर कहा था कि चीन ने सोमवार को 2023 का नया मानचित्र जारी किया है. इस नक्शे को चीन और दुनिया के विभिन्न देशों की राष्ट्रीय सीमाओं की ड्राइंग पद्धति के आधार पर संकलित किया गया है.

यह भी पढ़ें- Saudi Crown Prince State Visit: जी20 के बाद क्यों शुरू होगा सऊदी क्राउन प्रिंस का भारत दौरा? वजह हैरान करने वाली

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम वांगचुक के स्कूल को केंद्र ने दिया नोटिस, भड़की CJP, दीपके बोले- 'हमारे पास ऐसी...'
सोनम वांगचुक के स्कूल को केंद्र ने दिया नोटिस, भड़की CJP, दीपके बोले- 'हमारे पास ऐसी...'
Explained: पछले 9 महीनों में 3,220 मौत, 42 लाख हेक्टेयर फसल बर्बाद, भारत में मौसम को लेकर CSE की डरावनी रिपोर्ट
Explained: पछले 9 महीनों में 3,220 मौत, 42 लाख हेक्टेयर फसल बर्बाद, भारत में मौसम को लेकर CSE की डरावनी रिपोर्ट
AQI Today: यूपी की हवा हुई जहरीली, मेरठ का AQI 987, जानें कैसा है दिल्ली समेत दूसरे शहरों का हाल?
AQI Today: यूपी की हवा हुई जहरीली, मेरठ का AQI 987, जानें कैसा है दिल्ली समेत दूसरे शहरों का हाल?
'सुप्रिया अब तैयार, वो और हम...', पीएम मोदी ने शरद पवार को फोन कर क्या कहा?
'सुप्रिया अब तैयार, वो और हम...', पीएम मोदी ने शरद पवार को फोन कर क्या कहा?

वीडियोज

Horrifying Crime Story: दहशत की 20 रातों की कहानी... आधी रात को 'आत्मा' Calling और हत्या का खुलासा!
US Politics News Live: 'ट्रंप कार्ड' पड़ा फीका! डेमोक्रेटिक पार्टी की बल्ले-बल्ले
US Midterm Election Results: काम के,ना धाम के...Donald प्रेसिडेंट रहेंगे सिर्फ नाम के! | Republican
Sandeep Chaudhary: 'US जनादेश' से भारत को राहत या जारी रहेगी आफत? सटीक विश्लेषण! US Midterm Election
US Midterm Election Results: चुनावों में ट्रंप की हार...डेमोक्रेट्स की बहार! | Donald Trump

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान से जंग छेड़कर हारे ट्रंप? रिजल्ट के बाद दिया जवाब, बोले- 'मौका मिला तो...'
ईरान से जंग छेड़कर हारे ट्रंप? रिजल्ट के बाद दिया जवाब, बोले- 'मौका मिला तो...'
दिवाली पर यूपी में बम की धमकी, अयोध्या से वाराणसी-मथुरा तक अलर्ट
दिवाली पर यूपी में बम की धमकी, अयोध्या से वाराणसी-मथुरा तक अलर्ट
AQI Today: यूपी की हवा हुई जहरीली, मेरठ का AQI 987, जानें कैसा है दिल्ली समेत दूसरे शहरों का हाल?
AQI Today: यूपी की हवा हुई जहरीली, मेरठ का AQI 987, जानें कैसा है दिल्ली समेत दूसरे शहरों का हाल?
कब-कहां है भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा वनडे, देखें A to Z डिटेल
कब-कहां है भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा वनडे, देखें A to Z डिटेल
'दृश्यम 3' की सक्सेस पार्टी में बेटे युग संग पहुंचे अजय देवगन, श्रिया सरन से लेकर इशिता दत्ता ने लूटी महफिल
'दृश्यम 3' की सक्सेस पार्टी में बेटे युग संग पहुंचे अजय, श्रिया सरन ने साड़ी में ढाया कहर
दिल्ली में आज शाम इन रास्तों पर जाने से बचें, ट्रैफिक को लेकर एडवाइजरी जारी
दिल्ली में आज शाम इन रास्तों पर जाने से बचें, ट्रैफिक को लेकर एडवाइजरी जारी
चुनाव हारने के बाद जब सामने आए ट्रंप तो कैसा था मिजाज, 41 मिनट तक क्या बात की?
चुनाव हारने के बाद जब सामने आए ट्रंप तो कैसा था मिजाज, 41 मिनट तक क्या बात की?
Dhanteras 2026: धनतेरस पर सोना-चांदी खरीदने की परंपरा कहां से शुरू हुई, धन्वंतरि से इसका क्या संबंध?
धनतेरस पर सोना-चांदी खरीदने की परंपरा कहां से शुरू हुई, धन्वंतरि से इसका क्या संबंध?
Embed widget