एक्सप्लोरर

डोकलाम से भारत और चीन ने पूरी तरह से हटाए अपने सैनिक: विदेश मंत्रालय

भारतीय जवानों की ओर से विवादित क्षेत्र में एक सड़क के निर्माण से चीनी सेना को रोके जाने के बाद 16 जून को डोकलाम में दोनों देशों के जवानों के बीच गतिरोध पैदा हो गया था.

नई दिल्ली/बीजिंग: भारत और चीन ने डोकलाम से अपने जवानों को करीब-करीब पूरी तरह हटा लिया है. चीन में होने वाले ब्रिक्स सम्मेलन से एक सप्ताह पहले इसे बड़ी कूटनीतिक सफलता मानी जा रही है. इस सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाग ले सकते हैं. विदेश मंत्रालय ने सोमवार को घोषणा की कि कूटनीतिक संवाद के बाद दोनों देशों ने डोकलाम में गतिरोध वाली जगह पर से तेजी से जवानों को हटाने पर सहमति जता दी है.

बाद में शाम को एक सवाल के जवाब में विदेश मंत्रालय ने कहा कि जवानों को इलाके से हटाने की प्रक्रिया करीब करीब पूरी हो गई है जो करीब ढाई महीने से चल रहे गतिरोध के समाप्त होने की बात झलकाती है. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा, ‘‘यह प्रक्रिया सत्यापन के साथ करीब करीब पूरी हो गयी है.’’

उधर बीजिंग में चीन के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हुआ चुनयिंग ने इस तरह की धारणा को खारिज करने का प्रयास किया कि उनके देश ने अपनी गलती को मान ली है. उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि भारत ने अपने जवानों को वापस बुला लिया है. जवानों को हटाने की आपसी सहमति की भारत की घोषणा पर सवालों का जवाब नहीं देते हुए हुआ ने दावा किया कि उसके सैनिक इलाके में अब भी गश्त कर रहे हैं.

भारतीय जवानों की ओर से विवादित क्षेत्र में एक सड़क के निर्माण से चीनी सेना को रोके जाने के बाद 16 जून को डोकलाम में दोनों देशों के जवानों के बीच गतिरोध पैदा हो गया था. भारत ने इलाके में करीब 350 सैनिकों को तैनात किया था. सेना के सूत्रों ने कहा कि उसके जवानों को हटा लिया गया है.

विदेश मंत्रालय ने कहा, ‘‘ पिछले कुछ सप्ताहों में भारत और चीन ने डोकलाम की घटना के संदर्भ में राजनयिक संवाद किया है. इनमें हम अपने विचार रखने और अपनी चिंताओं और हितों को व्यक्त करने में सफल रहे.’’ इससे पहले मंत्रालय ने सोमवार को दिन में एक बयान में कहा था, ‘‘इस आधार पर डोकलाम में गतिरोध स्थल पर से सीमा जवानों को तेजी से हटाने पर सहमति बनी और यह प्रक्रिया चल रही है.’’

बीजिंग में चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता ने कहा, ‘‘भारत ने 28 अगस्त की दोपहर बाद घुसपैठ करने वाले सभी सैनिकों, संसाधनों को सीमा पर भारत की तरफ वापस बुला लिया.’’ चीन की सड़क निर्माण की योजना के सवालों पर वह चुप रहीं. इसी वजह से गतिरोध पैदा हुआ था. हुआ ने कहा कि वह जमीनी हालात से सामंजस्य स्थापित करेगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेलंगाना: पत्नी ने प्रेमी संग रची खौफनाक साजिश, पति को छत से फेंका, जिंदा बचने पर नसों में दिया हार्पिक का इंजेक्शन
तेलंगाना में पत्नी ने प्रेमी संग रची खौफनाक साजिश, पति को छत से फेंका
बॉडी को दांत से काटा, सिर कुचला… बंगाल में रेप के बाद 11 साल की बच्ची को जिंदा तालाब में फेंका, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलासा
बॉडी को दांत से काटा, सिर कुचला… 11 साल की बच्ची को जिंदा तालाब में फेंका, पोस्टमार्टम से खुलासा
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
किश्तवाड़ में फटा बादल, मुंबई में हाई टाइड, आसमानी आफत से कहां मची तबाही और क्या है अलर्ट
किश्तवाड़ में फटा बादल, मुंबई में हाई टाइड, आसमानी आफत से कहां मची तबाही और क्या है अलर्ट

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
Explained: वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह... तो कहीं विरोध! इसके नतीजे अच्छे या बुरे?
वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह, कहीं विरोध! नतीजे अच्छे या बुरे?
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई

Embed widget