एक्सप्लोरर

PM मोदी ने किया सीडीएस का ऐलान, जानें क्या है चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ का पद

चीफ ऑफ डिफेंस‌‌ स्टाफ यानि सीडीएस देश के 'ऑपरेशन्स-कमांडर' के तौर पर काम करेगा और तीनों सेनाओं के साझा मिशन उनके ही नेतृत्व में अंजाम दिए जाएंगे.

नई दिल्ली: 73वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लाल किले के प्राचीर से देश का पहला चीफ ऑफ डिफेंस‌‌ स्टाफ यानि सीडीएस बनाने की घोषणा की. तीनों सेनाओं के बेहतर समन्वय के लिए उठाए जाना वाला ये कदम, देश की आजादी के बाद से पहला बड़ा मिलिट्री रिफॉर्म (सैन्य-सुधार) के तौर पर देखा जा रहा है.

हालांकि, अभी सीडीएस के पद बनाए जाने की सिर्फ एक घोषणा हुई है और उसके स्वरूप के बारे में तकनीकी बारिकियां अभी साफ होनी बाकी हैं, लेकिन मौजूदा थलसेना प्रमुख, जनरल बिपिन रावत इस पद के सबसे बड़े दावेदार माने जा रहे हैं. हालांकि, वायुसेना प्रमुख, एयर चीफ मार्शल बी एस धनोआ जनरल बिपिन रावत से सीनियर हैं. धनोआ इस साल अक्टूबर में रिटायर हो रहे हैं जबकि रावत 31 दिसम्बर को रिटायर हो रहे हैं.

सूत्रों के मुताबिक, सीडीएस देश के 'ऑपरेशन्स-कमांडर' के तौर पर काम करेगा और तीनों सेनाओं के साझा मिशन उनके ही नेतृत्व में अंजाम दिए जाएंगे. प्रधानमंत्री और सरकार को तीनों सेनाओं से संपर्क-सूत्र का माध्यम भी चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ ही होगा. सीडीएस के बनने के बाद तीनों सेनाओं के प्रमुख अपनी अपनी सेनाओं के प्रशासनिक-चीफ के तौर पर काम करेंगे. जानकारी के मुताबिक, पिछले काफी समय से राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोवाल के नेतृत्व में नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल सीडीएस पर काम कर रही हैं.

वर्ष 2014 में बीजेपी ने अपने चुनावी घोषणा-पत्र में सीडीएस बनाने को मुख्य तौर से अपने एजेंडे में रखा था. प्रधानमंत्री बनने के बाद से ही नरेन्द्र मोदी तीनों सेनाओं की ज्वाइंटनेस यानि एकीकरण पर जोर दे रहें हैं. वर्ष 2015 में एयरक्राफ्ट कैरियर, आईएनएस विक्रमादित्य पर तीनों सेनाओं के सैन्य अधिकारियों के सम्मेलन, कम्बाइंड कंमार्डर्स कांफ्रेंस में पीएम मोदी ने एकीकरण को लेकर अपना विजन साफ कर दिया था. तभी से सीडीएस बनाने की तैयारियां शुरू हो गई थी. हालांकि, माना जा रहा था कि वायुसेना ने सीडीएस को लेकर अपना 'रिजर्वेशन' जाहिर किया था.

करगिल युद्ध के बाद बनी सुब्रमणयम कमेटी रिपोर्ट ने पहली बार देश में सीडीएस बनाए जाने की सिफारिश की थी.‌ लेकिन पिछले 20 सालों से ये मामला लटका हुआ था. करगिल युद्ध के दौरान थलसेना और वायुसेना के बीच समन्वय की कमी देखने को मिली थी.

हालांकि अभी तक ये साफ नहीं है कि सीडीएस फोर स्टार जनरल होगा या फाइव स्टार लेकिन इतना तय है कि अब सर्जिकल स्ट्राइक हो या फिर बालकोट एयर स्ट्राइक, सारे ऑपरेशन्स को अंजाम देने की जिम्मेदारी सीडीएस की ही होगी (फिलहाल तीनों सेनाओं के प्रमुख फोर स्टार जनरल हैं). माना जा रहा है कि सीडीएस का पद बनाए जाने के बाद सरकार तीनों सेनाओं के लिए थियेटर-कमांड बनाने का काम करेगी. अमेरिका, चीन, यूके और फ्रांस जैसे देशों में काफी समय से सीडीएस रैंक का एक अधिकारी है.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
पोलावरम परियोजना: आंध्र प्रदेश BJP चीफ बोले, 'केंद्र के पूर्ण सहयोग से राज्य की बदलेगी तस्वीर'
पोलावरम परियोजना: आंध्र प्रदेश BJP चीफ बोले, 'केंद्र के पूर्ण सहयोग से राज्य की बदलेगी तस्वीर'
बेंगलुरु में 22 वर्षीय लॉ छात्रा की मौत, प्रेम संबंध विवाद में हत्या का आरोप; दो भाई गिरफ्तार
बेंगलुरु में 22 वर्षीय लॉ छात्रा की मौत, प्रेम संबंध विवाद में हत्या का आरोप; दो भाई गिरफ्तार
10,314 करोड़ रुपये के घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, SAGA ग्रुप के करीबी रवि शंकर तिवारी गिरफ्तार
10,314 करोड़ रुपये के घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, SAGA ग्रुप के करीबी रवि शंकर तिवारी गिरफ्तार

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget