एक्सप्लोरर

सोना तस्करी मामले में बोले मुख्यमंत्री पिनराई विजयन, गलत करने वालों को बचाया नहीं जाएगा

केरल में 30 किलोग्राम से अधिक सोने की तस्करी मामले में मुख्यमंत्री पिनराई विजयन का कहना है कि किसी भी व्यक्ति को नहीं बख्शा जाएगा.सोने की तस्करी के मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) जांच कर रही है.

तिरुवनंतपुरमः केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने सोमवार को इस बात पर जोर दिया कि सोना तस्करी मामले में गड़बड़ी करने वाले किसी भी व्यक्ति को बचाया नहीं जाएगा. इस मामले की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) कर रही है और उसे इस मामले में दो मुख्य आरोपियों की हिरासत मिली है.

क्या बोले मुख्यमंत्री पिनराई विजयन

मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने यहां संवाददाताओं से कहा कि जो लोग यह आरोप लगा रहे हैं कि मामले में आरोपियों के उनके कार्यालय से संबंध हैं, वे लोग खुद ही चिंतित हैं क्योंकि उन्हें संदेह है कि जांच 'बड़ी मछलियों' तक भी पहुंचेगी. इस बीच, जांच एजेंसी के आवेदन पर विचार करते हुए कोच्चि की विशेष अदालत ने सोमवार को सोना तस्करी मामले के दो मुख्य आरोपियों स्वप्ना सुरेश और संदीप नैयर को आठ दिनों के लिए एनआईए की हिरासत में भेज दिया. दोनों को शनिवार को बेंगलुरू से गिरफ्तार किया गया था.

एनआईए कर रही जांच

एनआईए दोनों को रविवार को यहां लेकर आई और अदालत के समक्ष पेश किया जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था. दोनों पर आरोप है कि वे राजनयिक चैनल का इस्तेमाल कर 30 किलोग्राम से अधिक सोने की तिरूवनंतपुरम हवाई अड्डे के जरिये तस्करी करने का प्रयास कर रहे थे. वहीं, कांग्रेस नीत यूनाइडेट डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूडीएफ) ने राज्य की वाम मोर्चे वाली सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने का निर्णय किया है. मुख्यमंत्री पिनराई विजयन से इस्तीफे की मांग करते हुए यूडीएफ ने आरोप लगाया है कि हाल में राजनयिक सामान के जरिये हुई सोने की तस्करी के तार मुख्यमंत्री कार्यालय से जुड़े हैं.

विधानसभा अध्यक्ष पी श्रीरामकृष्णन के इस्तीफे की मांग

यूडीएफ के संयोजक बेनी बेहनान ने कहा कि यूडीएफ ने विधानसभा अध्यक्ष पी श्रीरामकृष्णन के खिलाफ भी प्रस्ताव आगे बढ़ाने और उनका इस्तीफा मांगने का निर्णय लिया है. बेहनन ने कहा, ‘‘आज यूडीएफ की बैठक में सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव और अध्यक्ष के खिलाफ प्रस्ताव लाने का निर्णय लिया गया है. यूडीएफ ने यह काम सदन में विपक्ष के कांग्रेस नेता रमेश चेन्नीथला को सौंपा है.’’ उन्होंने कहा कि अध्यक्ष का कथित संबध तस्करी से जुड़े एक आरोपी से है और इसलिए उन्हें पद से हटने की जरूरत है.

यूडीएफ संयोजक ने कहा कि वह मुख्यमंत्री का इस्तीफा मांगते हुए अपना विरोध जारी रखेंगे. आरोपी को बचाने का प्रयास अब प्रत्यक्ष तौर पर सामने आ गया है. पूर्व आईटी सचिव जो कि मुख्यमंत्री के सचिव भी रह चुके हैं, उनका एक आरोपी के साथ संपर्क होने का मामला अब बिल्कुल स्पष्ट है. उधर, विपक्ष की ओर से अविश्वास प्रस्ताव लाने के बारे में मुख्यमंत्री ने कहा कि एनआईए ने जांच शुरू कर दी है.

मुख्यमंत्री ने किया विधानसभा अध्यक्ष का बचाव

विजयन ने कहा, 'एक मजबूत जांच जारी है. इस मामले में लिप्त बड़ी मछलियों की पहचान हो जाने दीजिए और राज्य सरकार किसी भी गलत करने वाले को नहीं बचाएगी.' उन्होंने कहा कि एनआईए मुख्यमंत्री कार्यालय समेत किसी को भी जांच के दायरे में ले सकती है. विजयन ने कहा, ' अगर जांच मेरे कार्यालय तक आती है तो उन्हें जांच करने दीजिए. मुझे कोई चिंता नहीं है लेकिन कुछ लोग वास्तव में जांच को लेकर चिंतित हैं और जांच का ध्यान भटकाने की कोशिश कर रहे हैं.'

मुख्यमंत्री ने विधानसभा अध्यक्ष के साथ आरोपियों के संबंध होने के आरोपों को भी खारिज किया और कहा कि अध्यक्ष को बेवजह पूरे मामले में घसीटा जा रहा है. उन्होंने यह भी कहा कि शिवशंकर के भी आरोपी महिला से कभी कोई कथित संबंध नहीं रहे. वहीं, मुख्य आरोपी स्वप्ना सुरेश और प्राइस वाटर हाउस कूपर्स समेत दो कंपनियों पर सोमवार को धोखाधड़ी और जालसाजी के आरोप में केरल पुलिस ने मामला दर्ज किया.

आरोप है कि सुरेश ने सूचना प्रौद्योगिकी विभाग में नौकरी पाने के लिए फर्जी अकादमिक डिग्री का इस्तेमाल किया था. पुलिस ने कहा कि सुरेश द्वारा सौंपे गए दस्तावेजों की जांच करने की जिम्मेदारी कंसल्टिंग एजेंसी प्राइस वाटर हाउस कूपर्स और विजन टेक्नोलॉजी पर थी. उन्होंने कहा कि मामले में इन दोनों कंपनियों को भी आरोपी बनाया गया है. सुरेश पर आरोप है कि उन्होंने महाराष्ट्र स्थित डॉ बाबासाहेब आंबेडकर विश्वविद्यालय की बी कॉम की फर्जी डिग्री के इस्तेमाल से सूचना प्रौद्योगिकी विभाग में नौकरी पाई थी.

इसे भी देखेंः राजस्थान: CM गहलोत के खिलाफ पायलट के बागी तेवर बरकरार, कांग्रेस ने आज फिर बुलाई विधायक दल की बैठक

संबित पात्रा के ट्वीट के बाद रेलवे का आया जवाब, कहा-देहरादून स्टेशन के नाम में नहीं हुआ बदलाव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विजयनगर में तिरंगा फहराने से मंत्री ने मांगी छूट, BJP बोली- वोट बैंक की चिंता
विजयनगर में तिरंगा फहराने से मंत्री ने मांगी छूट, BJP बोली- वोट बैंक की चिंता
आई वेरिफिकेशन के चक्कर में फंसा नागा शख्स, वीडियो देख हंसी रोक नहीं पा रहे लोग
आई वेरिफिकेशन के चक्कर में फंसा नागा शख्स, वीडियो देख हंसी रोक नहीं पा रहे लोग
यूपी-बिहार समेत 15 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट, जानें आपके राज्य में कैसा रहेगा मौसम
यूपी-बिहार समेत 15 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट, जानें आपके राज्य में कैसा रहेगा मौसम
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, वीर सावरकर मामले में केस रद्द
राहुल गांधी को SC से राहत, समन रद्द

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
प्रशांत किशोर की CM सम्राट को लेकर बड़ी भविष्यवाणी, 'आने वाले समय…'
प्रशांत किशोर की CM सम्राट को लेकर बड़ी भविष्यवाणी, 'आने वाले समय…'
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
गणपित 2026 पर मुंबईकरों को सौगात, स्पेशल ट्रेनों के अतिरिक्त फेरे की घोषणा, देखें लिस्ट
गणपित 2026 पर मुंबईकरों को सौगात, स्पेशल ट्रेनों के अतिरिक्त फेरे की घोषणा, देखें लिस्ट
Metro Viral Video: जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
Embed widget