एक्सप्लोरर

चीफ जस्टिस जे एस खेहर ने कहा, 'मैं बिना किसी भेदभाव के इस देश में चीफ जस्टिस बन सका'

चीफ जस्टिस ने कहा, "आज हमारे राष्ट्रपति दलित बिरादरी से हैं. पीएम वो हैं जो कभी चाय बेचते थे. मैं बिना किसी भेदभाव के इस देश में चीफ जस्टिस बन सका."

नई दिल्ली: "आप ने अब्दुल्ला का नाम सुना है?" सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस जे एस खेहर ने स्वतंत्रता दिवस समारोह में भाषण की शुरुआत इसी सवाल से की. सवाल सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष आर एस सूरी से था, जिन्होंने अपने भाषण में आज़ादी के गुमनाम सिपाहियों के लिए सम्मान की बात कही थी.

चीफ जस्टिस ने अपने सवाल का खुद ही जवाब दिया, "अब्दुल्ला एक वहीदी मुसलमान था. 28 सितंबर 1871 को उसने कलकत्ता हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस जॉन पैक्स्टन नॉर्मन को चाकू मारा. जज अगले दिन मर गए. अब्दुल्ला भागा नहीं, गिरफ्तारी दी. वो ब्रिटिश सरकार की भेदभाव भरी नीतियों से नाराज़ था. उसने अपने बयान में ये बताया था."

जस्टिस खेहर ने इससे आगे की बात भी बताई. उन्होंने कहा,"इस घटना के बाद भारत के गवर्नर जनरल मायो ने कहा कि वो सब वहीदी मुसलामानों को खत्म कर देंगे. कुछ दिनों बाद मायो बर्मा से लौटते हुए अंडमान में रुके. वहां शेर अली अफरीदी का नाम के शख्स ने 8 फरवरी 1872 उन्हें चाकू से मार दिया. शेर अली भी वहीदी मुस्लिम था. उसे सेल्युलर जेल में फांसी दी गई. उसने फांसी से पहले मुस्लिम और हिन्दू कैदियों को मिठाई खिलाई."

चीफ जस्टिस ने कहा है कि जब उन्होंने एक दिन किसी से शेर अली अफरीदी के बारे में पूछा तो वो पाकिस्तान के क्रिकेटर शाहिद अफरीदी के बारे में बताने लगा. गवर्नर जनरल को मारने वाले को लोग आज पहचानते भी नहीं.

भारत में नागरिकों को मिले अधिकारों का किया जिक्र

इसके बाद जे एस खेहर भारत में नागरिकों को हासिल अधिकारों पर बात करने लगे. उन्होंने बताया कि उनका जन्म केन्या में हुआ, जो कि तब ब्रिटिश उपनिवेश था. वहां ब्रिटिश प्रथम श्रेणी के नागरिक माने जाते थे. फिर अमेरिकी और यूरोपियन लोगों का दर्जा था. इनके बाद अफ्रीकी और सबसे आखिर में एशियाई. इसी दर्जे के हिसाब से वहां नौकरी और दूसरी सुविधाओं पर हक मिलता था.

चीफ जस्टिस ने कहा, "आज हमारे राष्ट्रपति दलित बिरादरी से हैं. पीएम वो हैं जो कभी चाय बेचते थे. मैं बिना किसी भेदभाव के इस देश में चीफ जस्टिस बन सका."

रविशंकर प्रसाद की मौजूदगी  में हुआ कार्यक्रम

कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद की मौजूदगी में हो रहे कार्यक्रम में चीफ जस्टिस ने कहा, "पिछले सप्ताह मैं एक शादी में चंडीगढ़ गया. वहां मैंने अपने बेटे की तरफ से तोहफे में मिली टीशर्ट पहनी. उस पर लिखा था 'प्राउड टू बी ए सिख, बाय बर्थ एंड बाय चॉइस.' मुझे बहुत अच्छा लगा. ये देश आपको अपने धर्म पर, अपने क्षेत्र पर गर्व करने का मौका देता है. हमें इस देश पर गर्व करना चाहिए."

पिछले साल इसी कार्यक्रम में तत्कालीन चीफ जस्टिस टी एस ठाकुर और कानून मंत्री के बीच खिंचाव नज़र आया था. जस्टिस ठाकुर ने हाई कोर्ट में जजों की कमी का मसला उठाया था. उन्होंने इशारों में सरकार पर न्यायपालिका करने की उपेक्षा का आरोप लगा दिया था. इसके उलट इस बार चीफ जस्टिस और कानून मंत्री में बेहतर तालमेल नज़र आया. कानून मंत्री ने कहा कि इस साल अब तक 75 जज नियुक्त हो चुके हैं. साल की अंत तक ये संख्या 125 के पार जा सकती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
फुकेट-दिल्ली फ्लाइट मामले में सरकार सख्त, एयर इंडिया के इस बड़े अधिकारी को समन
फुकेट-दिल्ली फ्लाइट मामले में सरकार सख्त, एयर इंडिया के इस बड़े अधिकारी को समन
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
बॉर्डर पर हालात तय करेंगे आपसी रिश्ते, अरुणाचल पर भारत की चीन को दो टूक
बॉर्डर पर हालात तय करेंगे आपसी रिश्ते, अरुणाचल पर भारत की चीन को दो टूक

वीडियोज

Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया
Salman Khan की Superhero Film को Greenlight, Raj & DK करेंगे Direct, नवंबर में शुरू होगी Shooting

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
रांची आंदोलन: स्वाति मालीवाल का हमला, 'CJP का एक भी नेता...'
रांची आंदोलन: स्वाति मालीवाल का हमला, 'CJP का एक भी नेता...'
दक्षिण अफ्रीका का बदला कप्तान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली कमान 
दक्षिण अफ्रीका का बदला कप्तान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली कमान 
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Embed widget