एक्सप्लोरर

चिदंबरम का सेना प्रमुख रावत पर पलटवार, कहा- उन्हें अपने काम से मतलब रखना चाहिए

तिरुवनंतपुरम में राजभवन के सामने केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित एक रैली में बोलते हुए कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने सेना प्रमुख बिपिन रावत पर जमकर निशाना साधा.

तिरुवनंतपुरम: संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ प्रदर्शनों का नेतृत्व करने वाले लोगों की आलोचना करने को लेकर विपक्षी दलों ने अब बिपिन रावत पर पलटवार किया है. शनिवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम माकपा महासचिव सीताराम येचुरी ने रावत पर जमकर निशाना साधा.

पी चिदंबरम ने कहा, " अब सेना के जनरल को बोलने के लिए कहा जा रहा है. क्या यह सेना के जनरल का काम है? सेना के जनरल को सरकार का समर्थन करने के लिए कहा जा रहा है. यह शर्म की बात है. मैं जनरल रावत से अपील करना चाहता हूं आप सेना का नेतृत्व करते हैं और आपको अपने काम से मतलब रखना चाहिए, नेताओं को जो करना है, वे करेंगे." उन्होंने ये भी कहा, "यह सेना का काम नहीं है कि हम नेताओं को बताएं कि हमें क्या करना चाहिए. जैसा कि यह बताना हमारा काम नहीं कि आपको युद्ध कैसे लड़ना है. आप अपने विचारों से युद्ध लड़ते हैं और हम देश की राजनीति देखेंगे."

वहीं हैदराबाद में संवाददाताओं से माकपा के महासचिव सीताराम येचुरी ने रावत पर निशाना साधते हुए कहा, "यह सशस्त्र बलों का राजनीतिकरण है. उन्होंने चेतावनी दी थी कि अगर खतरनाक प्रवृत्ति जारी रही तो यह पाकिस्तान में सेना की भूमिका की तरह होगा." उन्होंने कहा कि देश और संविधान के लिए चेतावनी पर विचार करना जरूरी है. उन्होंने सरकार से इसे ध्यान में रखने की अपील की.

जनरल बिपिन रावत की टिप्पणी पर विपक्षी नेताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और पूर्व सैन्यकर्मियों ने कड़ी प्रतिक्रिया जताई है, जिन्होंने उन पर राजनीतिक टिप्पणी करने और ऐसा करके राजनीतिक मामलों में नहीं पड़ने की सेना में लंबे समय से कायम परंपरा से समझौता करने का आरोप लगाया है.

विपक्ष के दोनों नेताओं ने सेना प्रमुख बिपिन रावत के उस बयान पर पलटवार किया जिसमें उन्होंने कहा था, "नेता वे नहीं हैं जो अनुचित दिशाओं में लोगों का नेतृत्व करते हैं, जैसा कि हम बड़ी संख्या में विश्वविद्यालय और कॉलेज छात्रों को देख रहे हैं, जिस तरह वे शहरों और कस्बों में आगजनी और हिंसा करने में भीड़ की अगुवाई कर रहे हैं। यह नेतृत्व नहीं है."

रावत के इस बयान पर विवाद खड़ा हो गया. इसके बाद सेना ने एक स्पष्टीकरण जारी किया और कहा कि सेना प्रमुख ने सीएए का उल्लेख नहीं किया है. सेना ने बयान में कहा, "उन्होंने किसी राजनीतिक कार्यक्रम, व्यक्ति का उल्लेख नहीं किया है. वह भारत के भविष्य के नागरिकों को संबोधित कर रहे थे, जो छात्र हैं. छात्रों का मार्गदर्शन करना उनका सही कर्तव्य है. जिन पर राष्ट्र का भविष्य निर्भर करेगा. कश्मीर घाटी में युवाओं को पहले उन लोगों द्वारा गुमराह किया गया था, जिनपर उन्होंने नेताओं के रूप में भरोसा किया था."

ये भी पढ़ें

झारखंड के सीएम पद की शपथ लेंगे हेमंत सोरेन, विपक्षी एकता दिखाने के लिए जुटेंगे दिग्गज नेता

प्रशासन ने रोका तो पैदल ही दारापुरी के घर तक पहुंचीं प्रियंका गांधी, कहा- पुलिस ने गला दबाकर गिराया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'भारत में है राजनीतिक स्थिरता', PM मोदी बोले- रिफॉर्म हमारे लिए नहीं कम्पल्शन
'भारत में है राजनीतिक स्थिरता', PM मोदी बोले- रिफॉर्म हमारे लिए नहीं कम्पल्शन
बाहर लबालब पानी और छत पर शव..., 18 घंटे तक मदद की गुहार के बाद अंतिम संस्कार
बाहर लबालब पानी और छत पर शव..., 18 घंटे तक मदद की गुहार के बाद अंतिम संस्कार
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget