एक्सप्लोरर

छत्तीसगढ़ः रायपुर कोरोना वायरस से सबसे अधिक प्रभावित, अबतक 30 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित

राज्य में अबतक कोरोना से संक्रमित होने वालों की संख्या 95,623 हो गई है. इनमें से सबसे अधिक 30,306 मामले अकेले रायपुर जिले में सामने आये हैं, जो कि लगभग एक तिहाई हैं.

रायपुरः छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 2272 नए मामले समने आये जिससे राज्य में संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 95,623 हो गई. स्वास्थ्य के अधिकारियों के अनुसार राज्य में गुरुवार को 589 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई, वहीं 1471 लोगों ने घर पर पृथक-वास पूर्ण किया है.

राज्य में कोरोना वायरस संक्रमित 10 लोगों की मौत हुई है जिससे मृतक संख्या बढ़कर 752 हो गई.राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि गुरुवार को संक्रमण के 2272 नये मामले सामने आए हैं. इनमें रायपुर जिले से 410, दुर्ग से 201, दंतेवाड़ा से 169, कांकेर से 128 मामले शामिल हैं.

अधिकारियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक 9,98,347 नमूनों की जांच की गई है. इनमें 95,623 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है. राज्य में 36,038 मरीज उपचाराधीन हैं.राज्य के रायपुर जिले में अभी तक सबसे अधिक 30,306 मामले सामने आये हैं. जिले में कोरोना वायरस संक्रमित 361 लोगों की मौत हुई है.

देश में 57 लाख से अधिक लोग संक्रमित स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में अब कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 57 लाख 32 हजार है. इनमें से 91,149 लोगों की मौत हो चुकी है. एक्टिव केस की संख्या घटकर 9 लाख 66 हजार हो गई और 46 लाख 74 हजार लोग ठीक हो चुके हैं. संक्रमण के सक्रिय मामलों की संख्या की तुलना में स्वस्थ हुए लोगों की संख्या करीब चार गुना अधिक है.

भारत में पिछले करीब एक सप्ताह से नए कोरोना संक्रमितों से ज्यादा ठीक होने वाले मरीजों की संख्या बढ़ रही है. हालांकि देश में लगातार 22 दिन से हजार से ज्यादा लोगों की मौत हुई है. दो सितंबर से लगातार देश में एक हजार से ज्यादा लोगों की मौत हुई है.

यह भी पढ़ें-

IPL 2020 KXIP vs RCB: पंजाब ने दर्ज की सीज़न की पहली जीत, बैंगलोर को 97 रनों से हराया 

भारत और चीन के बीच हालात अभूतपूर्व, बातचीत ही एकमात्र रास्ता- एस जयशंकर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'महंगा तेल खरीदो...', होर्मुज संकट के बीच ट्रंप का जनता को फरमान
'महंगा तेल खरीदो...', होर्मुज संकट के बीच ट्रंप का जनता को फरमान
वंदे मातरम और दिमागी नक्सल पर BJP-कांग्रेस में आर पार, PM का Gen Z को खास संदेश | बड़ी बातें
वंदे मातरम और दिमागी नक्सल पर BJP-कांग्रेस में आर पार, PM का Gen Z को खास संदेश | बड़ी बातें
ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget