एक्सप्लोरर

छत्तीसगढ़: बढ़ रहे कोरोना केस को लेकर निर्देश, दूसरे राज्यों से आने वाले यात्रियों की होगी स्क्रीनिंग

छत्तीसगढ़ में अभी तक 3 लाख से ज्यादा कोरोना संक्रमित मामले सामने आए हैं. वहीं कोरोना संक्रमितों के अचानक से बढ़ने के कारण अब छत्तीसगढ़ सरकार ने कोरोना को लेकर दिशा निर्देश जारी किए हैं.

रायपुरः कोरोना वायरस के दोबारा तेजी पकड़ने के बाद छत्तीसगढ़ सरकार काफी सतर्क हो गई है. यहां दूसरे राज्यों से छत्तीसगढ़ आ रहे यात्रियों की कोविड स्क्रीनिंग होने जा रही है. छत्तीसगढ़ सरकार ने कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए अन्य राज्यों से छत्तीसगढ़ आ रहे यात्रियों की स्क्रीनिंग और संपर्कों का पता लगाने का फैसला किया है.

राज्य के जनसंपर्क विभाग ने विज्ञप्ति जारी कर बताया कि राज्य सरकार ने सभी कमिश्नरों और कलेक्टरों को कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए अन्य राज्यों से विभिन्न माध्यमों से छत्तीसगढ़ आ रहे यात्रियों की कोविड स्क्रीनिंग और कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग की व्यवस्था करने का निर्देश जारी किया है.

कोरोना के कारण यात्रियों की होगी स्क्रीनिंग

विज्ञप्ति के अनुसार, जारी निर्देश में कहा गया है कि देश में कोरोना संक्रमण प्रभावित व्यक्तियों की संभावित वृद्धि को देखते हुए विभिन्न माध्यमों से अन्य राज्यों से छत्तीसगढ़ आ रहे यात्रियों की कोविड स्क्रीनिंग की व्यवस्था की जाए. रायपुर और जगदलपुर (बस्तर) एयरपोर्ट पर विशेष रूप से मुबंई और दिल्ली से आने वाले यात्रियों सहित सभी यात्रियों की कोविड स्क्रीनिंग और कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग संबंधी निर्देशों का कड़ाई से पालन किया जाए.

छत्तीसगढ़ में 3 लाख से ज्यादा संक्रमित

जारी निर्देश में कहा गया है कि विशेषकर महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और दिल्ली से सड़क और रेल मार्ग से आने वाले यात्रियों की भी कोविड स्क्रीनिंग के लिए आवश्यक व्यवस्था रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन और अंतर्रराज्यीय प्रवेश स्थलों पर की जाए. छत्तीसगढ़ में सोमवार तक 3,11,159 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है. राज्य में 3,04,355 मरीज इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हुए हैं और 2998 मरीज उपचाराधीन हैं. राज्य में वायरस से संक्रमित 3806 लोगों की मौत हुई है.

फिलहाल देशभर में कुल एक करोड़ दस लाख 29 हजार से ज्यादा लोग कोरोना संक्रमित हुए हैं. जिसमें से अभी तक कुल एक लाख 56 हजार 598 लोगों की मौत कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण हुई है. फिलहाल वर्तमान में एक लाख 48 हजार से ज्यादा लोग कोरोना संक्रमित हैं, जिनका इलाज किया जा रहा है. वहीं अभी तक एक करोड़ सात लाख 24 हजार से ज्यादा लोग इलाज के बाद कोरोना संक्रमण से ठीक हुए हैं.

इसे भी पढ़ेंः पश्चिम बंगाल सहित 5 राज्यों में कब होंगे विधानसभा चुनाव? कार्यक्रम तय करने के लिए EC की होगी अहम बैठक

बढ़ेगी भारतीय सेना की ताकतः 'कल्याणी एम-4' बख्तरबंद गाड़ियों के आगे बम भी हो जाएगा बेअसर, जानें इसकी खूबियां

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Results 2026 LIVE: अब तक 16 सीटों के आए नतीजे, 9 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
LIVE: अब तक 16 सीटों के आए नतीजे, 9 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
Cyclone Arnab Live: लैंडफॉल के बाद कमजोर पड़ा अर्नब, धीमी हुई हवा की रफ्तार, जानें अपडेट
Live: लैंडफॉल के बाद कमजोर पड़ा अर्नब, धीमी हुई हवा की रफ्तार, जानें अपडेट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
CJP नेता सौरव दास को मेंटर करने की बात गलत, पूर्व जज संजय किशन कौल बोले- 'भाषा ठीक रखें'
सीजेपी नेता सौरव दास को मेंटर करने की बात गलत, पूर्व जज संजय किशन कौल बोले- भाषा संयमित रखें

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP नेता सौरव दास को मेंटर करने की बात गलत, पूर्व जज संजय किशन कौल बोले- 'भाषा ठीक रखें'
सीजेपी नेता सौरव दास को मेंटर करने की बात गलत, पूर्व जज संजय किशन कौल बोले- भाषा संयमित रखें
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी की दूसरी सीट पर भी सपा जीतेगी? अखिलेश के प्रत्याशी बदलेगें काशी का गणित
Live: वाराणसी की दूसरी सीट पर भी सपा जीतेगी? अखिलेश के प्रत्याशी बदलेगें काशी का गणित
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
आयुष्मान खुराना की 'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
अखिलेश यादव की रैली से 3 दिन पहले सपाईयों ने वाराणसी में दिया गिफ्ट, BJP को लगा झटका
अखिलेश यादव की रैली से 3 दिन पहले सपाईयों ने वाराणसी में दिया गिफ्ट, BJP को लगा झटका
भारत को खतरा महसूस हुआ तो नतीजे भुगतने होंगे', PAK पहुंचे मुइज्जू को किसने दी चेतावनी
भारत को खतरा महसूस हुआ तो नतीजे भुगतने होंगे', PAK पहुंचे मुइज्जू को किसने दी चेतावनी
Karwa Chauth Gifts For Wife: करवाचौथ पर पत्नी को क्या दें गिफ्ट? ऐसे लूटें अपने चांद का दिल
करवाचौथ पर पत्नी को क्या दें गिफ्ट? ऐसे लूटें अपने चांद का दिल
Embed widget