एक्सप्लोरर

पश्चिम बंगाल सहित 5 राज्यों में कब होंगे विधानसभा चुनाव? कार्यक्रम तय करने के लिए EC की होगी अहम बैठक

पश्चिम बंगाल में विधानसभा का कार्यकाल 30 मई को खत्म हो रहा है. असम में 31 मई और तमिलनाडु में 24 मई को विधानसभा का कार्यकाल खत्म हो रहा है. वहीं केरल में एक 1 तो पुदुचेरी में 8 जून को मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल खत्म हो रहा है.

नई दिल्ली: पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा का कार्यक्रम तय करने के लिए चुनाव आयोग की बुधवार को दिल्ली में बैठक होगी. पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, पुदुचेरी, असम और केरल में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं. कोरोना के बाद पहली बार देश में इतने बड़े स्तर पर विधानसभा चुनाव होंगे. इससे पहले चुनाव आयोग ने बिहार में कोरोना के दौरान विधानसभा का चुनाव कराया था.

तमिलनाडु में मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल 24 मई तक है जबकि पश्चिम बंगाल में 30 मई और असम में 31 मई तक है. वहीं केरल में एक जून तक कार्यकाल है जबकि पुदुचेरी में आठ जून तक मौजूदा सरकार का कार्यकाल है.

पश्चिम बंगाल- पश्चिम बंगाल में विधानसभा की कुल 294 सीटें हैं. राज्य में फिलहाल तृणमूल कांग्रेस की सरकार है जिसकी अगुवाई ममता बनर्जी कर रही हैं. राज्य में चुनावी सभाएं जोर शोर से चल रही हैं. टीएमसी का दावा है कि एक बार फिर वो सत्ता पर काबिज होगी. वहीं बीजेपी टीएमसी को सत्ता से बेदखल करने का दावा कर रही है. टीएमसी और बीजेपी अकेले मैदान में उतरी हुई है. वहीं कांग्रेस और लेफ्ट गठबंधन में चुनाव लड़ेंगे.

तमिलनाडु- तमिलनाडु में विधानसभा की कुल 234 सीटे हैं. मुख्यमंत्री के. पलानीस्वामी के नेतृत्व में सत्ताधारी एआईएडीएमके लगातार धुआंधार कैंपेन कर पांच साल की अपनी उपब्धियां गिना रही है. दूसरी तरफ, विपक्षी डीएमके-कांग्रेस गठबंधन आक्रामक तेवर अपनाकर सत्ताधारी एआईएडीएमके पर हमला बोल रही है. ऐसा पहली बार है जब राज्य की सत्ता में वर्षों तक राज करने वाले करूणानिधि और जे. जयललिता के बिना यह चुनाव लड़ा जाएगा. बीजेपी, एआईएडीएमके के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ेगी

पुदुचेरी- पुदुचेरी में विधानसभा की कुल 30 सीटे हैं. सोमवार को ही पुदुचेरी में बड़ी सियासी घटना देखने को मिली. सोमवार को पुदुचेरी के मुख्यमंत्री ने सदन में विस्वासमत खो दिया. विश्वास प्रस्ताव पर मतदान से पहले मुख्यमंत्री नारायणसामी के इस्तीफे के कारण सोमवार को पुदुचेरी में कांग्रेस सरकार गिर गई. हाल ही में कई कांग्रेस विधायकों और बाहर से समर्थन दे रहे डीएमके के एक विधायक के इस्तीफे के कारण केन्द्रशासित प्रदेश की सरकार अल्पमत में आ गई थी.

असम- असम में विधानसभा की कुल 126 सीटे हैं. फिलहाल यहां बीजेपी की सरकार है, जिसका नेतृत्व सर्बानंद सोनेवाल कर रहे हैं. कांग्रेस इस चुनाव में ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (एआईयूडीएफ), सीपीआई, सीपीआईएम, सीपीआईएमएल और आंचलिक गण मोर्चा के साथ गठबंधन करेगी.

केरल- केरल में विधानसभा की 140 सीटे हैं. पिछले विधानसबा चुनाव में एलडीएफ ने 83 सीटों पर जीत दर्ज की थी. यूडीएफ ने 47 सीटों पर जीतने में कामयाबी हासिल की थी. वहीं बीजेपी भी एक सीट पर जीतन में कामयाब हुई थी. चुनाव आयोग के मुताबिक, बीजेपी ने 98 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे.

कोकीन केस में बीजेपी नेता राकेश सिंह गिरफ्तार, पामेला गोस्वामी ने लगाया था फंसाने का आरोप 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

All-Party Meeting: सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
TMC के बागी 20 सांसदों के नेता सुदीप बंद्योपाध्याय ने PM मोदी से की मुलाकात, मॉनसून सत्र से पहले बवाल
TMC के बागी 20 सांसदों के नेता सुदीप बंद्योपाध्याय ने PM मोदी से की मुलाकात, मॉनसून सत्र से पहले बवाल
संसद में डीलिमिटेशन बिल का समर्थन करेगी एमके स्टालिन की DMK? सर्वदलीय बैठक की इनसाइड स्टोरी
डीलिमिटेशन बिल का समर्थन करेगी एमके स्टालिन की DMK? सर्वदलीय बैठक की इनसाइड स्टोरी
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने का राहुल गांधी ने किया विरोध, ममता बनर्जी के सांसद बोले- 'जब अन्ना हजारे...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने का राहुल गांधी ने किया विरोध, ममता बनर्जी के सांसद बोले- 'जब अन्ना हजारे...'

वीडियोज

Jacqueline Fernandez के 'Jugni' Song पर मचा बवाल, Viral Clip के बाद Makers पर उठे सवाल
Lock Upp 2: Apoorva Mukhija की Wild Card Entry की चर्चा तेज, Shilpa Shinde Controversy के बीच बढ़ेगा ड्रामा?
India's Got Latent 2: Contestant Sakshi Jha के बयानों से मचा बवाल, Samay Raina भी रह गए हैरान
बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
All-Party Meeting: सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
रात 2:30 बजे जंतर-मंतर पहुंचे और सुबह 5 बजे निकले, नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद का क्या है प्लान?
रात 2:30 बजे जंतर-मंतर पहुंचे और सुबह 5 बजे निकले, नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद का क्या है प्लान?
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये मांग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी-खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये बड़ी मांग
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
पैडी ट्रांसप्लांटर से करें धान की रोपाई, प्रति एकड़ बच जाएंगे 4000 रुपये
पैडी ट्रांसप्लांटर से करें धान की रोपाई, प्रति एकड़ बच जाएंगे 4000 रुपये
Embed widget