एक्सप्लोरर

PM मोदी का राहुल पर वार, बोले- छत्तीसगढ़ के लिए सिर्फ 36 प्वाइंट और 'नामदार' के लिए 150 बार सर-सर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी की पूरी की पूरी राजनीति एक परिवार से शुरू होकर उसी परिवार में आकर पूरी हो जाती है.

बिलासपुर: छत्तीसगढ़ में पहले चरण की वोटिंग के बीच आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिलासपुर में दूसरे चरण के लिए चुनावी रैली को संबोधित किया है. इस मौके पर उनके निशाने पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी समेत अन्य विपक्षी पार्टियां थी. पीएम मोदी ने कांग्रेस नेता द्वारा राहुल गांधी को 'सर' कहे जाने पर तंज कसा.

उन्होंने कहा, ‘‘जब कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ के लिए 36 सूत्रीय घोषणापत्र जारी किया तब ‘नामदार’ का उल्लेख ‘सर’ के तौर पर 150 बार किया गया जिससे पता चलता है कि वह उनके लिये (कांग्रेस के लिये) छत्तीसगढ़ की तुलना में ज्यादा महत्वपूर्ण हैं.’’

दरअसल, कांग्रेस ने राहुल गांधी की मौजूदगी में 9 नवंबर को छत्तीसगढ़ के लिए घोषणापत्र जारी किया था. इस दौरान पार्टी नेता टीएस सिंह ने घोषणापत्र पढ़ते हुए राहुल गांधी के संबोधन में कई बार सर कहा था.

बिलासपुर में पीएम मोदी ने कांग्रेस पर परिवारवाद पर आरोप लगाया. नरेंद्र मोदी ने कहा, ''कांग्रेस पार्टी की पूरी की पूरी राजनीति एक परिवार से शुरू होकर उसी परिवार में आकर पूरी हो जाती है और हमारी राजनीति गरीब की झोपड़ी से शुरू होती है, गरीब की जिन्दगी को बदलकर रहे बिना चैन से सोना नहीं इस इरादे से आगे चलती है.''

उन्होंने नेशनल हेराल्ड केस की ओर इशारा करते हुए कहा कि जो मां बेटे रुपयों की हेराफेरी में जमानत पर घूम रहें है, जमानत पर जिन्दगी जी रहें है वो आज दूसरों को ईमानदारी के प्रमाण पत्र बांट रहें हैं. आपको बता दें कि राहुल गांधी राफेल डील में बड़े पैमाने पर घोटाले का आरोप लगा रहे हैं. कांग्रेस का कहना है कि इस सौदे में गड़बड़ी कर अनिल अंबानी को फायदा पहुंचाया गया.

मोदी ने कहा कि मां और बेटा जमानत पर हैं और नोटबंदी पर सवाल उठा रहे हैं लेकिन वे यह भूल गए कि नोटबंदी की वजह से ही उन्हें जमानत मांगनी पड़ी.

बीजेपी का मुकाबला कैस? मोदी ने कहा कि विपक्ष समझ नहीं पा रहा है कि चुनाव में बीजेपी से मुकाबला कैसे किया जाए. आपको बता दें कि विपक्षी दल बीजेपी के नेतृत्व वाली एनडीए को शिकस्त देने के लिए गठबंधन की कोशिशों में जुटा है.

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मतदान करना ये लोकतंत्र का सबसे बड़ा उत्सव होता है और मुझे विश्वास है कि बम, बंदूक और पिस्तौल का दम दिखाने वालों को लोकतंत्र की ताकत जवाब दे करके रहेगी. उन्होंने कहा कि बिलासपुर को स्मार्ट सिटी बनाना है. इसलिए केंद्र सरकार योजनाओं में मदद करके बिलासपुर को बदलकर रहेगी.

मोदी ने कहा कि 6 लाख से अधिक घर छत्तीसगढ़ में गरीब परिवारों को मिले हैं. इसमें 1.50 लाख घर आदिवासी परिवारों को मिले हैं. अगर हम भी कांग्रेस की सरकारों की रफ्तार से घर बनाते तो घर बनने में कम से कम 30 साल लग जाते.

छत्तीसगढ़ की हर बड़ी खबर के लिए यहां क्लिक करें

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मुझे विश्वास है छत्तीसगढ़ कमल के रंग में रंग जाएगा, विकास की ऊंचाइयों के साथ आगे बढ़ेगा. राज्य को नक्सलवाद से मुक्त करने का हमने बीड़ा उठाया है और इसे हम पूरा करके रहेंगे.

छत्तीसगढ़ में आज नक्सल प्रभावित 18 विधानसभा सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं. सूबे में विधानसभा की 90 सीटें हैं. बाकी बचे सीटों पर 20 नवंबर को वोटिंग होगी. चुनाव में कांग्रेस और बीजेपी के बीच मुकाबला है. वहीं छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी की पार्टी बहुजन समाज पार्टी के साथ गठबंधन कर मैदान में है. छत्तीसगढ़ में पिछले करीब 15 सालों से बीजेपी सत्तारूढ़ है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनिया गांधी के खिलाफ शिकायत दर्ज, 'वंदे मातरम्' के कथित अपमान का आरोप
सोनिया गांधी के खिलाफ शिकायत दर्ज, 'वंदे मातरम्' के कथित अपमान का आरोप
15 अगस्त पर दर्दनाक हादसा, नौसेना जवान समेत परिवार के 4 सदस्यों की मौत
15 अगस्त पर दर्दनाक हादसा, नौसेना जवान समेत परिवार के 4 सदस्यों की मौत
'दिमागी नक्सली' पर कांग्रेस का पलटवार! जयराम रमेश ने कहा- क्या न्याय की...
'दिमागी नक्सली' पर कांग्रेस का पलटवार! जयराम रमेश ने कहा- क्या न्याय की...
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?
1994 से जिस टीम को नहीं हरा पाई भारत, हॉकी वर्ल्ड कप में अगला मैच उसी के साथ
1994 से जिस टीम को नहीं हरा पाई भारत, हॉकी वर्ल्ड कप में अगला मैच उसी के साथ
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
Smoking Side Effects: क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
Embed widget