एक्सप्लोरर

Chhattisgarh Politics: 'केंद्र में उनकी सरकार है, वो इस पर कानून क्यों नहीं लाते?'- धर्मांतरण को लेकर भूपेश बघेल ने BJP को घेरा

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण के मुद्दे को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बीजेपी पर निशाना साधा है. बीजेपी ने दावा किया था कि आदिवासी बहुल क्षेत्रों में धर्म परिवर्तन के मामले बढ़े हैं.

Bhupesh Baghel On Religious Conversions: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने धर्मांतरण के मुद्दे और जनजातीय सम्मेलन को लेकर बीजेपी (BJP) पर तीखा हमला किया है. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रविवार (15 जनवरी) को रायपुर में कहा कि, "वे यहां आकर कहते हैं कि जो लोग धर्मांतरित हैं उनको आदिवासी और अनुसूचित जाति का लाभ नहीं मिलना चाहिए. केंद्र में उनकी सरकार है, वे इस पर कानून क्यों नहीं लाते? आपने 370 हटाई, नोटबंदी लाए, GST लाए सब हो गया तो यह भी कर लें."

बीजेपी राज्य में 21 जनवरी को जनजातीय सम्मेलन आयोजित करने वाली है. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने धर्मांतरण के आरोपों पर तीन दिन पहले भी पलटवार किया था. उन्होंने कहा था कि ये एक राजनीतिक चाल थी जो बीजेपी खेल रही थी जबकि मध्य प्रदेश और उत्तर पूर्व जैसे बीजेपी शासित राज्यों में धर्मांतरण के मामले बड़े पैमाने पर हैं. 

"मध्य प्रदेश पर क्यों नहीं बोलती बीजेपी"

उन्होंने कहा था कि धर्मांतरण के नाम पर बीजेपी राजनीति कर रही है क्योंकि छत्तीसगढ़ में 15 साल के बीजेपी शासन के दौरान बड़ी संख्या में चर्च बनाए गए थे. न तो पहले और न ही कांग्रेस के चार साल के शासन के दौरान इतने सारे चर्च बने. धर्मांतरण अकेले छत्तीसगढ़ में नहीं हो रहा है बल्कि पड़ोसी राज्य मध्य प्रदेश में भी हो रहा है, लेकिन बीजेपी इसे मुद्दा नहीं बनाएगी क्योंकि वहां उनकी सरकार है. 

"धर्मांतरण के खिलाफ बिल क्यों नहीं लाते"

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं पूछता हूं कि बीजेपी केंद्र में धर्मांतरण के खिलाफ बिल क्यों नहीं लाती? ये सिर्फ लोगों में जहर फैलाकर समाज में अशांति पैदा करना चाहते हैं, लेकिन इसका कोई नतीजा नहीं निकलेगा. अगर उन्हें लगता है कि समस्या इतनी बड़ी है तो वे इसे उत्तर पूर्व के उन हिस्सों में क्यों नहीं सुलझाते जहां लगभग 90% आदिवासी आबादी ईसाई धर्म में परिवर्तित हो गई है? यह बीजेपी के दोहरे मापदंड को दर्शाता है. 

बीजेपी ने किया था ये दावा

हाल ही में कांग्रेस सरकार ने आदिवासी बस्तर क्षेत्र में हिंसा के बाद सांप्रदायिक सद्भाव को बाधित करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) लागू किया था. इससे पहले भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दावा किया था कि कांग्रेस सरकार की निगरानी में आदिवासी बहुल क्षेत्रों में धर्म परिवर्तन में वृद्धि हुई है.

ये भी पढ़ें-

'देश में एकता जरूरी', कपिल सिब्बल ने की भारत जोड़ो यात्रा की तारीफ, कहा- राहुल गांधी ने एहसास कराया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘देश के भविष्य को…’, सचिवों के साथ PM मोदी की हाई लेवल मीटिंग, दिए ये मूल मंत्र
‘देश के भविष्य को…’, सचिवों के साथ PM मोदी की हाई लेवल मीटिंग, दिए ये मूल मंत्र
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच जानें कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच जानें कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
तेलंगाना में VHP का सामाजिक समरसता अभियान, कंधे पर बैठकर दलित पहुंचे कमलापुर मंदिर
तेलंगाना में VHP का सामाजिक समरसता अभियान, कंधे पर बैठकर दलित पहुंचे कमलापुर मंदिर

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget