एक्सप्लोरर

खुलासा: जेल में VIP ट्रीटमेंट के लिए शशिकला ने दी दो करोड़ रुपए की रिश्वत- DIG

आय से अधिक सम्पति मामले में जेल की हवा खा रही एआइएडीएमके नेता शशिकला को बेंगलुरु सेंट्रल जेल में वीआईपी सेवा देने का मामला सामने आया है. शशिकला पर गंभीर आरोप लगे है कि उन्होंने जेल में 2 करोड़ की रिश्वत दी.

चेन्नई: आय से अधिक सम्पति मामले में जेल की हवा खा रही एआइएडीएमके नेता शशिकला को बेंगलुरु सेंट्रल जेल में वीआईपी सेवा देने का मामला सामने आया है. शशिकला पर गंभीर आरोप लगे है कि उन्होंने जेल में 2 करोड़ की रिश्वत दी. डेप्युटी इंस्पेक्टर जनरल (डीआईजी) जेल डी रूपा ने आरोप लगाया कि सेंट्रल जेल में बंद शशिकला को वहां का स्टाफ वीआईपी ट्रीटमेंट दे रहा है.

शशिकला के पैर-कंधे दबाते हैं  सहायक

रिपोर्ट के मुताबिक, जेल के कई सीनियर स्टाफ गैरकानूनी गतिविधियों की इजाजत दे रहे हैं. डीजी और आईजी को लिखे खत में रूपा ने कहा है कि शशिकला को खाना पकाने के लिए अलग से कमरा दिया गया है. वहीं, स्टैंप पेपर घोटाले के दोषी अब्दुल करीम तेलगी को सहयोगियों के तौर पर अंडर ट्रायल कैदी मुहैया कराए गए हैं. उन्हें तीन-चार सहायक दिए गए हैं, जो उसके पैर-कंधे दबाते हैं.

डीजीपी पर काम में हस्तक्षेप करने का आरोप 

इस रिपोर्ट में साफ़ कहा गया है कि शशिकला ने जेल के अधिकारियों को रिश्वत दी और बदले में उन्हें फुल वीआईपी की सुविधाएं मिल रही हैं. डीआईजी डी. रूपा ने कहा है कि जेल के डीजीपी एचएसएन राव को चिट्ठी लिखी और कहा कि शशिकला ने अधिकारियों को रिश्वत के तौर पर दो करोड़ रुपए दिए हैं. यहां तक कि डीआईजी ने डीजीपी को भी इसमें शामिल बताया है. डीजीपी पर काम में हस्तक्षेप करने का आरोप भी लगाया है.

डीजीपी ने सभी आरोपों को गलत बताया

इन बड़े आरोपों के बाद जेल के डीजीपी एचएसएन राव ने कहा कि ये सभी आरोप गलत हैं. अधिकारियों ने कोई रिश्वत नहीं ली है. राव ने कहा कि वो किसी भी तरह की जांच के लिए तैयार हैं. डीजीपी के मुताबिक कोर्ट ने उन्हें आदेश दिया है कि वो शशिकला की मदद करें और उनका ख्याल रखें. उनकी टीम सिर्फ कोर्ट के ऑर्डर को फॉलो कर रही है.

इस बीच कर्णाटक के मुख्यमंत्री सिद्दारमैया ने इस पुरे मामले में जांच के आदेश दिए है और किसी को भी दोषी पाए जाने पर कड़ी कारवाही का आश्वासन दिया है.

रूपा के लेटर में लिखा है, 'जेल के नियमों के उल्लंघन के मामले आपके समक्ष आ चुके हैं. यह भी कहा जा रहा है कि इसके लिए 2 करोड़ रुपये की घूस दी गई. मेरी आपसे दरख्वास्त है कि आप इस मामले पर जल्द से जल्द कार्रवाई करें और नियम तोड़ने वाले लोगों को सजा दी जाए.' इन आरोपों के अलावा, लेटर में इस बात का भी जिक्र है कि बीते 10 जुलाई को जिन 25 कैदियों का ड्रग टेस्ट हुआ, उनमें से 18 के नतीजे पॉजिटिव निकले. लेटर में उन लोगों के नाम और उनके शरीर में मौजूद ड्रग्स का जिक्र है. अधिकतर कैदियों के शरीर में गांजा के अंश मिलने की बात कही गई है.

जेल अधिकारियों पर बड़े सवाल खड़े करते हैं आऱोप

लेटर में कुछ खास मामलों का जिक्र है, जिनके मुताबक जेल के सीनियर अधिकारियों ने ऐक्शन नहीं लिया. इस लेटर की कॉपी एबीपी न्यूज़ के पास भी मौजूद है. साफ़ है एक सीनियर अधिकारी द्वारा लगाए गए ये आरोप कहीं न कहीं जेल अधिकारियों पर बड़े सवाल खड़े करते हैं. आखिर जेल में ड्रग्स कैसे पहुँचते है, किन किन लोगों की मिलीभगत है? आरोपियों को वीआईपी ट्रीटमेंट आखिर क्यों?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'गैस सिलेंडर की पैनिक बुकिंग न करें..', पेट्रोलियम मंत्रालय की जनता से अपील; राज्य सरकार को दिया जाएगा एक्स्ट्रा केरोसिन
'गैस सिलेंडर की पैनिक बुकिंग न करें..', पेट्रोलियम मंत्रालय की जनता से अपील; राज्य सरकार को दिया जाएगा एक्स्ट्रा केरोसिन
PM मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति से की बात, हालात पर जताई चिंता, कहा- बातचीत और डिप्लोमेसी से हो सामाधान
PM मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति से की बात, हालात पर जताई चिंता, कहा- 'बातचीत से हो सामाधान'
PFI आपराधिक साजिश मामलाः NIA ने पटना के स्पेशल कोर्ट में दो और आरोपियों के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट
PFI आपराधिक साजिश मामलाः NIA ने पटना के स्पेशल कोर्ट में दो और आरोपियों के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट
अमेरिका-ईरान जंग के बीच गुड न्यूज! दिल्ली-रियाद के बीच फिर से शुरू हुई फ्लाइट्स, जानें पूरा अपडेट
अमेरिका-ईरान जंग के बीच गुड न्यूज! दिल्ली-रियाद के बीच फिर से शुरू हुई फ्लाइट्स, जानें पूरा अपडेट

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Israel Iran War: '...तो हम सभी तेल-गैस भंडारों को फूंक देंगे, महाविनाश होगा', ईरान भयंकर गुस्से में, अमेरिका-इजरायल को चेतावनी
'...तो हम सभी तेल-गैस भंडारों को फूंक देंगे, महाविनाश होगा', ईरान भयंकर गुस्से में, अमेरिका-इजरायल को चेतावनी
हाई कोर्ट पहुंचा सिलेंडर की सप्लाई का मामला, केंद्र को नोटिस जारी, 16 मार्च तक देना होगा जवाब
हाई कोर्ट पहुंचा सिलेंडर की सप्लाई का मामला, केंद्र को नोटिस जारी, 16 मार्च तक देना होगा जवाब
T20 वर्ल्ड कप जीत के जश्न में फंसे हार्दिक पंड्या! जानिए किस नियम के उल्लंघन पर हो सकता है FIR
T20 वर्ल्ड कप जीत के जश्न में फंसे हार्दिक पंड्या! जानिए किस नियम के उल्लंघन पर हो सकता है FIR
नीना गुप्ता से आमिर खान तक, सूरज बड़जात्या के बेटे के वेडिंग रिसेप्शन में लगा सितारों का मेला
नीना गुप्ता से आमिर खान तक, सूरज बड़जात्या के बेटे के वेडिंग रिसेप्शन में लगा सितारों का मेला
'खून से रंग देंगे फारस की खाड़ी...', ईरान ने अमेरिका-इजरायल को दी खुली धमकी, मिडिल ईस्ट में भारी बवाल
'खून से रंग देंगे फारस की खाड़ी...', ईरान ने अमेरिका-इजरायल को दी खुली धमकी, मिडिल ईस्ट में भारी बवाल
अमेरिका-ईरान जंग के बीच गुड न्यूज! दिल्ली-रियाद के बीच फिर से शुरू हुई फ्लाइट्स, जानें पूरा अपडेट
अमेरिका-ईरान जंग के बीच गुड न्यूज! दिल्ली-रियाद के बीच फिर से शुरू हुई फ्लाइट्स, जानें पूरा अपडेट
इन 5 तरीकों से कर सकते हैं गैस सिलेंडर बुक, जान लीजिए कौनसा सबसे आसान रहेगा
इन 5 तरीकों से कर सकते हैं गैस सिलेंडर बुक, जान लीजिए कौनसा सबसे आसान रहेगा
सरकारी नौकरी का मौका MPESB में 291 स्टाफ नर्स और पैरामेडिकल पदों पर भर्ती,जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया
सरकारी नौकरी का मौका MPESB में 291 स्टाफ नर्स और पैरामेडिकल पदों पर भर्ती,जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया
Embed widget