एक्सप्लोरर

Chat GPT क्या है और क्यों लग रहा इस पर हिंदू धर्म के अपमान का आरोप, विस्तार से समझिए

Chat GPT के बारे में कहा जा रहा है कि यह गूगल के सर्च इंजन को खत्म कर देगी लेकिन उसके पहले ही इसे लेकर विवाद खड़ा हुआ है. विवाद धर्म के अपमान से जुड़ा है.

Artificial Intelligence: अगर आप टेक्नोलॉजी के शौकीन हैं तो चैट जीपीटी (Chat GPT) का नाम जरूर सुना होगा. नहीं भी सुना हो तो कोई बात नहीं, हम आपको बता देते हैं. चैट जीपीटी एक डीप मशीन लर्निंग बॉट है. यानी यह आपके सवालों का जवाब देता है और हर सवाल के बाद सीखता भी है. टेक वर्ल्ड में इस तकनीक की जबरदस्त चर्चा है. कहा जा रहा है कि यह तकनीक भविष्य में गूगल के सर्च इंजन को खत्म कर सकती है, लेकिन इसकी शुरुआत के साथ ही इसके साथ एक विवाद जुड़ गया है. विवाद भी ऐसा कि यह तकनीक हिंदू धर्म का अपमान करती है.

चैट जीपीटी पर आरोप है कि इस तकनीक को इस तरह से डिजाइन किया गया है जिससे यह हिंदू धर्म को अपमानित करती है. यह तकनीक हिंदू धर्म को कैसे निशाना बनाती है, यह समझने से पहले जरा इस तकनीक को जान लेते हैं.

आपके हर सवाल का जवाब
Chat GPT में चैट का मतलब तो हर कोई जानता ही है. दो लोगों के बीच की बातचीत, जैसे आप अपने किसी दोस्त से व्हाट्सएप चैट करते हैं. यहां पर जीपीटी का मतलब है- जेनरेटेड प्री-ट्रेंड ट्रांसफॉर्मर. गूगल सर्च इंजन की तरह इसके पास भी आपके हर सवाल का जवाब है. आप इससे कोई सवाल कीजिए, आपको एकदम सही जवाब मिलेगा, लेकिन इसे गूगल सर्च इंजन समझने की भूल न कीजिए. यह बहुत आगे की चीज है. जरा आसानी से समझते हैं.

गजब है चैट जीपीटी
मान लीजिए कि आपको ऑफिस से छुट्टी चाहिए. बॉस को अर्जी देनी है. कुछ मत कीजिए चैट जीपीटी पर जाइए, निर्देश दीजिए. अगले पल आपकी एप्लीकेशन तैयार है. इसी तरह होमवर्क करना हो, सवाल बताइए, जवाब हाजिर मिलेगा. ये तो हुए छोटे काम, आपको किसी विषय पर कहानी लिखनी है, या फिर पेपर लिखना है. चैट जीपीटी वो भी तैयार कर रहा है. कल को आपके पसंदीदा लेखकों की रचनाएं अलग तरीके से आपके सामने पढ़ने को चैट जीपीटी दे दे तो आश्चर्य मत कीजिएगा. 

कैसे कर रही धर्म का अपमान?
अब फिर लौटते हैं उस सवाल पर कि यह हिंदू धर्म को कैसे अपमानित कर रही है. DNA की रिपोर्ट के मुताबिक, जब हिंदू धर्म के बारे में सवाल किया जाता है तो यह अपमानजक जवाब देती है. आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस पर आधारित चैट जीपीटी सिर्फ धर्म के बारे में ही नहीं, हिंदू देवी देवताओं जैसे कि श्रीराम, लक्ष्मण, सीता और रामायण जैसे ग्रंथों पर मजाक भी करती है. आप सोच रहे होंगे कि यह तकनीक शायद सभी धर्मों का मजाक उड़ाती है तो ऐसा नहीं है. दूसरे धर्मों जैसे कि इस्लाम या ईसाइयत पर मजाक को लेकर इससे पूछिए तो चैट जीपीटी माफी मांगते हुए कहता है कि यह धार्मिक भावनाओं को आहत करता है. यानी इसका डिजाइन ऐसा है कि हिंदू धर्म पर तो यह मजाक की अनुमति देता है लेकिन दूसरे धर्मों पर चुप्पी साध लेता है.

तो समझ में आ गया होगा कि चैट जीपीटी किस तरह से भेदभाव को बढ़ावा दे रही है. चैट जीपीटी को लॉन्च हुए 2 महीने से ज्यादा बीत चुके हैं लेकिन अभी तक इसे ठीक नहीं किया गया है. 

दो महीने पहले किया गया था लॉन्च
लॉन्च होने के बाद से ही चैट जीपीटी को लेकर लोगों में जबरदस्त क्रेज रहा. लॉन्चिंग के कुछ ही दिनों में चैट जीपीटी के यूजर 10 लाख पार कर गए थे. कई लेखकों ने इसकी मदद से अपनी किताब पूरी कर डाली. वेबसाइट कोडिंग से लेकर कार्टून तक बनाए गए हैं. AI आधारित तकनीक ने महज कुछ घंटे के भीतर ये सब किया है.

धार्मिक भावना आहत करने पर कानूनी विकल्प
चैट जीपीटी के धार्मिक भावना आहत करने पर क्या कानूनी विकल्प हैं, चैट जीपीटी एक प्रोग्राम है, प्रोग्राम के खिलाफ कोई कार्रवाई कैसे होगी? कानूनी जानकारों की मानें, चूंकि किसी भी धार्मिक भावना को आहत करने के लिए मशीन या आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस को जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता. ऐसे में इसे बनाने वाली कंपनी के खिलाफ एक्शन लिया जा सकता है. यही नहीं, इस प्रोग्राम को प्रतिबंधित भी किया जा सकता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'AI का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं...' फर्जी वीडियो पर भड़के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, थाने में दर्ज कराई FIR
'AI का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं...' फर्जी वीडियो पर भड़के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, थाने में दर्ज कराई FIR
'कहीं लद्दाख जैसा न हो...', सोनम वांगचुक ने क्यों तोड़ा अनशन? सामने आया असली कारण
'कहीं लद्दाख जैसा न हो...', सोनम वांगचुक ने क्यों तोड़ा अनशन? सामने आया असली कारण
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
'थैंक्यू फ्रैंड्स', PM मोदी ने देर रात जारी Video में की यूथ के प्यार और समर्थन की तारीफ, जानें क्या कहा?
'थैंक्यू फ्रैंड्स', PM मोदी ने देर रात जारी Video में की यूथ के प्यार और समर्थन की तारीफ, जानें क्या कहा?

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी में नोएडा से लखनऊ तक छाए बादल, आज 28 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट
यूपी में नोएडा से लखनऊ तक छाए बादल, आज 28 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
क्या दूसरे टी20 में डेब्यू करेंगे प्रभसिमरन सिंह? श्रेयस अय्यर के सामने बड़ा सवाल
क्या दूसरे टी20 में डेब्यू करेंगे प्रभसिमरन सिंह? श्रेयस अय्यर के सामने बड़ा सवाल
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
MBBS in Russia: रूस से करना चाहते हैं MBBS, जानें कितनी लगती है फीस और कितना है रहने-खाने का खर्च?
रूस से करना चाहते हैं MBBS, जानें कितनी लगती है फीस और कितना है रहने-खाने का खर्च?
इमरजेंसी कॉल के लिए नहीं पड़ती नेटवर्क की जरूरत, क्या है इसके पीछे का सीक्रेट?
इमरजेंसी कॉल के लिए नहीं पड़ती नेटवर्क की जरूरत, क्या है इसके पीछे का सीक्रेट?
Embed widget