एक्सप्लोरर

ISIS से जुड़े संगठन के दो आतंकियों के खिलाफ चार्जशीट कोर्ट में पेश, ये है आरोप

नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी को जांच के दौरान पता चला कि इस मामले में आरोपी व्यक्ति उग्रवादी इस्लामिक संगठन हिज्ब उत तहरीर के सदस्य थे जो कि कुख्यात आतंकवादी संगठन आईएसआईएस से जुड़ा हुआ था

तमिलनाडु और केरल में युवाओं को बरगला कर भारत के खिलाफ युद्ध छेड़ने के आरोप में कुख्यात आतंकवादी संगठन आईएसआईएस से जुड़े संगठन हिज्ब उत तहरीर के दो कथित आतंकियों के खिलाफ नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी ने विभिन्न आपराधिक धाराओं के तहत आरोप पत्र तमिलनाडु की विशेष अदालत के सामने पेश किया है. जिन लोगों के खिलाफ आरोप पत्र कोर्ट के सामने पेश किया गया है नाम बावा बहरउद्दीन और जियाउद्दीन बकावी बताए गए हैं.

नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी के एक आला अधिकारी ने बताया कि यह मामला इसके पहले तमिलनाडु के मदुरई जिले की थिदिर नगर थाने में दर्ज किया गया था. बाद में इस मामले को जांच के लिए केंद्रीय एजेंसी एनआईए को सौंप दिया गया.

एनआईए ने इस बाबत 26 मई 2021 को विभिन्न आपराधिक धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी.  एनआईए ने अपनी जांच के दौरान दो आरोपियों के खिलाफ इसके पहले 28 मई 2021 को एक आरोपपत्र कोर्ट के सामने पेश किया था.

नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी को जांच के दौरान पता चला कि इस मामले में आरोपी व्यक्ति उग्रवादी इस्लामिक संगठन हिज्ब उत तहरीर के सदस्य थे जो कि कुख्यात आतंकवादी संगठन आईएसआईएस से जुड़ा हुआ था. इन लोगों ने अपने संगठन को चलाने के लिए कथित तौर पर एक कानून भी ड्राफ्ट किया था. इस कानून को इस संगठन के कथित मुखिया तकी अल दीन अल नभानी ने बनाया था इस व्यक्ति को हिज्ब उत तहरीर का संस्थापक भी कहा जाता है.

जांच के दौरान पता चला है कि इन्होंने भारत के युवाओं को बरगला कर उन्हें अपने संगठन का मेंबर बनाने की कोशिश की. इसके लिए इन लोगों द्वारा युवाओं के साथ अनेक गुप्त बैठकें की गई. इसके बाद बरगलाए गए युवाओं को अनेक जिहादी क्लास भी दी गई और इनमें शिक्षा के नाम पर उनको जेहाद के लिए तैयार किया गया. आरोप है कि इन लोगों के द्वारा केरला और तमिलनाडु में अनेक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए जैसे यूट्यूब फेसबुक आदि पर अपने संगठन का प्रचार प्रसार किया गया जिससे ज्यादा से ज्यादा लोगों से जुड़े और भारत के खिलाफ चलाए जाने वाले युद्ध में उनका साथ दें मामले की जांच अभी जारी है. 

ये भी पढ़ें- Russia Ukraine War: यूक्रेन पर हमले में इस्तेमाल करने के लिए रूस ने मांगे चीन से हथियार, अमेरिकी अधिकारी का दावा

क्या बचेगी इमरान खान की कुर्सी? सांसद फैसल जावेद बोले- 27 मार्च के बाद होगी अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग

 

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लालकिले पर समारोह में नहीं पहुंचे राहुल गांधी? खड़ा हुआ विवाद
लालकिले पर समारोह में नहीं पहुंचे राहुल गांधी, BJP बोली- अहंकार है
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?
पीएम मोदी के दिमागी नक्सल वाले बयान पर कांग्रेस बोली- 'ये संदेश है कि...'
पीएम मोदी के दिमागी नक्सल वाले बयान पर कांग्रेस बोली- 'ये संदेश है कि...'
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'आइए ऐसे भारत का निर्माण करते हैं जो...' कोहली-रोहित ने यूं दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई
'आइए ऐसे भारत का निर्माण करते हैं जो...' कोहली-रोहित ने यूं दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?
Pankaj Bhadouria Chemotherapy Hair Loss: कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
Saffron Cultivation: केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
Embed widget