एक्सप्लोरर

भारी बर्फबारी और खराब मौसम का अलर्ट, रद्द हुआ पीएम मोदी का उत्तराखंड दौरा, अब कब जाएंगे

पीएम नरेंद्र मोदी का 27 फरवरी को गंगोत्री धाम के शीतकालीन गद्दी स्थल मुखवा में पूजा-अर्चना करने के साथ ही सीमावर्ती गांव बगोरी का दौरा करने और हर्षिल में एक जनसभा को संबोधित करने का कार्यक्रम तय था.

उत्तराखंड में प्रस्तावित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 26 और 27 फरवरी का दौरा फिलहाल स्थगित कर दिया गया है. मौसम विभाग की चेतावनी के अनुसार इन दो दिनों में राज्य के ऊपरी इलाकों में भारी बर्फबारी और खराब मौसम की संभावना जताई गई थी, जिसके चलते प्रधानमंत्री की यात्रा रद्द करनी पड़ी. अब संभावना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले महीने 6 मार्च को उत्तराखंड आ सकते हैं.
 
इस बार उत्तराखंड में शीतकालीन चारधाम यात्रा की शुरुआत की गई है, जिसे लेकर एक भव्य कार्यक्रम प्रस्तावित था. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस यात्रा को बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से चारधाम यात्रा के किसी शीतकालीन गद्दी स्थल या प्रमुख पर्यटन स्थल का दौरा करने का आग्रह किया था, जिसे प्रधानमंत्री ने स्वीकार कर लिया था. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 27 फरवरी को गंगोत्री धाम के शीतकालीन गद्दी स्थल मुखवा में पूजा-अर्चना करने के साथ ही सीमावर्ती गांव बगोरी का दौरा करने और हर्षिल में एक जनसभा को संबोधित करने का कार्यक्रम तय था.
 
इस यात्रा को लेकर उत्तराखंड सरकार और स्थानीय प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की थीं. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को खुद तैयारियों का जायजा भी लिया था, लेकिन इसी बीच मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया कि उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी हो सकती है. ऐसे में प्रधानमंत्री का दौरा सुरक्षा कारणों से स्थगित कर दिया गया है.
 
गौरतलब है कि इस साल पहली बार शीतकालीन चारधाम यात्रा को आधिकारिक रूप से शुरू किया गया है और इसे लेकर श्रद्धालुओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है. अब तक 36,000 से अधिक श्रद्धालु बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धामों के शीतकालीन गद्दी स्थलों के दर्शन कर चुके हैं. इनमें बद्रीनाथ धाम का ज्योर्तिमठ, केदारनाथ धाम का ओंकारेश्वर मंदिर (उखीमठ), गंगोत्री धाम का मुखवा और यमुनोत्री धाम का खरसाली प्रमुख हैं.
 
सरकार इस शीतकालीन यात्रा को बड़े स्तर पर प्रमोट कर रही है, ताकि उत्तराखंड में पर्यटन को सालभर बढ़ावा मिले और स्थानीय लोगों को रोजगार के नए अवसर मिलें. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कहना है कि शीतकालीन चारधाम यात्रा उत्तराखंड के पर्यटन को नई ऊंचाईयों तक ले जाएगी और इससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी.
 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब 6 मार्च को उत्तराखंड आ सकते हैं. इस दौरान वह शीतकालीन चारधाम यात्रा को बढ़ावा देने के लिए किसी गद्दी स्थल का दौरा कर सकते हैं. इसके अलावा, वह सीमावर्ती इलाकों के विकास और सुरक्षा से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा कर सकते हैं.
प्रधानमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर स्थानीय प्रशासन और राज्य सरकार ने तैयारियां फिर से शुरू कर दी हैं. हालांकि, अंतिम निर्णय मौसम के हालात को देखते हुए लिया जाएगा. सरकार की योजना है कि प्रधानमंत्री इस दौरे में उत्तराखंड के पर्यटन को बढ़ावा देने वाली महत्वपूर्ण घोषणाएं कर सकते हैं.
 
मौसम विभाग ने उत्तराखंड के कई हिस्सों में भारी बर्फबारी और बारिश की संभावना जताई है, खासकर उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ जिलों में. इसे देखते हुए प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है और पर्यटकों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है. स्थानीय प्रशासन ने बताया कि प्रधानमंत्री की यात्रा के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे, लेकिन मौसम खराब होने के कारण यह फैसला लिया गया. अब 6 मार्च को उनकी यात्रा पर मौसम और अन्य परिस्थितियों को देखते हुए अंतिम निर्णय लिया जाएगा.
 
उत्तराखंड सरकार और स्थानीय प्रशासन शीतकालीन चारधाम यात्रा को सफल बनाने के लिए प्रयासरत है. हालांकि, खराब मौसम के चलते प्रधानमंत्री की यात्रा स्थगित हो गई, लेकिन 6 मार्च को उनका दौरा नई योजनाओं और विकास कार्यों के लिए अहम साबित हो सकता है.
 
 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Goa CM Pramod Sawant: वन नेशन, वन इलेक्शन पर गोवा CM प्रमोद सावंत का समर्थन, कहा- 'संसाधनों की होगी बचत'
वन नेशन, वन इलेक्शन पर गोवा CM प्रमोद सावंत का समर्थन, कहा- 'संसाधनों की होगी बचत'
Ayatollah Ali Khamenei Funeral: 'ईरान के लोग डरे नहीं, एकजुट और मजबूत दिखे',खामेनेई के अंतिम संस्कार से लौटने पर सलमान खुर्शीद का बड़ा बयान
'ईरान के लोग डरे नहीं, एकजुट और मजबूत दिखे',खामेनेई के अंतिम संस्कार से लौटने पर सलमान खुर्शीद का बड़ा बयान
‘कांग्रेस 117 सीटों के साथ फिर से सत्ता में आएगी’, तेलंगाना विधानसभा चुनाव को लेकर बोले CM रेवंत रेड्डी
‘कांग्रेस 117 सीटों के साथ फिर से सत्ता में आएगी’, तेलंगाना विधानसभा चुनाव को लेकर बोले CM रेवंत रेड्डी
पाक के चक्कर में बांग्लादेश ने चली कश्मीर पर 'गंदी चाल', भारत ने ढाका में ही कर दी बोलती बंद!
पाक के चक्कर में बांग्लादेश ने चली कश्मीर पर 'गंदी चाल', भारत ने ढाका में ही कर दी बोलती बंद!

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget