एक्सप्लोरर

जहां चंद्रयान-3 उतरा उस जगह का नाम 'शिवशक्ति', जहां चंद्रयान-2 की छाप वो तिरंगा प्वाइंट- PM मोदी का ऐलान

दक्षिण अफ्रीका और ग्रीस दौरे से लौटने के बाद प्रधानमंत्री मोदी सीधे ISRO वैज्ञानिकों से मिलने बेंगलुरु पहुंचे. यहां पीएम मोदी ने वैज्ञानिकों को चंद्रयान-3 की कामयाबी पर बधाई दी.

PM Modi At ISRO: बेंगलुरू के ISRO कमांड सेंटर में पीएम मोदी ने वैज्ञानिकों से मुलाकात की. इसरो में वैज्ञानिकों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने बड़ा ऐलान किया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चंद्रमा पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए ISRO टीम के वैज्ञानिकों को बधाई दी. इस दौरान उन्होंने तीन बड़े ऐलान भी किए. ऐलान किया कि जहां चंद्रयान-3 उतरा वो 'शिव शक्ति' प्वाइंट और जहां चंद्रयान-2 उतरा वो 'तिरंगा' प्वाइंट कहलाएगा. तीसरा ऐलान किया कि 23 अगस्त को अब हर साल नेशनल स्पेस डे के रूप में मनाया जाएगा.

पीएम मोदी ने कहा कि जिस स्थान पर चंद्रयान-3 का मून लैंडर उतरा है, उस स्थान को 'शिवशक्ति' के नाम से जाना जाएगा और जहां चंद्रयान-2 की छाप है वो तिरंगा प्वाइंट कहलाएगा. कोई भी सफलता आखिरी नहीं होती है इसलिए जहां पर हमारे चंद्रयान-2 के पदचिन्ह पड़े थे उस स्थान को आज से तिरंगा प्वाइंट के नाम से जाना जाएगा. ये तिरंगा प्वाइंट भारत के हर प्रयास की प्रेरणा बनेगा, ये तिरंगा प्वाइंट हमें सीख देगा कि कोई भी विफलता आखिरी नहीं होती.'

दो देशों के दौरे के बाद भारत लौटे पीएम मोदी सीधे बेंगलुरू एयरपोर्ट पर उतरे. उसके बाद वह वैज्ञानिकों से मिलने इसरो परिसर पहुंचे जहां पर उन्होंने ये ऐलान किए. 

'जहां हम पुहंचे वहां कोई नहीं पहुंचा' 
पीएम मोदी ने कहा, हम वहां पहुंचे जहां कोई नहीं पहुंचा था. हमने वो किया जो पहले कभी किसी ने नहीं किया. मेरी आंखों के सामने 23 अगस्त का वह दिन, वह एक-एक सेकंड बार-बार घूम रहा है. जब टच डाउन कंफर्म हुआ तो जिस तरह यहां ISRO सेंटर में, पूरे देश में लोग उछल पड़े, वह दृश्य कौन भूल सकता है. कुछ स्मृतियां अमर हो जाती हैं. वह पल अमर हो गया.

'एक समय हमें तीसरी दुनिया कहा जाता था'
पीएम मोदी ने कहा, 'एक समय था जब हमारी गिनती Third Row में होती थी. आज ट्रेड से लेकर तकनीकि तक भारत की गिनती पहली पंक्ति यानी  पहली पंक्ति में खड़े देशों में हो रही है. तीसरी रो से लेकर पहली रो तक की इस यात्रा में हमारे इसरो जैसे संस्थानों ने बहुत बड़ी भूमिका निभाई है.

वैज्ञानिकों से कहा-आप रोल मॉडल है
पीएम मोदी ने इसरो में वैज्ञानिकों को संबोधित करते हुए कहा, आप नई पीढ़ी के रोल मॉडल हैं, आपकी रिसर्च और वर्षों की मेहनत ने साबित किया है कि आप जो ठान लेते हैं वो करके दिखाते हैं. देश के लोगों का विश्वास आप पर है और विश्वास कमाना छोटी बात नहीं होती है. देश के लोगों का आशीर्वाद आप पर है.

ये भी पढें: Chandrayaan 3: 23 अगस्त को अब हर साल 'नेशनल स्पेस डे' के रूप में मनाएगा भारत, वैज्ञानिकों से बात करते हुए बोले पीएम मोदी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तृषा पर CM विजय ने उदयनिधि स्टालिन को दे दिया जवाब, 'मैं ओछी...'
तृषा पर CM विजय ने उदयनिधि स्टालिन को दे दिया जवाब, 'मैं ओछी...'
मोहन भागवत ने कहा Gen- Z पर अंधा विश्वास, प्रियंका गांधी बोलीं- 'उन्हें उनकी...'
भागवत ने कहा Gen- Z पर अंधा भरोसा, प्रियंका बोलीं- 'उन्हें उनकी जरूरत नहीं'
HC के आदेश के खिलाफ अभिषेक बनर्जी पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, जानें मामला
HC के आदेश के खिलाफ अभिषेक बनर्जी पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, जानें मामला
Parliament Monsoon Session LIVE: बीजेपी सांसद बोले- सरकार हर मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार, विपक्ष कर रहा विरोध
LIVE: बीजेपी सांसद बोले- सरकार हर मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार, विपक्ष कर रहा विरोध

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोहन भागवत ने कहा Gen- Z पर अंधा विश्वास, प्रियंका गांधी बोलीं- 'उन्हें उनकी...'
मोहन भागवत ने कहा Gen- Z पर अंधा विश्वास, प्रियंका गांधी बोलीं- 'उन्हें उनकी...'
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
भारत की पहली 'टॉप गन' भावना, नाम सुनते ही खौफ खाएगा पाकिस्तान
भारत की पहली 'टॉप गन' भावना, नाम सुनते ही खौफ खाएगा पाकिस्तान
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी ? बोलीं- ‘मैं 19 साल की उम्र में शादी...’
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा? खुद बताई वजह
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
थाईलैंड के स्कूल में छात्र ने की फायरिंग, शिक्षक की मौत, चार घायल
थाईलैंड के स्कूल में छात्र ने की फायरिंग, शिक्षक की मौत, चार घायल
'सच्चा मुसलमान ऐसा कभी नहीं कर सकता', सावन में गोकशी पर बोले रामपुर SP अनिल कुमार
'सच्चा मुसलमान ऐसा कभी नहीं कर सकता', सावन में गोकशी पर बोले रामपुर SP अनिल कुमार
चीन में किस नौकरी में सबसे ज्यादा कमाते हैं भारतीय? जानें वहां जॉब के नियम
चीन में किस नौकरी में सबसे ज्यादा कमाते हैं भारतीय? जानें वहां जॉब के नियम
Embed widget