एक्सप्लोरर

Chandrayaan 3: 23 अगस्त को अब हर साल 'नेशनल स्पेस डे' के रूप में मनाएगा भारत, वैज्ञानिकों से बात करते हुए बोले पीएम मोदी

Chandrayaan 3: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चांद पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई देते हुए कहा, आज दुनिया हमारा लोहा मान चुकी है.

Chandrayaan 3: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चंद्रयान 3 मिशन में शामिल वैज्ञानिकों से मुलाकात करने बेंगलुरु स्थित इसरो (ISRO) के कमांड नेटवर्क मिशन कंट्रोल कॉम्प्लेक्स पहुंचे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चांद पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए इसरो टीम के वैज्ञानिकों को बधाई दी. पीएम मोदी ने घोषणा की कि अब से 23 अगस्त का दिन हर साल 'नेशनल स्पेस डे' के रूप में मनाया जाएगा.

इसरो के वैज्ञानिकों से बात करते हुए पीएम मोदी ने कहा, मेरी आंखों के सामने 23 अगस्त का वह दिन, वह एक-एक सेकंड बार-बार घूम रहा है. जब टच डाउन कंफर्म हुआ तो जिस तरह यहां इसरो सेंटर में, पूरे देश में लोग उछल पड़े, वह दृश्य कौन भूल सकता है. कुछ स्मृतियां अमर हो जाती हैं. वह पल अमर हो गया.

23 अगस्त को 'नेशनल स्पेस डे' मनाने का ऐलान

पीएम मोदी ने कहा, 23 अगस्त को जब भारत ने चंद्रमा पर तिरंगा फहराया, उस दिन को अब 'नेशनल स्पेस डे' के रूप में मनाया जाएगा. पीएम मोदी ने कहा आज पूरी दुनिया हमारे वैज्ञानिक चेतना और वैज्ञानिक प्रतिभा का लोहा मान चुकी है. पीएम मोदी ने चंद्रयान-3 मिशन में महिला वैज्ञानिकों के योगदान की तारीफ की.

जहां उतरा लैंडर उसे कहा जाएगा 'शिवशक्ति प्वाइंट'

पीएम मोदी ने चांद की उस जगह के नामकरण की घोषणा की जहां पर लैंडर विक्रम उतरा था. पीएम मोदी ने कहा, चांद पर जहां मून लैंडर उतरा है, उस जगह को 'शिवशक्ति प्वाइंट' के नाम से जाना जाएगा. उन्होंने कहा कि शिव में मानवता के कल्याण का संकल्प समाहित है और शक्ति से हमें उस संकल्प को पूरा करने सामर्थ्य मिलता है.

जहां उतरा चंद्रयान-2, उसे कहा जाएगा 'तिरंगा प्वाइंट'

इसके साथ ही पीएम मोदी ने चांद की सतह पर उस जगह का भी नामकरण किया, जहां चंद्रयान-2 की लैंडिंग हुई थी. पीएम मोदी ने कहा, चंद्रमा के जिस स्थान पर चंद्रयान-2 ने अपने पदचिह्न छोड़े हैं, वो स्थान अब तिरंगा प्वाइंट कहलाएगा. ये तिरंगा प्वाइंट भारत के हर प्यास की प्रेरणा बनेगा. ये हमें सीख देगा कि कोई भी विफलता आखिरी नहीं होगी. अगर दृढ़ इच्छा शक्ति हो तो सफलता मिलकर ही रहती है.

चंद्रयान 2 को 2019 में चांद पर भेजा गया था, लेकिन आखिरी पलों में यह नियंत्रण खो बैठा और चंद्रमा पर इसकी हार्ड लैंडिंग हुई थी. पीएम मोदी ने कहा, जब चंद्रयान-2 के कदम चांद पर पड़े थे, तो इसके नाम रखने का फैसला किया गया था, लेकिन उस समय परिस्थितियां ऐसी नहीं थी. हमने तब तय किया था कि जब चंद्रयान-3 चांद पर सफलतापूर्वक अपने कदम रखेगा, तो उस जगह के भी नाम का ऐलान किया जाएगा, जहां चंद्रयान-2 का लैंडर उतरा था.

यह भी पढ़ें

चंद्रयान-3 के चैंपियंस से मिलने सीधे बेंगलुरु पहुंचे पीएम मोदी, हुआ जोरदार स्वागत, बोले- जय विज्ञान, जय अनुसंधान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Goa CM Pramod Sawant: वन नेशन, वन इलेक्शन पर गोवा CM प्रमोद सावंत का समर्थन, कहा- 'संसाधनों की होगी बचत'
वन नेशन, वन इलेक्शन पर गोवा CM प्रमोद सावंत का समर्थन, कहा- 'संसाधनों की होगी बचत'
Ayatollah Ali Khamenei Funeral: 'ईरान के लोग डरे नहीं, एकजुट और मजबूत दिखे',खामेनेई के अंतिम संस्कार से लौटने पर सलमान खुर्शीद का बड़ा बयान
'ईरान के लोग डरे नहीं, एकजुट और मजबूत दिखे',खामेनेई के अंतिम संस्कार से लौटने पर सलमान खुर्शीद का बड़ा बयान
‘कांग्रेस 117 सीटों के साथ फिर से सत्ता में आएगी’, तेलंगाना विधानसभा चुनाव को लेकर बोले CM रेवंत रेड्डी
‘कांग्रेस 117 सीटों के साथ फिर से सत्ता में आएगी’, तेलंगाना विधानसभा चुनाव को लेकर बोले CM रेवंत रेड्डी
पाक के चक्कर में बांग्लादेश ने चली कश्मीर पर 'गंदी चाल', भारत ने ढाका में ही कर दी बोलती बंद!
पाक के चक्कर में बांग्लादेश ने चली कश्मीर पर 'गंदी चाल', भारत ने ढाका में ही कर दी बोलती बंद!

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget