एक्सप्लोरर

चंद्रयान-2: चांद की सतह पर टकराने से झुका लैंडर विक्रम, लेकिन साबुत अवस्था में: इसरो

एक अधिकारी ने कहा है कि जब तक लैंडर में सबकुछ सही नहीं होगा, दोबारा संपर्क स्थापित करना बहुत मुश्किल है. संभावनाएं कम हैं. अगर सॉफ्ट लैंडिंग हुई हो और सभी प्रणालियां काम कर रही हों, तभी संपर्क स्थापित किया जा सकता है.

बैंगलुरू: इसरो के एक अधिकारी ने सोमवार को कहा कि चंद्रयान-2 का लैंडर विक्रम चांद की सतह पर साबुत अवस्था में है और यह टूटा नहीं है. हालांकि, हार्ड लैंडिंग की वजह से यह झुक गया है तथा इससे पुन: संपर्क स्थापित करने की हरसंभव कोशिश की जा रही है. विक्रम का शनिवार को सॉफ्ट लैंडिंग के प्रयास के अंतिम क्षणों में उस समय इसरो के नियंत्रण कक्ष से संपर्क टूट गया था जब यह चांद की सतह से 2.1 किलोमीटर की ऊंचाई पर था. लैंडर के भीतर प्रज्ञान नाम का रोवर भी है.

तय जगह के बेहद नजदीक एक हार्ड लैंडिंग थी- इसरो

मिशन से जुड़े इसरो के एक अधिकारी ने सोमवार को कहा कि ऑर्बिटर के कैमरे से भेजी गईं तस्वीरों के मुताबिक यह तय जगह के बेहद नजदीक एक हार्ड लैंडिंग थी. लैंडर वहां साबुत है, उसके टुकड़े नहीं हुए हैं. वह झुकी हुई स्थिति में है. अधिकारी ने कहा कि हम लैंडर के साथ संपर्क स्थापित करने के लिए हरसंभव कोशिश कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि यहां इसरो के टेलीमेट्री, ट्रैकिंग और कमांड नेटवर्क (आईएसटीआरएसी) में एक टीम इस काम में जुटी है.

चंद्रयान-2 में एक ऑर्बिटर, लैंडर (विक्रम) और रोवर (प्रज्ञान) शामिल हैं. लैंडर और रोवर की मिशन अवधि एक चंद्र दिवस यानी कि धरती के 14 दिनों के बराबर है. इसरो अध्यक्ष के. सिवन ने शनिवार को कहा था कि भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी लैंडर से संपर्क साधने की 14 दिन तक कोशिश करेगी. उन्होंने रविवार को लैंडर की तस्वीर मिलने के बाद यह बात एक बार फिर दोहराई.

जब तक सबकुछ सही नहीं होगा, दोबारा संपर्क स्थापित करना बहुत मुश्किल- इसरो

अंतरिक्ष एजेंसी के एक अधिकारी ने कहा कि जब तक (लैंडर में) सबकुछ सही नहीं होगा, यह (दोबारा संपर्क स्थापित करना) बहुत मुश्किल है. संभावनाएं कम हैं. अगर सॉफ्ट लैंडिंग हुई हो और सभी प्रणालियां काम कर रही हों, तभी संपर्क स्थापित किया जा सकता है. फिलहाल उम्मीद कम है. इसरो के एक अन्य वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि लैंडर के फिर सक्रिय होने की संभावनाओं से इनकार नहीं किया जा सकता, लेकिन कुछ सीमाएं हैं.

उन्होंने भूस्थिर कक्षा में संपर्क से बाहर हुए एक अंतरिक्ष यान से फिर संपर्क बहाल कर लेने के इसरो के अनुभव को याद करते हुए कहा कि विक्रम के मामले में स्थिति भिन्न है. वह पहले ही चंद्रमा की सतह पर पड़ा है और उसकी दिशा फिर से नहीं बदली जा सकती. अधिकारी ने कहा कि एक महत्वपूर्ण पहलू एंटीना की स्थिति का है. इसकी दिशा या तो जमीनी स्टेशन की तरफ होनी चाहिए या फिर ऑर्बिटर की तरफ.

ऐसे अभियान बहुत कठिन होते हैं- इसरो

उन्होंने कहा कि ऐसे अभियान बहुत कठिन होते हैं. साथ ही संभावनाएं भी हैं और हमें हाथ थामकर इंतजार करना चाहिए. अधिकारी ने कहा कि हालांकि, लैंडर का ऊर्जा उत्पन्न करना कोई मुद्दा नहीं है क्योंकि इसमें चारों तरफ सौर पैनल लगे हैं. इसके भीतर बैटरियां भी लगी हैं जो बहुत ज्यादा इस्तेमाल नहीं हुई हैं. विक्रम में तीन उपकरण-रेडियो एनाटमी ऑफ मून बाउंड हाइपरसेंसिटिव आयनोस्फेयर एंड एटमस्फेयर (रम्भा), चंद्राज सरफेस थर्मो फिजिकल एक्सपेरीमेंट (चेस्ट) और इंस्ट्रूमेंट फॉर लूनर सिस्मिक एक्टिविटी (इल्सा) लगे हैं.

यह भी पढ़ें-

UNHRC की बैठक: आज आमने-सामने होंगे भारत-पाकिस्तान, कश्मीर मुद्दे पर दिया जाएगा मुंहतोड़ जवाब

SIT ने 1984 के सिख विरोधी दंगों से जुड़े सात मामले फिर खोले, बढ़ सकती हैं कमलनाथ की मुश्किलें

कश्मीर मामले पर बोले ट्रंप-भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव में आई कमी, दोनों देश चाहें तो मदद को तैयार

मध्य प्रदेश में भारी बारिश से मुश्किल बने हालात, अगले 24 घंटों तक 32 जिलों में बारिश का अलर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हमारी जंग नहीं, रसोई में आफत क्यों, ईरान-अमेरिका की जंग के बीच एनर्जी ट्रैप में कैसे फंसा भारत?
हमारी जंग नहीं, रसोई में आफत क्यों, ईरान-अमेरिका की जंग के बीच एनर्जी ट्रैप में कैसे फंसा भारत?
24 घंटे में आपूर्ति, 10 हजार की आर्थिक मदद... कमर्शियल LPG की कमी से गिग वर्कर्स पर संकट, सरकार से मांगी राहत
24 घंटे में आपूर्ति, 10 हजार की आर्थिक मदद... कमर्शियल LPG की कमी से गिग वर्कर्स पर संकट, सरकार से मांगी राहत
Telangana: तेलंगाना में दर्दनाक हादसा, सड़क पार कर रही महिला को RTC इलेक्ट्रिक बस ने रौंदा, मौके पर मौत
तेलंगाना में दर्दनाक हादसा, सड़क पार कर रही महिला को RTC इलेक्ट्रिक बस ने रौंदा, मौके पर मौत
नकली महिला डॉक्टर का कारनामा, मरीज को नींद का इंजेक्शन लगाकर सोने के गहने लेकर फरार
नकली महिला डॉक्टर का कारनामा, मरीज को नींद का इंजेक्शन लगाकर सोने के गहने लेकर फरार

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'खून से रंग देंगे फारस की खाड़ी...', ईरान ने अमेरिका-इजरायल को दी खुली धमकी, मिडिल ईस्ट में भारी बवाल
'खून से रंग देंगे फारस की खाड़ी...', ईरान ने अमेरिका-इजरायल को दी खुली धमकी, मिडिल ईस्ट में भारी बवाल
नोएडा में घरेलू गैस की किल्लत! LPG सिलेंडर न मिलने से कई घरों में नहीं जला है चूल्हा
नोएडा में घरेलू गैस की किल्लत! LPG सिलेंडर न मिलने से कई घरों में नहीं जला है चूल्हा
बाबा नीम करौली के दर्शन करने कैंची धाम पहुंचे विशाल मिश्रा, पुलिसकर्मियों के लिए गाया गाना
बाबा नीम करौली के दर्शन करने कैंची धाम पहुंचे विशाल मिश्रा, पुलिसकर्मियों के लिए गाया गाना
मसूरी में सात फेरे लेंगे कुलदीप यादव, इस लग्जरी होटल को किया गया बुक; देखें मेहमानों की लिस्ट
मसूरी में सात फेरे लेंगे कुलदीप यादव, इस लग्जरी होटल को किया गया बुक; देखें मेहमानों की लिस्ट
'नरेंदर भी गायब, सिलेंडर भी गायब...' संसद के बाहर विपक्ष का प्रदर्शन, राहुल गांधी ने LPG किल्लत पर सदन में चर्चा के लिए दिया नोटिस
'नरेंदर भी गायब, सिलेंडर भी गायब...' संसद के बाहर विपक्ष का प्रदर्शन, राहुल गांधी ने LPG किल्लत पर सदन में चर्चा के लिए दिया नोटिस
सीक्रेट बेस और साइलेंट मिशन, वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल ए.पी. सिंह ने मिग-29 में भरी उड़ान, दिखाई भारत की ताकत
सीक्रेट बेस और साइलेंट मिशन, वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल ए.पी. सिंह ने मिग-29 में भरी उड़ान, दिखाई भारत की ताकत
सरकार ने खोल दिया 8वें वेतन आयोग का पोर्टल, जानें इस पर कैसे करा सकते हैं रजिस्ट्रेशन?
सरकार ने खोल दिया 8वें वेतन आयोग का पोर्टल, जानें इस पर कैसे करा सकते हैं रजिस्ट्रेशन?
Bank of Baroda Recruitment 2025: बैंक ऑफ बड़ौदा में 146 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवारों के लिए बड़ा मौका
बैंक ऑफ बड़ौदा में 146 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवारों के लिए बड़ा मौका
Embed widget