एक्सप्लोरर

दिल्ली: स्पेशल स्टेटस के दर्जे की मांग पर नायडू की भूख हड़ताल, राहुल गांधी पहुंचे

एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि नायडू सोमवार को सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक आंध्र भवन में भूख हड़ताल पर बैठेंगे. वह 12 फरवरी को राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद को एक ज्ञापन भी देंगे.

नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री और टीडीपी प्रमुख एन. चंद्रबाबू नायडू आज राजधानी दिल्ली में एक दिन के भूख हड़ताल पर बैठे हैं. चंद्रबाबू नायडू यह भूख हड़ताल आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा दिलाने और राज्य पुनर्गठन अधिनियम, 2014 के तहत केंद्र द्वारा किए गए वादों को पूरा करने की मांग को लेकर कर रहे हैं.

गौरतलब है कि टीडीपी राज्य के बंटवारे के बाद आंध्र प्रदेश से किए गए अन्याय का विरोध करते हुए पिछले साल बीजेपी के नेतृत्व वाली एनडीए से बाहर हो गई थी. एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि नायडू सोमवार को सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक आंध्र भवन में भूख हड़ताल पर बैठेंगे. वह 12 फरवरी को राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद को एक ज्ञापन भी सौंपेंगे.

चंद्रबाबू नायडू की इस भूख हड़ताल में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और नेशनल कॉन्फ्रेंस के चीफ फारुख अब्दुला भी पहुंच सकते हैं. नायडू अपने मंत्रियों, पार्टी के विधायकों, एमएलसी और सांसदों के साथ धरना देंगे. इस धरने में राज्य कर्मचारी संघों, सामाजिक संगठनों और छात्र संगठनों के सदस्य भी इसमें शामिल होंगे.

वहीं, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच पिछले कुछ समय से काफी जुबानी जंग देखने को मिली है. इसमें प्रधानमंत्री मोदी ने एक कार्यक्रम में चंद्रबाबू नायडू को लोकेश का पिता कह दिया था जिसके बाद नायडू ने प्रधानमंत्री पर उनकी पत्नी का नाम लेकर हमला किया.

चंद्रबाबू नायडू का आज का कार्यक्रम -

सुबह 7 बजे राजघाट पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देंगे

सुबह 7.45 बजे आंध्र प्रदेश भवन में आंबेडकर प्रतिमा पर श्रद्धांजलि देंगे

रात 8 बजे चंद्रबाबू नायडू का समापन भाषण होगा

सुबह 8 बजे एक दिन के उपवास ' धर्म पोरता दीक्षा' शुरु करेंगे और रैली को संबोधित करेंगे। राज्य सरकार के मंत्री, टीडीपी के सांसद, विधायक आदि इस प्रदर्शन में मौजूद रहेंगे। पार्टी का दावा है कि अन्य पार्टियों के नेता भी विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लेंगे और रैली को संबोधित करेंगे.

देखें वीडियो-

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव: PM मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में हारी BJP, गडकरी-फडणवीस का गृह जिला भी नहीं बचा
MLC चुनाव: PM मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में हारी BJP, गडकरी-फडणवीस का गृह जिला भी नहीं बचा
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
MLC चुनाव में कांग्रेस का खुला खाता, लेकिन हुआ बड़ा नुकसान, कर्नाटक भी नहीं बचा
MLC चुनाव में कांग्रेस का खुला खाता, लेकिन हुआ बड़ा नुकसान, कर्नाटक भी नहीं बचा

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव: PM मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में हारी BJP, गडकरी-फडणवीस का गृह जिला भी नहीं बचा
MLC चुनाव: PM मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में हारी BJP, गडकरी-फडणवीस का गृह जिला भी नहीं बचा
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा, अमृतसर से 2.50 लाख में खरीदी गई थी जिगाना पिस्टल
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा, अमृतसर से 2.50 लाख में खरीदी गई थी जिगाना पिस्टल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
Small Home Library: कम जगह में घर पर बनाएं मिनी लाइब्रेरी! नोट करें 5 आसान टिप्स
कम जगह में घर पर बनाएं मिनी लाइब्रेरी! नोट करें 5 आसान टिप्स
Embed widget