एक्सप्लोरर

Chandrababu Naidu Arrest: चंद्रबाबू नायडू की गिरफ्तारी को टीडीपी नेता ने बताया अवैध, जेड प्लस सिक्योरिटी और NSG का दिया हवाला

CID Arrest Chandrababu Naidu: आंध्र प्रदेश में सीआईडी के प्रमुख एन संजय ने बताया कि चंद्रबाबू नायडू को कौशल विकास निगम से जुड़े 550 करोड़ रुपये के घोटाले के संबंध में गिरफ्तार किया गया है.

Chandrababu Naidu Arrest In Corruption Case: आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के प्रमुख एन. चंद्रबाबू नायडू (N Chandrababu Naidu) को भ्रष्टाचार के मामले में शनिवार (8 सितम्बर) को गिरफ्तार कर लिया गया. आंध्र प्रदेश पुलिस ने बताया है कि कौशल विकास निगम से जुड़े घोटाले के मामले में उनकी गिरफ्तारी हुई है. वहीं, पार्टी सुप्रीमो की गिरफ्तारी पर टीडीपी ने नाराजगी जताते हुए इसे अवैध बताया है.

टीडीपी के प्रवक्ता पट्टाभिराम ने कहा, 'कल रात से ही आंध्र प्रदेश पुलिस और सीआईडी ने चंद्रबाबू नायडू को अवैध रूप से गिरफ्तार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी थी. सैकड़ों पुलिसकर्मी चंद्रबाबू नायडू के शिविर स्थल के बाहर जमा हो गए थे."

शुरुआती एफआईआर में नाम न होने का दावा

उन्होंने आगे कहा, चंद्रबाबू को जेड-प्लस सिक्योरिटी, एंटी टेररिस्ट सिक्योरिटी और एनएसजी की सुरक्षा मिली हुई है, ये जानने के बाद भी सैकड़ों पुलिसकर्मियों ने चंद्रबाबू नायडू के साथ कैंपसाइट पर रहने वाले सभी नेताओं को अवैध रूप से हिरासत में लिया.

उन्होंने ये भी कहा कि एनएसजी अधिकारियों ने पुलिस को रोकने की कोशिश की और कहा कि सुबह 5:30 बजे एनएसजी सुरक्षा प्राप्त व्यक्ति को गिरफ्तार करना सही प्रक्रिया नहीं है.

पट्टाभिराम ने दावा किया कि शुरुआती एफआईआर में टीडीपी सुप्रीमो का नाम नहीं था. उन्होंने कहा, "ऐसे मामले में जहां कोई सबूत नहीं है, गिरफ्तारी कैसे की जा सकती है?" नायडू का बचाव करते हुए टीडीपी प्रवक्ता ने कहा कि पूर्व सीएम ने देश में सबसे ज्यादा कौशल विकास केंद्रों की स्थापना की थी.

सुबह 3 बजे गिरफ्तार करने पहुंची थी पुलिस

शनिवार सुबह लगभग 3 बजे नांदयाल डीआईजी रघुरामी रेड्डी और सीआईडी अधिकारियों के नेतृत्व में भारी फोर्स उस जगह पहुंची थी, जहां चंद्रबाबू नायडू अपने कारवां में आराम कर रहे थे. इस दौरान टीडीपी समर्थकों ने पुलिस को कारवां की तरफ बढ़ने से रोका था. नायडू की सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मियों ने भी पुलिस को सुबह का इंतजार करने को कहा. सुबह होने पर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया.

गिरफ्तारी के बाद चंद्रबाबू नायडू को विजयवाड़ा ले जाया. पूर्व सीएम को आईपीसी की गैरजमानती धाराओं 120(8), 166, 167, 418, 420, 465, 468, 471, 409, 201, 109 और भ्रष्टाचार निरोधक कानून 1988 की अन्य धाराओं में गिरफ्तार किया गया है.

सीएम वाईएसआर को बताया सबसे भ्रष्ट

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी पर हमला करते हुए पट्टाभिराम ने कहा, ''जगन मोहन रेड्डी के बारे में लोग जानते हैं कि वो पूरे देश में सबसे भ्रष्ट राजनेता हैं. पिछले 40 वर्षों में चंद्रबाबू नायडू के खिलाफ कभी भी भ्रष्टाचार का कोई आरोप साबित नहीं हुआ है.

उन्होंने आगे कहा कि "जगन मोहन के खिलाफ सीबीआई ने 11 और ईडी ने आरोप पत्र दायर किए थे. यह जगन रेड्डी हैं जो 16 महीने से जेल में रहे और अभी भी जमानत पर हैं. वो आजाद नहीं हैं."

यह भी पढ़ें

Chandrababu Naidu Arrest: आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम चंद्रबाबू नायडू गिरफ्तार, भ्रष्टाचार से जुड़े मामले में CID ने की कार्रवाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चुनाव आयोग दफ्तर के बाहर बड़ा ड्रामा, जयराम रमेश को सुरक्षा जवानों ने अंदर जाने से रोका, गेट पर बहस
चुनाव आयोग दफ्तर के बाहर बड़ा ड्रामा, जयराम रमेश को सुरक्षा जवानों ने अंदर जाने से रोका, गेट पर बहस
Jaypee ग्रुप मामले में ED की बड़ी कार्रवाई, 100 करोड़ रुपये की संपत्तियां अटैच
Jaypee ग्रुप मामले में ED की बड़ी कार्रवाई, 100 करोड़ रुपये की संपत्तियां अटैच
जमीन से आसमान तक अभेद सुरक्षा, 12 परमाणु हथियार पहली बार तैनात, क्या बदल गई भारत की नीति?
जमीन से आसमान तक अभेद सुरक्षा, 12 परमाणु हथियार पहली बार तैनात, क्या बदल गई भारत की नीति?
'LPG सिलेंडर का दाम 89 रुपये बढ़ा दिया गया', उज्ज्वला योजना के बदले नियम से मोदी सरकार पर भड़के राहुल गांधी
'LPG सिलेंडर का दाम 89 रुपये बढ़ा दिया गया', उज्ज्वला योजना के बदले नियम पर भड़के राहुल गांधी

वीडियोज

NEET पर सबसे बड़ा अपडेट! होने वाली है हाई-लेवल मीटिंग
NEET Paper Leak: NEET पर सबसे बड़ा अपडेट! होने वाली है हाई-लेवल मीटिंग
NEET Paper Leak: NEET पर सबसे बड़ा अपडेट! होने वाली है हाई-लेवल मीटिंग | ABPLIVE
Tum Dena Sath Mera: Lalit के डर से फंसी Aprajita, हादसे के बीच Rakshit ने थामा हाथ!
बॉलीवुड न्यूज़: 'ऊंचा लंबा कद फॉरएवर' के बाद छिड़ी नई जंग, सोशल मीडिया पर कैटरीना कैफ की PR टीम पर उठे सवाल! (09-06-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चुनाव आयोग दफ्तर के बाहर बड़ा ड्रामा, जयराम रमेश को सुरक्षा जवानों ने अंदर जाने से रोका, गेट पर बहस
चुनाव आयोग दफ्तर के बाहर बड़ा ड्रामा, जयराम रमेश को सुरक्षा जवानों ने अंदर जाने से रोका, गेट पर बहस
यूपी चुनाव से पहले एक्शन मोड में CM योगी, लव जिहाद और लैंड जिहाद को लेकर दी सख्त चेतावनी
यूपी चुनाव से पहले एक्शन मोड में CM योगी, लव जिहाद और लैंड जिहाद को लेकर दी सख्त चेतावनी
क्रिकेट वर्ल्ड कप या फीफा वर्ल्ड कप, किस टूर्नामेंट की प्राइज मनी ज्यादा बड़ी? जानें दोनों में कितना अंतर
क्रिकेट वर्ल्ड कप या फीफा वर्ल्ड कप, किस टूर्नामेंट की प्राइज मनी ज्यादा बड़ी? जानें दोनों में कितना अंतर
'टी-शर्ट में घूमोगी तो तलाक हो जाएगा', दो बीवियों वाले अरमान मलिक के बयान पर यूजर्स का फूटा गुस्सा
'टी-शर्ट में घूमोगी तो तलाक हो जाएगा', अरमान मलिक के बयान पर यूजर्स का फूटा गुस्सा
बॉर्डर के पास पेड़ों पर CCTV... 142 करोड़ का मनी लॉन्ड्रिंग रैकेट! ED ने म्यांमार-भारत ड्रग्स सिंडिकेट को किया ध्वस्त
बॉर्डर के पास पेड़ों पर CCTV... 142 करोड़ का मनी लॉन्ड्रिंग रैकेट! ED ने म्यांमार-भारत ड्रग्स सिंडिकेट को किया ध्वस्त
भारत को अब नहीं होर्मुज की जरूरत? गुजरात से ओमान तक बिछेगी पाइप लाइन, भारत का तैयार मेगा प्लान
भारत को अब नहीं होर्मुज की जरूरत? गुजरात से ओमान तक बिछेगी पाइप लाइन, भारत का तैयार मेगा प्लान
इस सरकारी यूनिवर्सिटी में बिना एग्जाम दिए मिलेगा एडमिशन, जान लें क्या है पूरी प्रक्रिया
इस सरकारी यूनिवर्सिटी में बिना एग्जाम दिए मिलेगा एडमिशन, जान लें क्या है पूरी प्रक्रिया
चुपके से क्या देख रहे हैं बच्चे? Apple का नया अपडेट देगा Parents को पूरी जानकारी
चुपके से क्या देख रहे हैं बच्चे? Apple का नया अपडेट देगा Parents को पूरी जानकारी
Embed widget