एक्सप्लोरर

Chandigarh MC Election Results: पहली बार मैदान में उतरी AAP ने जीते 14 वार्ड, बीजेपी को मिलीं 12 सीटें, राघव चड्ढा बोले- ये सिर्फ ट्रेलर है

Chandigarh Municipal Corporation Election Results: चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव में पहली बार मैदान में उतरी AAP ने सबसे ज्यादा वार्डों पर जीत दर्ज कर सियासी पार्टियों के लिए खतरे की घंटी बजा दी है.

Chandigarh Municipal Corporation Election Results: पंजाब (Punjab) में कुछ ही समय बाद विधानसभा चुनाव होने हैं. उससे पहले चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव (Chandigarh Municipal Corporation Election ) में पहली बार मैदान में उतरी आम आदमी पार्टी (AAP) ने सबसे ज्यादा वार्डों पर जीत दर्ज कर सियासी पार्टियों के लिए खतरे की घंटी बजा दी है. चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी (AAP) सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है. 

राज्य चुनाव आयोग (State Election Commission) के अनुसार, 14 वार्डों में आम आदमी पार्टी (AAP) ने जीत दर्ज की है. वहीं, 12 वार्डों में बीजेपी ने कब्जा जमाया है. इसके अलावा 8 वार्डों में कांग्रेस और एक वार्ड में शिरोमणि अकाली दल ने जीत दर्ज की है. 

रवि के शर्मा 828 वोटों से हारे

वहीं, चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव में बीजेपी (BJP in Chandigarh Municipal Corporation Election) को बड़ा झटका लगा है. पार्टी के मेयर रवि के शर्मा (Ravi K Sharma) अपने वार्ड से हार गए हैं. वार्ड नंबर 17 के उम्मीदवार और मौजूदा मेयर रवि के शर्मा को आम आदमी पार्टी (AAP) के उम्मीदवार दमनप्रीत सिंह उर्फ बादल ने हराया है. उन्हें 828 वोटों से हार का सामना करना पड़ा.  

चुनाव नतीजे पर क्या बोले राघव चड्ढा?

चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव (Chandigarh MC Election Results) के नतीजे आने के बाद दिल्ली में AAP नेता राघव चड्ढा ने कहा कि ये सिर्फ एक ट्रेलर है. उन्होंने कहा,"मैं आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल की ओर से चंडीगढ़ के लोगों को धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने हमारी जैसी छोटी और ईमानदार पार्टी को इतना प्यार और विश्वास दिया, जिसने यहां पहली बार चुनाव लड़ा है. चंडीगढ़ सिर्फ एक ट्रेलर है, पंजाब फिल्म है."

चंडीगढ़ नगर निगम में 35 सीटें हैं

गौरतलब है कि चंडीगढ़ नगर निगम में कुल 35 सीटें हैं. अब तक चंडीगढ़ नगर निगम पर बीजेपी का कब्जा था. हालांकि, इस बार आम आदमी पार्टी ने सबसे ज्यादा वार्डों पर जीत हासिल की है. वहीं, चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव में 15 सालों बाद किसी पार्टी ने बीजेपी को पीछे किया है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Emmanuel Macron India Visit LIVE: LIVE: पीएम मोदी-मैक्रों की साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस, बोले - 'भारत-फ्रांस के संबंध बहुत गहरे'
LIVE: पीएम मोदी-मैक्रों की साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस, बोले - 'भारत-फ्रांस के संबंध बहुत गहरे'
बंगाल में SIR को लेकर चुनाव आयोग का बड़ा एक्शन, लापरवाही पर 3 माइक्रो ऑब्जर्वर निलंबित
बंगाल में SIR को लेकर चुनाव आयोग का बड़ा एक्शन, लापरवाही पर 3 माइक्रो ऑब्जर्वर निलंबित
जम्मू कश्मीर की जेल से भागे दो पाकिस्तानी कुछ ही घंटों बाद हुए गिरफ्तार, STF ने धर दबोचा
जम्मू कश्मीर की जेल से भागे दो पाकिस्तानी कुछ ही घंटों बाद हुए गिरफ्तार, STF ने धर दबोचा
फ्रांस राष्ट्रपति से मुंबई में बॉलीवुड की दिग्गज हस्तियों ने की मुलाकात, देखें अनिल कपूर समेत कौन-कौन शामिल
फ्रांस राष्ट्रपति से मुंबई में बॉलीवुड की दिग्गज हस्तियों ने की मुलाकात, देखें कौन-कौन शामिल

वीडियोज

Bollywood News: वायरल हुआ Vijay Deverakonda-Rashmika Mandanna की शादी का कार्ड, डेट्स ने बढ़ाई फैंस की धड़कनें
'Mardaani 3’ को पिता के नजरिए से बनाया: Abhiraj Minawala
T20 World Cup: मैच के बाद मुनीर भड़के, फैंस का दर्द और गुस्सा वायरल! |ABPLIVE
Seher Hone Ko Hai: सहर ने दसवीं की परीक्षा के किये सुसराल से लगाई दौड़, माहिद को आया गुस्सा
ICU में सलीम खान, पिता को देखने लीलावती हॉस्पिटल पहुंचे सलमान खान

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या इंडोनेशिया को सस्ते और भारत को महंगे राफेल बेच रहा है फ्रांस? समझें इसके पीछे का पूरा गणित
क्या इंडोनेशिया को सस्ते और भारत को महंगे राफेल बेच रहा है फ्रांस? समझें इसके पीछे का पूरा गणित
'जिनके परिवार नहीं होते वो...', सीएम योगी के माता प्रसाद की पत्नी वाले बयान पर भड़के अखिलेश यादव
'जिनके परिवार नहीं होते वो...', सीएम योगी के माता प्रसाद की पत्नी वाले बयान पर भड़के अखिलेश यादव
Salim Khan Health Update: आज रात हॉस्पिटल में रहेंगे सलीम खान, तबीयत को लेकर अस्पताल ने जारी किया बयान
Salim Khan Health Update: आज रात हॉस्पिटल में रहेंगे सलीम खान, तबीयत को लेकर अस्पताल ने जारी किया बयान
Shoaib Akhtar vs Mohsin Naqvi: पाकिस्तान में क्यों मचा है शोएब अख्तर और मोहसिन नकवी को लेकर हंगामा, जानिए पूरा मामला
पाकिस्तान में क्यों मचा है शोएब अख्तर और मोहसिन नकवी को लेकर हंगामा, जानिए पूरा मामला
कौन हैं बांग्लादेश के नए विदेश मंत्री खलीलुर रहमान? जिन्हें टेक्नौक्रेट कोटा से कैबिनेट में मिली एंट्री; युनूस सरकार में निभा चुके ये जिम्मेदारी
कौन हैं बांग्लादेश के नए विदेश मंत्री खलीलुर रहमान? जिन्हें टेक्नौक्रेट कोटा से कैबिनेट में मिली एंट्री
‘जब असली ही नहीं रही, तो ये...’, मुर्शिदाबाद में बन रही बाबरी मस्जिद पर असम के CM की तीखी टिप्पणी
‘जब असली ही नहीं रही, तो ये...’, मुर्शिदाबाद में बन रही बाबरी मस्जिद पर असम के CM की तीखी टिप्पणी
Dirtiest Places In Home: घर के ये पांच कोने रहते हैं सबसे ज्यादा गंदे, नहीं पड़ती यहां किसी की नजर
घर के ये पांच कोने रहते हैं सबसे ज्यादा गंदे, नहीं पड़ती यहां किसी की नजर
बैंक अकाउंट फ्रीज हो जाए तो कैसे कराएं अनफ्रीज, जान लें तरीका
बैंक अकाउंट फ्रीज हो जाए तो कैसे कराएं अनफ्रीज, जान लें तरीका
Embed widget