एक्सप्लोरर

जामिया में फ़ायरिंग का चंदन गुप्ता कनेक्शन

दिल्ली के जामिया इलाके में गोली चलाने वाला आरोपी खुद को रामभक्त बताता है और अपने फेसबुक प्रोफाइल में उसने चंदन गुप्ता का जिक्र किया था. आखिर कौन है ये चंदन गुप्ता और उसका जामिया की फाइरिंग से क्या कनेक्शन है, यहां जानें.

नई दिल्लीः दिल्ली के जामिया इलाक़े में फ़ायरिंग करने वाला लड़का अपने को राम भक्त बताता है. उसने अपने फ़ेसबुक प्रोफ़ाइल में अपना नाम रामभक्त लिखा है. शादाब पर गोली चलाने से पहले उसने जामिया इलाक़े से फ़ेसबुक लाइव भी किया. उसका दावा है कि चंदन की हत्या का बदला लेने के लिए उसने ऐसा किया है. फ़ायरिंग करने से पहले उसने फ़ेसबुक पर ऐसा पोस्ट किया है. आख़िर जामिया नगर फ़ायरिंग का चंदन से क्या कनेक्शन है ? आपको इस कनेक्शन के बारे में बताते हैं. दो साल पहले यूपी के कासगंज में गणतंत्र दिवस के मौक़े पर चंदन की हत्या हो गई थी. ये बात दो साल पहले की है. रिपोर्टिंग के लिए मैं ख़ुद कासगंज गया था. कवरेज के दौरान वहां के स्थानीय लोगों से कई पत्रकारों की झड़प भी हुई थी. एटा से लेकर कासगंज तक सांप्रदायिक माहौल गरमाया हुआ था. चंदन गुप्ता नाम के एक नौजवान की तिरंगा यात्रा के दौरान मौत हो गई थी. कुछ लोगों ने उस पर गोली चला दी. मौक़े पर ही चंदन की जान चली गई. देखते ही देखते शहर में दंगा फैल गया. दो समुदायों के लोग आपने सामने हो गए. कई दुकानें लूट ली गईं. गाड़ियां जला दी गईं. कई घरों में तोड़ फोड़ हुई. पुलिस वाले पीटे गए. हर तरफ़ दंगा फ़साद शुरू हो गया. अग़ल बग़ल के ज़िलों से पुलिस फ़ोर्स के आने पर हालात पर क़ाबू पाया गया. 26 जनवरी को पूरा देश गणतंत्र दिवस मना रहा था. कासगंज के बाज़ार में कुछ नौजवान तिरंगा यात्रा निकाल रहे थे. बाइक पर सवार होकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के लोग नारे लगा रहे थे. चंदन गुप्ता भी एक बाइक पर था. उसके दो दोस्त भी उसके साथ थे. मुस्लिम बहुल इलाक़े से यात्रा गुजरी तो बवाल हो गया. रास्ते में कुछ मुसलमान मिल कर तिरंगा फहरा रहे थे. यहीं पर एबीवीपी के लोगों से कहा सुनी हो गई. फिर वहां के लोगों ने तिरंगा यात्रा पर पथराव कर दिया. दोनों तरफ़ से उत्तेजक नारे लगाए जाने लगे. फिर किसी ने चंदन को गोली मार दी. यहीं से कासगंज हिंसा की भेंट चढ़ गया. चंदन गुप्ता के घर वाले सड़क पर ही धरने पर बैठ गए. यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ को बुलाए जाने की मांग होने लगी. सरकार ने परिवार के लिए बीस लाख रुपये की आर्थिक मदद का एलान किया. चंदन की हत्या के मामले में सलीम और उसके भाइयों वसीम और नसीम जेल में हैं. बाद में योगी आदित्यनाथ ने चंदन के घरवालों को लखनऊ से बुला कर उनसे मुलाक़ात भी की.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TMC नेता अबू ताहिर का बड़ा बयान, 'नंदीग्राम में जीतेगी BJP'
TMC नेता अबू ताहिर का बड़ा बयान, 'नंदीग्राम में जीतेगी BJP'
CGPSC घोटाले में बड़ा खुलासा, ED के सामने भूपेश बघेल के OSD ने उगले राज
CGPSC घोटाले में बड़ा खुलासा, ED के सामने भूपेश बघेल के OSD ने उगले राज
IPS बुशरा के इंशाअल्लाह कहने पर बवाल, महुआ बोलीं- 'मुस्लिम अधिकारी को...'
IPS बुशरा के इंशाअल्लाह कहने पर बवाल, महुआ बोलीं- 'मुस्लिम अधिकारी को...'
सरकार ने Air India को किया तलब, बिना इमिग्रेशन भागे 3 विदेशी
सरकार ने Air India को किया तलब, बिना इमिग्रेशन भागे 3 विदेशी

वीडियोज

Gurugram Accident Viral Video: गुरुग्राम की फीयर फाइल्स ! | ABP News | Sansani
Gujarat के Vadodra से कंपा देने वाली खबर..पानी से भरा सड़क.. गड्ढे में गिरी महिला और फिर..
Gurugram Accident Viral Video: गुरुग्राम में ना महिलाएं सुरक्षित ना 'वॉर वेटरन'! | Janhit | Delhi
Jaipur में चमत्कारी मेंहदी के लिए मारामारी !। Janhit With Chitra Tripathi
BRICS Summit के घोषणा पत्र का असर !, पीछे हटा चीन !। ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
IPS बुशरा के इंशाअल्लाह कहने पर बवाल, महुआ बोलीं- 'मुस्लिम अधिकारी को...'
IPS बुशरा के इंशाअल्लाह कहने पर बवाल, महुआ बोलीं- 'मुस्लिम अधिकारी को...'
मुंबई जाने पर अड़े मनोज जरांगे, आज अकेले करेंगे कूच; कोर्ट जाने की तैयारी
मुंबई जाने पर अड़े मनोज जरांगे, आज अकेले करेंगे कूच; कोर्ट जाने की तैयारी
सपा का दलित महासम्मेलन आगरा से शुरू क्यों? जानें अखिलेश यादव का प्लान
सपा का दलित महासम्मेलन आगरा से शुरू क्यों? जानें अखिलेश यादव का प्लान
कर्नाटक के सीएम डीके शिवकुमार का दावा, 'ट्रंप ने हमारी नकल की'
कर्नाटक के सीएम डीके शिवकुमार का दावा, 'ट्रंप ने हमारी नकल की'
किसके नाम है T20I में सबसे तेज अर्धशतक, वैभव-अभिषेक के लिए भी मुश्किल है ये रिकॉर्ड तोड़ना
किसके नाम है T20I में सबसे तेज अर्धशतक, वैभव-अभिषेक के लिए भी मुश्किल है ये रिकॉर्ड तोड़ना
पहले क्या करती थीं रिद्धिमा कपूर? 45 की उम्र में किया था बॉलीवुड डेब्यू
पहले क्या करती थीं रिद्धिमा कपूर? 45 की उम्र में किया था बॉलीवुड डेब्यू
'बड़ी मुसीबत में हूं...', केरल से घूमने गई अरुणिमा, अफगानिस्तान में गिरफ्तार
'बड़ी मुसीबत में हूं...', केरल से घूमने गई अरुणिमा, अफगानिस्तान में गिरफ्तार
बिहार के बाढ़ पीड़ितों को बड़ी राहत, CM सम्राट आज खाते में भेजेंगे 7 हजार रुपये
बिहार के बाढ़ पीड़ितों को बड़ी राहत, CM सम्राट आज खाते में भेजेंगे 7 हजार रुपये
Embed widget