एक्सप्लोरर

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के सामने अब ये हैं बड़ी चुनौतियां, वो कैसे निपटेंगे इनसे

अध्यक्ष बनते ही राहुल के सामने गुजरात और हिमाचल के नतीजे भी होंगे. अगर कांग्रेस को बढ़त हासिल होती है तो ये राहुल के लिए शुभ संकेत होंगे लेकिन नतीजों में पिछड़ने पर राहुल की परेशानी बढ़ सकती है.

नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के सामने आने वाले वक्त में कई चुनौतियां होंगी. क्या राहुल कांग्रेस को पुरानी ताकत वापस दिला पाएंगे? उनकी अगुआई में संगठन कितना मजबूत होगा? कांग्रेस को राहुल के नेतृत्व का कितना फायदा होगा और वो किस तरह मोदी का मुकाबला कर पाएंगे? ये वो सवाल हैं जो हर किसी की जुबां पर हैं. अध्यक्ष बनते ही राहुल के सामने गुजरात और हिमाचल के नतीजे भी होंगे. राहुल ने दोनों ही राज्यों में प्रचार की कमान संभाल रखी थी. ऐसे में अगर कांग्रेस को बढ़त हासिल होती है तो ये राहुल के लिए शुभ संकेत होंगे लेकिन नतीजों में पिछड़ने पर राहुल की परेशानी बढ़ सकती है.

Profile- 47 साल के राहुल गांधी ने देखा है जीवन का हर उतार चढाव, किया है खुद को साबित Reportcard- देखिए राहुल गांधी का राजनीतिक रिपोर्टकार्ड: जानिए कहां हुए पास और कहां हुए फेल

- राहुल गांधी ऐसे वक्त पर कांग्रेस की कमान संभालेंगे जब पार्टी सिमटकर सिर्फ 6 राज्यों तक रह गयी है. - ऐसे में संगठन को दोबारा खड़ा करने की जिम्मेदारी राहुल के कंधों पर होगी. - बीजेपी को मात देने के लिए दूसरे पार्टियों के साथ गठबंधन की संभावनाएं भी तलाशनी होंगी. - अगले साल देश के 8 राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं जिनमें एमपी, छत्तीसगढ़, राजस्थान और कर्नाटक जैसे बड़े राज्य शामिल हैं. - इन चुनावों में राहुल गांधी के नेतृत्व की परीक्षा होगी. राहुल के लिए इन राज्यों में जीत हासिल करना बेहद चुनौतीभरा होगा.

इन्ही चुनावों के नतीजों के आधार पर कांग्रेस 2019 के लोकसभा चुनाव का खाका तैयार करेगी ताकि बीजेपी को दोबारा में सत्ता में आने से रोका जा सके. उधर, कांग्रेस की कमान संभालने के बाद बीजेपी का राहुल पर हमला तेज होने की उम्मीद है. बीजेपी पहले ही राहुल की छवि नॉन सीरियस लीडर के तौर पर पेश करती रही है. राहुल के सामने इस छवि को तोड़ने के साथ ही विरोधियों को मात देने की चुनौती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर आया राहुल गांधी का पहला रिएक्शन, बोले - 'कोई ताकत...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर आया राहुल गांधी का पहला रिएक्शन, बोले - 'कोई ताकत...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर भड़के अधीर रंजन चौधरी, बोले - 'कांग्रेस पार्टी मानसून सत्र में...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर भड़के अधीर रंजन चौधरी, बोले - 'कांग्रेस पार्टी मानसून सत्र में...'
Telangana Bullet Train: तेलंगाना में 650 एकड़ जमीन पर घमासान! किसानों ने बुलेट ट्रेन परियोजना के खिलाफ खोला मोर्चा
तेलंगाना में 650 एकड़ जमीन पर घमासान! किसानों ने बुलेट ट्रेन परियोजना के खिलाफ खोला मोर्चा
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Abhijeet Dipke: जंतर-मंतर पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे अभिजीत दीपके पर महिला ने फेंकी स्याही, वीडियो आया सामने
जंतर-मंतर पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे अभिजीत दीपके पर महिला ने फेंकी स्याही, वीडियो आया सामने
'पहले रामपुर-सैफई सिंडिकेट युवाओं का हक खाते थे', अमरोहा में CM योगी का सपा पर निशाना
'पहले रामपुर-सैफई सिंडिकेट युवाओं का हक खाते थे', अमरोहा में CM योगी का सपा पर निशाना
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
Shashi Tharoor Lift: होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
Embed widget