एक्सप्लोरर

लालू यादव की जेड प्लस सुरक्षा हटी, तेजप्रताप के विवादित बोल- नरेंद्र मोदी की खाल उधड़वा देंगे

अपने बेटे के बयान पर लालू यादव ने कहा, ''मैंने तेजप्रताप से बात की है और समझाया है कि आगे से इस तरह का बयान देने से बचें.''

पटना: आरजेडी के अध्यक्ष लालू प्रसाद के बेटे और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव ने एक बार फिर विवादित बयान दे दिया है. दरअसल आरजेडी के अध्यक्ष लालू प्रसाद की जेड प्लस सिक्योरिटी को हटा दिया गया है. इससे जुड़े एक प्रश्न के जवाब में उनके पुत्र तेज प्रताप ने सीधे शब्दों में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की खाल उधड़वा देंगे. वहीं लालू प्रसाद यादव ने कहा, ''मुझे यूपीए शासन के दौरान जेड प्लस सिक्योरिटी मिली थी, उसे वापस ले लिया गया है, अब मेरे साथ चार सिपाही रहेंगे. मुझे समझ नहीं आ रहा कि इनके पास सैनिकों की कमी हो गई है क्या, क्या ये पाकिस्तान पर चढ़ाई करने वाले हैं क्या? उन्होंने कहा कि मैंने राजनाथ सिंह से भी बात की लेकिन वो ऐसे अनभिज्ञ बने जैसे उन्हें किसी बात की जानकारी ही नहीं है, आज तो वो फ़ोन पर भी नहीं आ रहे हैं.''

अपने बेटे के बयान पर लालू यादव ने कहा, ''मैंने तेजप्रताप से बात की है और समझाया है कि आगे से इस तरह का बयान देने से बचें.'' लालू यादव के सुरक्षा से जुड़े सवाल का जबाव देते हुए तेज प्रताप ने कहा, "हम लोग कार्यक्रमों में जाते रहते हैं. लालू प्रसाद जी भी इन कार्यक्रमों में जाते रहते हैं. ऐसे में सुरक्षा वापस लेना, उनकी हत्या कराने की साजिश है. हम इसका मुहतोड़ जवाब देंगे, नरेंद्र मोदी जी की खाल उधड़वा देंगे." गौरतलब है कि लालू यादव की सुरक्षा श्रेणी 'जेड प्लस' से घटाकर 'जेड' कर दी गई है.

लालू यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेस में कहा कि राजनीति बहुत नीचे जा रही है, केंद्रीय एजेंसियों का सहारा लेकर ओछी राजनीति की जा रही है. हम बीजेपी के सामने घुटने नहीं टेक रहे हैं इसलिए हमें तरह-तरह से परेशान किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि विपक्ष में सबसे ज़्यादा मुझे और मेरे परिवार को झूठे मुक़दमों में फंसाकर परेशान किया जा रहा है. हम देश के सवाल पर सिद्धांतों से समझौता नहीं करते.

आरजेडी अध्यक्ष ने कहा, ‘’मीडिया ले ऊपर हमले हो रहे हैं, नरेंद्र मोदी-अमित शाह लगातार मीडिया घरानों को चेतावनी देते रहते हैं…अमित शाह के बेटे पर साक्ष्यों के साथ आरोप लगे लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई..इस देश में लोकतंत्र ख़त्म हो रहा है और नरेंद्र मोदी इसे तानाशाही की ओर ले जा रहे हैं. अगर पार्टियां नहीं चेतीं तो ये देश को बांट देंगे.’’

आरजेडी के अध्यक्ष ने आगे कहा कि नरेंद्र मोदी चाहते हैं कि मैं कहीं मूव न करूं और ये मेरी जान पर हमला कराना चाहते हैं, लेकिन मैं डरने वाला नहीं हूं. उन्होंने कहा कि इससे पहले आडवाणी जी ने मेरी सिक्योरिटी को हटाया था लेकिन दो घंटे के अंदर फ़ैसला वापस ले लिया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP से हो क्या?’ दिल्ली पुलिस के परिवार से जुड़े सवाल पर बोले राहुल गांधी
BJP से हो क्या?’ दिल्ली पुलिस के परिवार से जुड़े सवाल पर बोले राहुल गांधी
दिल्ली पुलिस के परिवार वालों ने बताई आपबीती, दीपके ने BJP पर फोड़ा ठीकरा
दिल्ली पुलिस के परिवार वालों ने बताई आपबीती, दीपके ने BJP पर फोड़ा ठीकरा
Xप्लेन: तो भारत में इस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! हकीकत कितनी जुदा?
भारत में इस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! हकीकत कितनी जुदा?
असम में बाढ़ का कहर: मृतकों की संख्या बढ़कर 80 हुूई, सरकार का राहत का ऐलान
असम में बाढ़ का कहर: मृतकों की संख्या बढ़कर 80 हुूई, सरकार का राहत का ऐलान

वीडियोज

Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आ रहे शी जिनपिंग, नई दिल्ली-बीजिंग में हलचल
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आ रहे शी जिनपिंग, नई दिल्ली-बीजिंग में हलचल
Xप्लेन: तो भारत में इस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! हकीकत कितनी जुदा?
भारत में इस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! हकीकत कितनी जुदा?
दीपक प्रकाश बने रहेंगे मंत्री! NDA में इस पार्टी के MLC देंगे इस्तीफा
दीपक प्रकाश बने रहेंगे मंत्री! NDA में इस पार्टी के MLC देंगे इस्तीफा
फाइनल से पहले पाकिस्तान के अरशद नदीम ने लगाई गुहार, 'मेरे लिए दुआ...'
फाइनल से पहले पाकिस्तान के अरशद नदीम ने लगाई गुहार, 'मेरे लिए दुआ...'
अल्लू अर्जुन की Raaka की मार्केट में तगड़ी डिमांड, OTT और Theatrical Rights के लिए मेकर्स ने मांगी रिकॉर्ड कीमत
अल्लू अर्जुन-एटली की 'राका' के OTT और थिएट्रीकल राइट्स के लिए मेकर्स ने मांगी इतनी तगड़ी रकम
'गृहमंत्री के इस्तीफे की मांग', संसद में PM मोदी ने की कैबिनेट बैठक
'गृहमंत्री के इस्तीफे की मांग', संसद में PM मोदी ने की कैबिनेट बैठक
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
Embed widget