एक्सप्लोरर

जिनको नहीं मिलना था उन तक पहुंचा PM-किसान योजना का पैसा, केंद्र ने गलत लोगों को भेज दिए 1364 करोड़, RTI में खुलासा

आरटीआई आवेदन के जवाब में केंद्रीय कृषि मंत्रालय ने बताया कि अयोग्य लाभार्थियों की दो श्रेणियों की पहचान की गई है, जिनमें पहले ‘अर्हता पूरी नहीं करने वाले किसान’ हैं, जबकि दूसरी श्रेणी ‘आयकर भरने वाले किसानों’ की है.

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत 20.48 लाख अयोग्य लाभार्थियों को 1,364 करोड़ रुपये का भुगतान हुआ है. ये जानकारी केंद्रीय कृषि मंत्रालय ने सूचना के अधिकार (आरटीआई) के तहत मांगी गई सूचना के जवाब में दी है.

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना की शुरुआत केंद्र सरकार ने वर्ष 2019 में की थी और इसके तहत सीमांत या छोटे किसानों या जिनके पास दो हेक्टेयर से कम कृषि भूमि है, उन्हें साल में तीन बराबर-बराबर किस्तों में कुल छह हजार रुपये की राशि दी जाती है.

आरटीआई आवेदन के जवाब में केंद्रीय कृषि मंत्रालय ने बताया कि अयोग्य लाभार्थियों की दो श्रेणियों की पहचान की गई है, जिनमें पहले ‘अर्हता पूरी नहीं करने वाले किसान’ हैं, जबकि दूसरी श्रेणी ‘आयकर भरने वाले किसानों’ की है.

कॉमनवेल्थ ह्यूमन राइट्स इनिशिएटिव (सीएचआरआई) से संबद्ध आरटीआई आवेदक वेंकटेश नायक ने ये आंकड़े सरकार से प्राप्त किए हैं. उन्होंने कहा, ‘‘अयोग्य लाभार्थियों में आधे से अधिक (55.58 प्रतिशत) ‘ आयकरदाता’ की श्रेणी में हैं.

नायक ने कहा, ‘‘बाकी 44.41 प्रतिशत वे किसान हैं जो योजना की अर्हता पूरी नहीं करते हैं.’’ उन्होंने बताया कि मीडिया में आई खबर के मुताबिक अयोग्य लाभार्थियों को भुगतान की गई राशि वसूलने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.

नायक ने कहा कि सूचना के अधिकार अधिनियम-2005 के तहत प्राप्त सूचना से पता चलता है कि वर्ष 2019 में शुरू हुई पीएम-किसान योजना के तहत जुलाई 2020 तक अयोग्य लाभार्थियों को 1,364 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया. उन्होंने कहा, ‘‘सरकार के अपने आंकड़े संकेत देते हैं कि राशि गलत हाथों में गई.’’

आरटीआई आवेदक ने बताया कि आंकड़ों के मुताबिक अयोग्य लाभार्थियों की बड़ी संख्या पांच राज्यों- पंजाब, असम, महाराष्ट्र, गुजरात और उत्तर प्रदेश- में है.

सूचना के मुताबिक, ‘‘पंजाब शीर्ष पर है जहां कुल अयोग्य लाभार्थियों में 23.6 प्रतिशत (यानी 4. 74 लाख) रहते हैं, इसके बाद 16.8 प्रतिशत (3.45 लाख लाभार्थी) अयोग्य लाभार्थियों के साथ असम का स्थान है. अयोग्य लाभार्थियों में 13.99 प्रतिशत (2.86 लाख लाभार्थी) महाराष्ट्र में रहते हैं. इस प्रकार इन तीनों राज्यों में ही अयोग्य पाए गए लाभार्थियों की आधी से अधिक (54.03 प्रतिशत) संख्या रहती है.’’

नायक ने बताया कि इसके बाद गुजरात और उत्तर प्रदेश का स्थान है जहां पर कुल अयोग्य लाभार्थियों में क्रमश: 8.05 प्रतिशत (1.64 लाख लाभार्थी) और 8.01 प्रतिशत (1.64 लाख) लाभार्थी रहते हैं.

उन्होंने बताया कि सिक्किम में एक अयोग्य लाभार्थी का पता चला है जो किसी राज्य में सबसे कम है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला : गृहणियों को बताया 'राष्ट्र निर्माता', सड़क हादसे में मौत पर परिवार को मिलेगा न्यूनतम 30 हज़ार रुपए मासिक के आधार पर मुआवजा
सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला : गृहणियों को बताया 'राष्ट्र निर्माता', सड़क हादसे में मौत पर परिवार को मिलेगा न्यूनतम 30 हजार रुपए मासिक के आधार पर मुआवजा
'ममता बनर्जी अगर अभिषेक के साथ तो मैं...', कल्याण बनर्जी ने TMC प्रमुख को दे दिया अल्टीमेटम
'ममता बनर्जी अगर अभिषेक के साथ तो मैं...', कल्याण बनर्जी ने TMC प्रमुख को दे दिया अल्टीमेटम
दुनिया के इन 60 देशों में चलते हैं प्लास्टिक के नोट, कब आया पहला, जानें इससे जुड़ी हर बड़ी बात
दुनिया के इन 60 देशों में चलते हैं प्लास्टिक के नोट, कब आया पहला, जानें इससे जुड़ी हर बड़ी बात
Kirti Azad on TMC Turmoil: 'डर, दबाव और लालच...', TMC की टूट पर कीर्ति आज़ाद का चौंकाने वाला दावा, बोले- शत्रुघ्न सिन्हा कहीं नहीं जा रहे
'डर, दबाव और लालच...', TMC की टूट पर कीर्ति आज़ाद का चौंकाने वाला दावा, बोले- शत्रुघ्न सिन्हा कहीं नहीं जा रहे

वीडियोज

Indians Dead in Hormuz: महायुद्ध में 3 नागरिकों की मौत पर गुर्राया भारत ! अब क्या होगा? ABPLIVE
TMC Breakup | TMC MP Resignation: आधी रात Operation Lotus! ममता बनर्जी का साथ क्यों छोड़ा?
Iran Israel War Update: ईरान का अमेरिका को आखिरी अल्टीमेटम | Trump | Big Breaking
TOP News: आज की बड़ी खबरें | TMC Controversy | Mamata | Israel Iran War | Trump | Modi Govt | POK
Congress Meenakshi' RS Nomination Cancel: मीनाक्षी ने खटखाया का Supreme Court दरवाजा | Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'गंभीर मामला है, जांच करो, चार्जशीट भी दाखिल हो और अभिषेक बनर्जी...', फर्जी दस्तखत पर कलकत्ता HC का सख्त आदेश
'गंभीर मामला है, जांच करो, चार्जशीट भी दाखिल हो और अभिषेक बनर्जी...', फर्जी दस्तखत पर कलकत्ता HC का सख्त आदेश
यूपी चुनाव: सपा-कांग्रेस के बाद अब BJP में सीट शेयरिंग की बात शुरू, ओपी राजभर ने दे दिए ये संकेत
यूपी चुनाव: सपा-कांग्रेस के बाद अब BJP में सीट शेयरिंग की बात शुरू, ओपी राजभर ने दे दिए ये संकेत
Kirti Azad on TMC Turmoil: 'डर, दबाव और लालच...', TMC की टूट पर कीर्ति आज़ाद का चौंकाने वाला दावा, बोले- शत्रुघ्न सिन्हा कहीं नहीं जा रहे
'डर, दबाव और लालच...', TMC की टूट पर कीर्ति आज़ाद का चौंकाने वाला दावा, बोले- शत्रुघ्न सिन्हा कहीं नहीं जा रहे
FIFA World Cup 2026 Prize Money: फीफा 2026 की प्राइज मनी जानकर रह जाएंगे दंग, टी20 वर्ल्ड कप विजेता टीम इंडिया से लगभग 60 गुना अधिक, जानिए
फीफा 2026 की प्राइज मनी जानकर रह जाएंगे दंग, टी20 वर्ल्ड कप विजेता टीम इंडिया से लगभग 60 गुना अधिक, जानिए
आमिर खान की इस फिल्म का राधिका अंबानी पर पड़ा असर, बताया ओटीटी पर लास्ट शो कौनसा देखा
आमिर खान की इस फिल्म का राधिका अंबानी पर पड़ा असर, बताया ओटीटी पर लास्ट शो कौनसा देखा
राज्यसभा से इस्तीफा देकर प्रकाश चिक ने जो कहा, वो ममता बनर्जी को तीर की तरह चुभेगा, बोले- 'जिस तरह का...'
राज्यसभा से इस्तीफा देकर प्रकाश चिक ने जो कहा, वो ममता बनर्जी को तीर की तरह चुभेगा, बोले- 'जिस तरह का...'
Husband Wife Cute Fight: फ्लाइट में विंडो सीट पर पत्नी ने कर लिया कब्जा, एयर हॉस्टेस को बुला लाया पति; देखें वीडियो
फ्लाइट में विंडो सीट पर पत्नी ने कर लिया कब्जा, एयर हॉस्टेस को बुला लाया पति; देखें वीडियो
Kitchen Window Cleaning: महंगे क्लीनर भी फेल! किचन की काली-चिपचिपी खिड़की को चमका देगा रसोई का यह एक आसान नुस्खा
महंगे क्लीनर भी फेल! किचन की काली-चिपचिपी खिड़की को चमका देगा रसोई का यह एक आसान नुस्खा
Embed widget