एक्सप्लोरर

Anurag Thakur on Punjab CM: अनुराग ठाकुर ने भगवंत मान सरकार से पूछा- आप किस विचारधारा को बढ़ावा दे रहे हैं?

Violence in Punjab: पटियाला में शुक्रवार को हुई हिंसक झड़प पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने पंजाब की आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा है कि आप किस तरह की विचारधारा को बढ़ावा देना चाहती है.

Patiala Violence: केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने पटियाला में हुई हिंसा को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) पर निशाना साधते हुए पूछा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ज्यादातर समय बाहर बिताते हैं, ऐसे में राज्य की कानून-व्यवस्था का जिम्मेदार कौन है. उन्होंने कहा कि पंजाब में कानून-व्यवस्था चरमरा गई है. मुख्यमंत्री राज्य के बाहर अधिक समय बिता रहे हैं. हम नहीं जानते कि राज्य में कानून-व्यवस्था की देखभाल कौन कर रहा है.

खालिस्तान विरोधी मार्च पर बोले ठाकुर

वो पटियाला में 'खालिस्तान विरोधी मार्च' को लेकर हुई झड़पों के बारे में सवालों का जवाब दे रहे थे, जिसमें कम से कम चार लोग घायल हो गए. ठाकुर ने पूछा कि क्या पंजाब सरकार और मुख्यमंत्री स्थिति को नियंत्रित करने में सक्षम हैं? क्या पंजाब में सद्भाव और भाईचारे को तोड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. बीजेपी नेता ने पूछा कि आप पंजाब में किस तरह की विचारधारा को बढ़ावा देने की कोशिश कर रही है.

दंगाइयों के खिलाफ हो कड़ी कार्रवाई

अनुराग ठाकुर ने कहा कि चुनाव से पहले ही आप की मंशा और क्षमता पर सवाल उठाए गए थे. कुछ लोगों के साथ उनके संबंधों पर भी सवाल उठाए गए थे. ठाकुर ने कहा कि बीजेपी पंजाब में विकास, शांति और भाईचारा चाहती है और दंगाइयों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए.

आपको बता दें कि शुक्रवार को पंजाब के पटियाला में खालिस्तानी विरोधी मार्च निकाला गया था जिसके बाद दो गुटों में हिंसक झड़प हो गई थी. इसके बाद शहर में कर्फ्यू लगा दिया गया था और आज शाम 6 बजे तक इंटरनेट सेवाएं भी ठप्प कर दी गईं थी. साथ ही तीन अधिकारियों का तबादला कर दिया गया. हालांकि इंटरनेट सेवाओं को फिर से बहाल कर दिया गया है.

ये भी पढ़ें: Patiala Violence: हिंसा के बाद तीन अधिकारियों पर गिरी गाज, इंटरनेट सेवाएं बहाल, जानिए सीएम भगवंत मान ने क्या कहा

ये भी पढ़ें: Patiala Violence: पटियाला में झड़प के बाद पुलिस अफसरों का तबादला, मोबाइल इंटरनेट सेवाएं भी बंद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
Gen Z को साधने का मेगा प्लान, कोचिंग-कॉलेज जाएंगे BJP सांसद-विधायक
Gen Z को साधने का मेगा प्लान, कोचिंग-कॉलेज जाएंगे BJP सांसद-विधायक
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
Xप्लेन: 'कश्मीर भारत का हिस्सा', US एम्बेसडर सर्जियो का बयान इंडिया के लिए क्या मायने?
'कश्मीर भारत का हिस्सा', US एम्बेसडर सर्जियो का बयान इंडिया के लिए क्या मायने?

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget