एक्सप्लोरर

Patiala Violence: पटियाला में झड़प के बाद पुलिस अफसरों का तबादला, मोबाइल इंटरनेट सेवाएं भी बंद

पटियाला में हुई हिंसक झड़प के बाद पुलिस के बड़े अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है. वहीं आज जिले में मोबाइल इंटरनेट और एसएमएस सेवाओं को बंद कर दिया गया है.

Patiala Violence Update: पंजाब के पटियाला के काली माता मंदिर के पास शुक्रवार को शिवसेना और खालिस्तान समर्थकों के बीच तीखी झड़प हुई थी. स्थिति को संभालने लिए पुलिस ने हवाई फायरिंग की थी और 24 घंटे का कर्फ्यू लगा दिया गया था. अब मामले पर बड़ी कार्रवाई करते हुए राज्य सरकार ने पुलिस अधिकारियों का तबादला कर दिया है. साथ ही अफवाहों को फैलने से रोकने के लिए, सरकार ने शनिवार को पटियाला जिले में मोबाइल इंटरनेट सेवाओं और एसएमएस सेवाओं को बंद करने का आदेश दिया है.

एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देश पर सरकार ने पुलिस महानिरीक्षक (पटियाला रेंज), वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) और पुलिस अधीक्षक (एसपी) का तबादला कर दिया है. मुख्यमंत्री कार्यालय के एक प्रवक्ता ने कहा कि मुखविंदर सिंह चिन्ना को नया महानिरीक्षक नियुक्त किया गया है, जबकि दीपक पारिक और वजीर सिंह को नया एसएसपी और एसपी नियुक्त किया गया है.

Punjab School News: पंजाब में समय से पहले शुरू होंगी गर्मी की छुट्टियां, जानें- किस वजह से लिया गया फैसला

प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताई यह बात

प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि निहंगों ने खालिस्तान समर्थक नारे लगाते हुए दरगाह की ओर मार्च किया. पुलिस ने कहा कि निहंगों को रोकने की कोशिश में एक पुलिस अधिकारी घायल हो गया. शिवसेना के कार्यकारी अध्यक्ष हरीश सिंगला ने आर्य समाज चौक से काली देवी मंदिर तक अलगाववादी विरोधी मार्च का नेतृत्व किया. वे खालिस्तान के खिलाफ नारे लगा रहे थे. सिंगला ने कहा, 'शिवसेना पंजाब या भारत में कहीं भी खालिस्तान नहीं बनने देगी. उन्होंने यह भी कहा कि प्रतिबंधित सिख फॉर जस्टिस (एसएफजे) के प्रमुख गुरपतवंत सिंह पन्नू ने 29 अप्रैल को खालिस्तान स्थापना दिवस मनाने का आह्वान किया था. इसके विरोध में हिंदू संगठनों शनिवार को पटियाला में बंद का आयोजन कर रही है.

Covid-19: कई राज्यों में पिछले सात दिनों में तेजी से बढ़े कोरोना के नए केस, आंकड़ों की जुबानी जानिए राज्यवार स्थिति

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब कांग्रेस में नहीं थम रहा घमासान, राजा वडिंग की कुर्सी पर संकट? चन्नी गुट ने बढ़ाया दबाव
पंजाब कांग्रेस में नहीं थम रहा घमासान, राजा वडिंग की कुर्सी पर संकट? चन्नी गुट ने बढ़ाया दबाव
पंजाब: भूपेश बघेल से चन्नी गुट ने रखी राजा वडिंग को हटाने की मांग, अब आलाकमान के सामने पेश होगी रिपोर्ट
पंजाब: भूपेश बघेल से चन्नी गुट ने रखी राजा वडिंग को हटाने की मांग, अब आलाकमान के सामने पेश होगी रिपोर्ट
CM की कुर्सी से बगावत तक... बिहार, झारखंड और अब पंजाब, जानें- उन 3 नेताओं के बारे में जो अपनों के लिए बने मुसीबत
CM की कुर्सी से बगावत तक... बिहार, झारखंड और अब पंजाब, जानें- उन 3 नेताओं के बारे में जो अपनों के लिए बने मुसीबत
'टूं-टूं' से गूंजा पंजाब! भगवंत मान सरकार की मावां धियां सत्कार योजना बनी वायरल ट्रेंड
'टूं-टूं' से गूंजा पंजाब! भगवंत मान सरकार की मावां धियां सत्कार योजना बनी वायरल ट्रेंड

वीडियोज

US Iran War | Crude Oil Price Hike | Hormuz तेल की कीमतों में 3% से ज्यादा का उछाल!
US Iran War | America Attack Iran | Trump | Black Out :ईरान पर अमेरिका का सबसे बड़ा प्रहार!
Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान-अमेरिका जंग के बीच नेतन्याहू का बड़ा बयान, 'वे अपने वादे को तोड़ते हैं, हमें ट्रंप को...'
ईरान-अमेरिका जंग के बीच नेतन्याहू का बड़ा बयान, 'वे अपने वादे को तोड़ते हैं, हमें ट्रंप को...'
'आमिर खान ने 3 शादी कीं, तो तुम चार कर लो...', वारिस पठान का मंत्री नितेश राणे पर तंज!
'आमिर खान ने 3 शादी कीं, तो तुम चार कर लो...', वारिस पठान का मंत्री नितेश राणे पर तंज!
मौत से पहले ट्रंप को लिंडसे ने गिनाए 3 काम, रूस का लिया नाम, फोन पर कहा- 'मैं अभी नहीं मर सकता, मुझे...'
मौत से पहले ट्रंप को लिंडसे ने गिनाए 3 काम, रूस का लिया नाम, फोन पर कहा- 'मैं अभी नहीं मर सकता, मुझे...'
VIDEO: 'अरे बाप रे, इतना लंबा छक्का, गेंद चली गई 305 मीटर ऊंची', एंड्रीस गॉस ने खेली 94 रनों की धमाकेदार पारी
VIDEO: 'अरे बाप रे, इतना लंबा छक्का, गेंद चली गई 305 मीटर ऊंची', एंड्रीस गॉस ने खेली 94 रनों की धमाकेदार पारी
Aaj Ka Mausam: यूपी के 65 जिलों में बारिश, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक जानें मौसम विभाग की भविष्यवाणी
यूपी के 65 जिलों में बारिश, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक जानें मौसम विभाग की भविष्यवाणी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच के लिए SIT फिर जाएगी अयोध्या, इन लोगों से हो सकती है पूछताछ
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच के लिए SIT फिर जाएगी अयोध्या, इन लोगों से हो सकती है पूछताछ
सरकारी दफ्तर में अफसरों के सामने महिला ने जमकर लगाए ठुमके, वीडियो देख यूजर्स ने लिए मजे
सरकारी दफ्तर में अफसरों के सामने महिला ने जमकर लगाए ठुमके, वीडियो देख यूजर्स ने लिए मजे
एक ही छत के नीचे सैकड़ों लोगों का आशियाना, चीन के इन डोनट जैसे घरों की बेहद दिलचस्प है कहानी
एक ही छत के नीचे सैकड़ों लोगों का आशियाना, चीन के इन डोनट जैसे घरों की बेहद दिलचस्प है कहानी
Embed widget