एक्सप्लोरर

Patiala Violence: हिंसा के बाद तीन अधिकारियों पर गिरी गाज, इंटरनेट सेवाएं बहाल, जानिए सीएम भगवंत मान ने क्या कहा

Patiala Violence: पटियाला में काली मंदिर और बाहर जहां झड़प हुई थी वहां पर बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारियों को तैनात किया गया है.

Patiala Violence: पंजाब सरकार ने खालिस्तान विरोधी मार्च को लेकर दो समूहों के बीच झड़प के एक दिन बाद शनिवार को पटियाला जिले में मोबाइल इंटरनेट और एसएमएस सेवाओं को निलंबित कर दिया था. अब ये सेवाएं बहाल कर दीं गई हैं. दो समूहों के बीच हुई हिंसक झड़प को लेकर सरकार ने तत्काल प्रभाव से पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) पटियाला रेंज, पटियाला के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और पुलिस अधीक्षक का तबादला कर दिया है. 

हालांकि जिला प्रशासन और अधिकारियों ने अब इस बात का दावा किया है शहर में स्थिति शांतिपूर्ण और नियंत्रण में है. पटियाला में काली मंदिर और बाहर जहां झड़प हुई थी वहां पर बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारियों को तैनात किया गया है, जबकि विभिन्न हिन्दू संगठनों ने यहां बंद का ऐलान किया हुआ है. राज्य के गृह मामलों और न्याय विभाग ने पहले तो इंटरनेट, एसएमएस सेवाओं को निलंबित कर दिया गया था लेकिन हालात सामान्य होने के बाद फिर से बहाल कर दिया है.

 

पटियाला की झड़प पर बोले पंजाब के सीएम भगवंत मान 
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा, फिलहाल पटियाला में शांति है.  शिवसेना, कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दलों के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए थे जिसके बाद पुलिस अधिकारियों के तबादले कर दिए गए हैं और शांति समिति की बैठकें आयोजित की जा रही है. भगवंत मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार में कानून-व्यवस्था से संबंधित यह पहली बड़ी घटना है. विपक्षी दलों ने आम आदमी पार्टी के नेतृत्व वाली सरकार पर हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि राज्य में कानून-व्यवस्था चरमरा गई है. मुख्यमंत्री भगवंत मान ने झड़पों की जांच के आदेश दिए थे और कहा था कि एक भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा. 

नए आईजी और एसएसपी की तैनाती
मुख्यमंत्री कार्यालय के एक प्रवक्ता ने बताया कि मुखविंदर सिंह चिन्ना को पटियाला का नया महानिरीक्षक (आईजी-पटियाला रेंज) नियुक्त किया गया है जबकि दीपक पारिक पटियाला के नए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) होंगे और वजीर सिंह को पटियाला का नया पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है. राकेश अग्रवाल की जगह चिन्ना को पटियाला रेंज का आईजी बनाया गया है जबकि पटियाला के एसएसपी के तौर पर पारीक, नानक सिंह का स्थान लेंगे.

गृह और न्याय विभाग के प्रधान सचिव ने बैन किया था इंटरनेट 
गृह मामलों और न्याय विभाग के प्रधान सचिव अनुराग वर्मा ने दूरसंचार सेवाओं के अस्थायी निलंबन (सार्वजनिक आपातकाल या सार्वजनिक सुरक्षा) नियम, 2017 के तहत वॉयस कॉल को छोड़कर पटियाला जिले के क्षेत्राधिकार में मोबाइल नेटवर्क पर प्रदान की जाने वाली मोबाइल इंटरनेट सेवाएं (2जी/3जी/4जी/सीडीएमए), सभी एसएमएस सेवाएं और सभी डोंगल सेवाओं को 30 अप्रैल (शनिवार) सुबह साढ़े नौ बजे से लेकर शाम छह बजे तक बंद करने का आदेश दिया था. जिसके बाद ये छह बजे से पहले ही बहाल कर दीं गईं.

यह भी पढ़ेंः

Jammu-Kashmir: 10-12 घंटे की बिजली कटौती से मचा हाहाकार, लोग सड़कों पर उतरे

Fuel Price Hike: ईंधन की बढ़ी कीमतों हरदीप पुरी का जवाब, बोले-केंद्र ने ली अपनी जिम्मेदारी अब राज्य आगे आएं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बार-बार फोन मत करो...', अपने घर वालों से ऐसा क्यों बोल बैठे अभिजीत दीपके, पिता ने बताया कारण
'बार-बार फोन मत करो...', अपने घर वालों से ऐसा क्यों बोल बैठे अभिजीत दीपके, पिता ने बताया कारण
पेपर लीक रोकने कड़े संशोधन करने जा रही मोदी सरकार, आज लोकसभा में पेश होगा अहम बिल
पेपर लीक रोकने कड़े संशोधन करने जा रही मोदी सरकार, आज लोकसभा में पेश होगा अहम बिल
कौन हैं नंदन नीलेकणी, जिन्हें PM मोदी ने सौंपी एग्जाम रिफॉर्म्स की जिम्मेदारी
कौन हैं नंदन नीलेकणी, जिन्हें PM मोदी ने सौंपी एग्जाम रिफॉर्म्स की जिम्मेदारी
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
Delhi Weather: दिल्ली में बारिश के बावजूद गर्मी से नहीं मिलेगी राहत, अगले 2 दिन के लिए अलर्ट जारी
दिल्ली में बारिश के बावजूद गर्मी से नहीं मिलेगी राहत, अगले 2 दिन के लिए अलर्ट जारी
आदित्य चोपड़ा की 'धूम 4' का हिस्सा नहीं हैं रणबीर कपूर? एक्टर ने खुद बताई सच्चाई
आदित्य चोपड़ा की 'धूम 4' का हिस्सा नहीं हैं रणबीर कपूर? एक्टर ने खुद बताई सच्चाई
Mirabai Chanu Statement: लगातार तीसरा गोल्ड मेडल जीतने के बाद मीराबाई चानू ने किसको दिया इस कामयाबी का श्रेय, जान लीजिए नाम
लगातार तीसरा गोल्ड मेडल जीतने के बाद मीराबाई चानू ने किसको दिया इस कामयाबी का श्रेय, जान लीजिए नाम
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
10 मिनट पहले ऑफिस छोड़ना पड़ा भारी! CEO के WhatsApp मैसेज ने मचा दिया बवाल
10 मिनट पहले ऑफिस छोड़ना पड़ा भारी! CEO के WhatsApp मैसेज ने मचा दिया बवाल
अपने वॉलेट को एल्युमिनियम फॉइल में क्यों लपेट रहे हैं लोग?
अपने वॉलेट को एल्युमिनियम फॉइल में क्यों लपेट रहे हैं लोग?
Embed widget