एक्सप्लोरर

चीन से निपटने के लिए केंद्र ने डिफेंस फोर्सेज की इमरजेंसी पावर्स को 6 महीने के लिए बढ़ाया

Defence News: सशस्त्र बलों के पास उन उपकरणों की एक लंबी सूची है जिन्हें वे खरीदना चाहते हैं. इमरजेंसी पावर्स की अवधि बढ़ने से सशस्त्र बल इस लंबित अधिग्रहण को पूरा कर पाएंगे.

Defence Force Emergency Power: चीन की बढ़ती हरकतों के बीच केंद्र ने डिफेंस फोर्सेज की इमरजेंसी पावर्स को 6 महीने के लिए बढ़ा दिया है. इसके बाद रक्षा बल चीन सीमा के लिए हथियार खरीदने के लिए अपने लंबित अधिग्रहण को पूरा कर पाएंगे ताकि सुरक्षाबलों की तैयारियों को और मजबूत किया जा सके. रक्षा सूत्रों ने इंडिया टुडे टीवी को बताया कि आपातकालीन अधिग्रहण शक्तियों की अवधि को और छह महीने के लिए बढ़ा दिया गया है. सेना हथियार खरीदने में सक्षम होगी, जिसके लिए पहले ही टेंडर जारी किए जा चुके हैं.

चीन सीमा पर तैयारियों को मजबूत करने के लिए सेनाओं के पास अब हथियार खरीदने की ताकत है. विभिन्न मुद्दों के कारण कई प्रस्ताव अटके हुए हैं और आने वाले कुछ महीनों में उन्हें मंजूरी मिलेगी. सशस्त्र बलों के पास उन उपकरणों की एक लंबी सूची है जिन्हें वे खरीदना चाहते हैं और केवल स्वदेशी उत्पादों को खरीदने के लिए इमरजेंसी पावर्स का उपयोग करेंगे. उत्पादों में कम से कम 60 प्रतिशत स्वदेशी सामग्री होनी चाहिए.

दुश्मनों को जवाब देने के लिए भारत की तैयारी

भारतीय सशस्त्र बलों ने सभी पक्षों पर दुश्मनों के किसी भी संघर्ष या आक्रमण को संभालने के लिए आवश्यक हथियारों को खरीदने के लिए दी गई आपातकालीन खरीद शक्तियों का व्यापक रूप से उपयोग किया है. गौरतलब है कि बीते साल दिसंबर में अरुणाचल प्रदेश के तवांग सेक्टर में भारत और चीन के सैनिकों बीच झड़प हुई थी. इसके अलावा हाल ही में चीन ने अरुणाचल प्रदेश के लिए चीनी, तिब्बती और पिनयिन अक्षरों में नामों की तीसरी सूची जारी की है.

चीन के कदम को भारत ने सिरे से नकारा 

चीन के नागरिक मामलों के मंत्रालय ने रविवार (9 अप्रैल) को अरुणाचल प्रदेश के लिए 11 स्थानों के मानकीकृत नाम जारी किए थे. जिसे वह स्टेट काउंसिल, चीन की कैबिनेट की ओर से जारी भौगोलिक नामों पर नियमों के अनुसार 'तिब्बत का दक्षिणी भाग जंगनान' बताता है. हालांकि भारत ने चीन के इस कदम को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि ये राज्य भारत का अभिन्न और अटूट हिस्सा है.

ये भी पढ़ें:

Kerala Train Attack: केरल की ट्रेन में तीन लोगों को फूंका, आरोपी शाहरुख सैफी को कोझिकोड लाने में दो बार खराब हुई गाड़ियां

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

SIR के खिलाफ CJP ने फिर कर दिया बड़ा ऐलान, दीवाली से पहले यहां करेगी प्रदर्शन, दीपके भी पहुंचेंगे
SIR के खिलाफ CJP ने फिर कर दिया बड़ा ऐलान, दीवाली से पहले यहां करेगी प्रदर्शन, दीपके भी पहुंचेंगे
‘राहुल गांधी देश में फैलाना चाहते हैं अराजकता’, शाहनवाज हुसैन का तीखा वार
‘राहुल गांधी देश में फैलाना चाहते हैं अराजकता’, शाहनवाज हुसैन का तीखा वार
उर्दू माध्यम के SSC परीक्षार्थियों के लिए मसीहा बने ओवैसी, दी आर्थिक मदद, केंद्र पर हमला
उर्दू माध्यम के SSC परीक्षार्थियों के लिए मसीहा बने ओवैसी, दी आर्थिक मदद, केंद्र पर हमला
उमर खालिद-शरजील इमाम ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा, मांगी जमानत
उमर खालिद-शरजील इमाम ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा, मांगी जमानत

वीडियोज

Bollywood News: Ramayana Part 1 देखकर क्या बोले दर्शक? Ranbir के Ram Avatar में कितना दम? (05.11.26)
Yeh Fitoor Tera:🫣Jeet ने Saumya के लिए तैयार की बाइक! स्पेशल सीट लगाकर जताया अपना प्यार #sbs
तीसरी शादी के 5 महीने बाद Aamir Khan ने छोड़ा घर, Gauri Spratt के साथ क्या है वजह?
Salman Khan के ‘Teri Sexy Beauty’ पर मचा बवाल, Matrubhumi के गाने को लेकर भड़के लोग
Horrifying Crime Story: दहशत की 20 रातों की कहानी... आधी रात को 'आत्मा' Calling और हत्या का खुलासा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूरोप में 12 विमान को उड़ाने की धमकी, हवा में अटकी लोगों की सांसें, पेरिस से रोम तक हड़कंप
यूरोप में 12 विमान को उड़ाने की धमकी, हवा में अटकी लोगों की सांसें, पेरिस से रोम तक हड़कंप
Exclusive: आखिर सम्राट चौधरी से क्यों मिले MLC राहुल राज? साफ की पूरी तस्वीर
Exclusive: आखिर सम्राट चौधरी से क्यों मिले MLC राहुल राज? साफ की पूरी तस्वीर
US मिडटर्म इलेक्शन से सबक! डेमोक्रेटिक पार्टी की लीडरशिप में बड़े बदलाव की आहट
US मिडटर्म इलेक्शन से सबक! डेमोक्रेटिक पार्टी की लीडरशिप में बड़े बदलाव की आहट
4 विकेट, 8 मेडन ओवर, फिर चमके मोहम्मद शमी; रणजी में बिखेरा जलवा 
4 विकेट, 8 मेडन ओवर, फिर चमके मोहम्मद शमी; रणजी में बिखेरा जलवा 
'मिसिंग यू पापा', बेटे करण संग धर्मेंद्र के फार्महाउस पहुंच इमोशनल हुए सनी देओल, शेयर की वीडियो
'मिसिंग यू पापा', बेटे करण संग धर्मेंद्र के फार्महाउस पहुंच इमोशनल हुए सनी देओल
गोवा SIR पर बॉम्बे हाईकोर्ट का EC को आदेश, '6 डिलीट वोटर के नाम वापस जोड़ें'
गोवा SIR पर बॉम्बे हाईकोर्ट का EC को आदेश, '6 डिलीट वोटर के नाम वापस जोड़ें'
मनीष कश्यप की GF अनुष्का कौन हैं? PUSU का चुनाव लड़ीं, वायरल हुआ था वीडियो
मनीष कश्यप की GF अनुष्का कौन हैं? PUSU का चुनाव लड़ीं, वायरल हुआ था वीडियो
Sugar Free Mishti Doi: शुगर के डर से नहीं खा पा रहे मिष्टी दोई? बिना चीनी घर पर ऐसे बनाएं
शुगर के डर से नहीं खा पा रहे मिष्टी दोई? बिना चीनी घर पर ऐसे बनाएं
Embed widget