एक्सप्लोरर

Kerala Train Attack: केरल की ट्रेन में तीन लोगों को फूंका, आरोपी शाहरुख सैफी को कोझिकोड लाने में दो बार खराब हुई गाड़ियां

Kerala Train Attack: ट्रेन में चढ़ने को लेकर हुए बवाल के बाद शाहरुख सैफी नाम के शख्स ने सह यात्री पर पेट्रोल डालकर जला दिया था. जिसके बाद उसे रत्नागिरी से गिरफ्तार कर लिया गया था.

Kerala Train Attack: केरल ट्रेन हमले के आरोपी को महाराष्ट्र एंटी टेररिज्म स्क्वाड ने रत्नागिरी से पकड़ा था. अधिकारियों ने बताया कि गुरुवार (6 अप्रैल) को आरोपी शाहरुख सैफी को कोझिकोड के मलूरकुन्नु में सशस्त्र रिजर्व कैंप पुलिस थाने लाया गया, लेकिन जांच दल के जिन वाहनों में उसे लाया जा रहा था वह रास्ते में दो बार खराब हो गई थी. 

जानकारी के मुताबिक एडक्कड़ पुलिस थाने की सीमा में सुबह करीब 3 बजकर 55 मिनट पर पहली बार गाड़ी खराब हो गई थी. इसके 45 मिनट के बाद एडकाडु पुलिस मौके पर पहुंची और दूसरे पुलिस वाहन की व्यवस्था की गई, लेकिन उसमें भी कुछ समस्या आ गई और वह शुरू नहीं हो सकी. अधिकारियों ने बताया कि सुबह करीब 4 बजकर 45 मिनट पर आरोपी को एक प्राइवेट कार में कोझिकोड ले जाया गया.

स्केच के आधार पर हुई  गिरफ्तारी
महाराष्ट्र पुलिस ने कहा, 2 अप्रैल की रात अलप्पुझा कन्नूर एक्जीक्यूटिव एक्सप्रेस में एक सह यात्री पर आग लगाने के आरोप में महाराष्ट्र एटीएस ने राष्ट्रीय जांच एजेंसी की मदद से बुधवार (5 अप्रैल) को रत्नागिरी से गिरफ्तार किया था. पुलिस ने बताया कि मौके पर चश्मदीद की मदद से बनाए गए स्केच के आधार पर गिरफ्तारी की. साथ ही आरोपी ने अपराध कबूल कर लिया है. जानकारी के मुताबिक सैफी की उम्र 27 साल है और वह दिल्ली के जामिया नगर के शाहीन बाग का रहने वाला है. दिल्ली पुलिस ने कहा कि पुलिस की एक टीम बुधवार को दिल्ली पहुंची और शाहीन बाग इलाके में सैफी के घर का दौरा किया.

2 अप्रैल की है घटना
महाराष्ट्र पुलिस ने कहा कि रत्नागिरी के खेड़ इलाके में ट्रेन से कूदने की कोशिश में सैफी गंभीर रूप से घायल हो गया है. जिसके बाद कुछ स्थानीय लोगों ने उसे पाया और उसे रत्नागिरी के नजदीकी अस्पताल ले गए. पुलिस को सूचना मिलने के बाद उसे हिरासत में लिया गया. अलाप्पुझा-कन्नूर एक्सप्रेस ट्रेन में 2 अप्रैल की घटना के बाद से संदिग्ध अपराधी फरार हो गया था. सैफी ने कहासुनी के बाद एक यात्री को आग लगा दी थी. आग में ट्रेन में सवार कम से कम आठ यात्री झुलस गए थे, जिन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया और पांच लोगों को कोझिकोड मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया. घायलों में कम से कम तीन महिलाएं हैं. 

ये भी पढ़ें: 

मां सोनिया के घर शिफ्ट होंगे राहुल गांधी ! संसद सदस्यता रद्द होने पर मिला था बंगला खाली करने का नोटिस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या कर्नाटक में बदलेगा नेतृत्व? कांग्रेस हाईकमान से मिलेंगे सिद्धारमैया, DK शिवकुमार बोले- लिख के ले लो...
कर्नाटक में बदलेगा नेतृत्व? हाईकमान से मिलेंगे सिद्धारमैया, DK शिवकुमार बोले- लिख के ले लो...
Twisha Death Case: CBI ने री-रिजस्टर की FIR, पति समर्थ सिंह को पुलिस ने घर से उठाया, दोबारा शुरू होगी जांच
Twisha Death Case: CBI ने री-रिजस्टर की FIR, पति समर्थ को पुलिस ने घर से उठाया, दोबारा जांच शुरू
Ebola Virus Alert: पैसेंजर्स से लेना होगा Self-Declaration फॉर्म, अब होगी थर्मल स्क्रीनिंग, DGCA का एयरलाइंस को SoP जारी
पैसेंजर्स से लेना होगा Self-Declaration फॉर्म, अब होगी थर्मल स्क्रीनिंग, DGCA का एयरलाइंस को SoP
दुनिया में कहर मचाने को तैयार इबोला वायरल! 'हेल्थ इमरजेसी' घोषित होने के बाद जेपी नड्डा ने दिए सख्त निर्देश
दुनिया में कहर मचाने को तैयार इबोला वायरल! 'हेल्थ इमरजेसी' घोषित होने के बाद जेपी नड्डा ने दिए सख्त निर्देश

वीडियोज

Sansani | Coimbatore News: एकतरफा प्यार का 'बमबाज' दिलजला! | CCTV | Breaking News | Crime News
Coimbatore News | Breaking News: एकतरफा प्यार में युवती के घर के अंदर फेंका बम... | ABP News
Bharat Ki Baat | UP Power Crisis : लखनऊ में सबस्टेशन पर जनता का भारी हंगामा | CM Yogi | Akhilesh
Chitra Tripathi | US-Iran War: डील के दावों के बीच Trump ने दिखाई बम की तस्वीर | Hormuz
Petrol Price Hike | Sandeep Chaudhary: भारत में महंगाई का सीधा हमला, जनता में आक्रोश | Petrol Price

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शांति दूत बना पाकिस्तान अब बन सकता है ‘खलनायक’! ट्रंप के अब्राहम अकॉर्ड्स से फंस गए शहबाज
शांति दूत बना पाकिस्तान अब बन सकता है ‘खलनायक’! ट्रंप के अब्राहम अकॉर्ड्स से फंस गए शहबाज
बांकीपुर सीट से उपचुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर? बोले- 'अगर BJP को हराना है तो...'
बांकीपुर सीट से उपचुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर? बोले- 'अगर BJP को हराना है तो...'
'कितने गंदे कमेंट, वो...' किस पर भड़की श्रेयस अय्यर की बहन? IPL में बनाए वीडियो पर भी दी सफाई
'कितने गंदे कमेंट, वो...' किस पर भड़की श्रेयस अय्यर की बहन? IPL में बनाए वीडियो पर भी दी सफाई
4 मिनट 7 सेकंड का 21 साल पुराना रोमांटिक सॉन्ग, 30 मिनट में हुआ था तैयार, तपती गर्मी में शूट हुआ था किसिंग सीन
4 मिनट 7 सेकंड का 21 साल पुराना रोमांटिक सॉन्ग, 30 मिनट में हुआ था तैयार, तपती गर्मी में शूट हुआ था किसिंग सीन
मिडिल ईस्ट संकट के बीच पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर आया निर्मला का बयान, जानें क्यों बोलीं 3F पर करें फोकस
मिडिल ईस्ट संकट के बीच पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर आया निर्मला का बयान, जानें आगे क्या होगा
दिल्ली के तीन बड़े अस्पतालों की कमान संभाल रहीं महिला डॉक्टर, जानें कैसे पहुंचीं इस मुकाम तक
दिल्ली के तीन बड़े अस्पतालों की कमान संभाल रहीं महिला डॉक्टर, जानें कैसे पहुंचीं इस मुकाम तक
इंसानी शरीर की सीमा पर पहुंची गर्मी!” WHO की पूर्व वैज्ञानिक की चेतावनी- हीटवेव अब बन सकती है जानलेवा
इंसानी शरीर की सीमा पर पहुंची गर्मी!” WHO की पूर्व वैज्ञानिक की चेतावनी- हीटवेव अब बन सकती है जानलेवा
रात के अंधेरे में चमकी ‘सीमा की लकीर’! आसमान से दिखा भारत-पाक बॉर्डर का हैरान कर देने वाला नजारा
रात के अंधेरे में चमकी ‘सीमा की लकीर’! आसमान से दिखा भारत-पाक बॉर्डर का हैरान कर देने वाला नजारा
Embed widget