एक्सप्लोरर

कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच छह शहरों में पहुंची सेंट्रल टीमें, राज्य सरकारों की मदद करेंगी

ये टीमें इन शहरों में राज्य के स्वास्थ्य विभाग और नगर स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ काम करेंगीं. सेंट्रल टीमें राज्य के स्वास्थ्य विभाग, केंद्रीय स्वास्थ्य विभाग और परिवार कल्याण मंत्रालय को डेली रिपोर्ट देंगीं.

नई दिल्लीः केंद्र द्वारा बनाई गईं सेंट्रल टीमें बुधवार को मुंबई, अहमदाबाद, चेन्नई, कोलकात्ता, दिल्ली और बेंगलुरु पहुंच गईं. दरअसल भारत में लगातार बढ़ते मामलों में बीच 9 जून को केंद्र सरकार ने  15 राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों के 50 से अधिक जिलों या नगर निकायों में सेंट्रल टीम भेजने का फैसला किया था जो कोरोना के बढ़ते मामलों के प्रबंधन और सुविधा प्रबंधन के लिए तकनीकी सहायता प्रदान करके राज्य सरकारों की मदद करेंगी. इसी के तहत ये टीमें इन शहरों में पहुंची हैं.

ये टीमें इन शहरों में कोविड-19 के लिए सार्वजनिक स्वास्थ्य उपायों की समीक्षा के लिए राज्य के स्वास्थ्य विभाग और नगर स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ काम करेंगी. कोविड-19 के लिए किए जा रहे सार्वजनिक स्वास्थ्य उपायों की समीक्षा के लिए टीमें अगले एक सप्ताह के भीतर शहरों का दौरा करेंगीं. ये टीमें राज्य के स्वास्थ्य विभाग, केंद्रीय स्वास्थ्य विभाग और परिवार कल्याण मंत्रालय को गतिविधियों की डेली रिपोर्ट देंगी. इसके अलावा वो अपने आकलन की रिपोर्ट भी सौंपेंगी.

केंद्र सरकार ने ये सेंट्रल टीमें 15 राज्यों में भेजने का फैसला किया है जिनमें- महाराष्ट्र के 7 जिले, तेलंगाना के 4, तमिलनाडु के 7, राजस्थान के 5, असम के 6, हरियाणा के 4, गुजरात के 3, कर्नाटक के 4,  उत्तराखंड के 3, मध्य प्रदेश के  5, पश्चिम बंगाल के 3, दिल्ली के 3, बिहार के 4, उत्तर प्रदेश के 4, और ओडिशा के 5 जिले शामिल हैं.

वहीं आज तक भारत में पचास लाख से ज्यादा लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं, अब तक  50,61,332 सैंपल लिए जा चुके है. पिछले 24 घंटों में, आईसीएमआर ने 1,45,216 नमूनों का परीक्षण किया है. देश में अब 823 लैब हैं जहां टेस्टिंग सुविधा है जिसमें 590 सरकारी और 233 प्राइवेट लैब हैं.

भारत में इस समय कुल 276583 संक्रमित मरीज हैं. जिसमे  133632 एक्टिव केस हैं जिनका इलाज चल रहा है. वही इस संक्रमण से अब तक 135205 मरीज ठीक हुए हैं जबकि 7745 मरीजों की संक्रमण से मौत हुई है.

पिछले 24 घंटे में 9985 नए मामले आए हैं जबकि 279 मरीजों की मौतें हुई हैं. वहीं 24 घंटे में  5988 मरीज ठीक हुए हैं. देश में रिकवरी रेट 48.88 फीसदी है और इस समय ठीक होनेवाले मरीजों की संख्या एक्टिव केस से ज्यादा हैं.

भारत-चीन सीमा पर हालात ‘सामान्य’ बनाने के लिए उठा रहे कदम : चीनी अधिकारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'विकसित भारत का लें संकल्प, स्वतंत्रता सेनानियों को दें श्रद्धांजलि', PM मोदी का इंस्टा वीडियो
'विकसित भारत का लें संकल्प, स्वतंत्रता सेनानियों को दें श्रद्धांजलि', PM मोदी का इंस्टा वीडियो
TMC के बैंक खाते फ्रीज करने के मामले में SC से बड़ा अपडेट, ममता बनर्जी को झटका
TMC के बैंक खाते फ्रीज करने के मामले में SC से बड़ा अपडेट, ममता बनर्जी को झटका
EXPLAINER: इलाज के नाम पर अस्पतालों का बड़ा धोखा? संसद की रिपोर्ट में खुलासा
EXPLAINER: इलाज के नाम पर अस्पतालों का बड़ा धोखा? संसद की रिपोर्ट में खुलासा
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक

वीडियोज

DR. Aarambhi: 😯Aarambhi के मिशन में Dhruv की नई चाल, चाय वाले के खुलासे से बदला पूरा खेल #sbs
Nikita Rawal को Female Fan ने अचानक किया Kiss, Red Carpet का Video हुआ Viral
Toxic Trailer Launch: Yash ने trolling के बीच Kiara Advani का किया खुलकर support
Toxic Trailer Review: Yash का खूंखार अंदाज, दमदार एक्शन और Kiara Advani समेत पूरी स्टारकास्ट
Mars Mystery: मंगल ग्रह पर मिली मधुमक्खियां? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
…तो बांकीपुर में इस कारण हार गई BJP? चिराग पासवान की पहली प्रतिक्रिया
…तो बांकीपुर में इस कारण हार गई BJP? चिराग पासवान की पहली प्रतिक्रिया
मोहम्मद कैफ ने जताया 33 साल के प्लेयर पर भरोसा, सरफराज खान पर भी बोले
मोहम्मद कैफ ने जताया 33 साल के प्लेयर पर भरोसा, सरफराज खान पर भी बोले
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
EXPLAINER: इलाज के नाम पर अस्पतालों का बड़ा धोखा? संसद की रिपोर्ट में खुलासा
EXPLAINER: इलाज के नाम पर अस्पतालों का बड़ा धोखा? संसद की रिपोर्ट में खुलासा
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ, क्या है प्रावधान?
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Inverter Fridge vs Normal Fridge: रेगुलर फ्रिज से इनवर्टर वाले फ्रिज पर हों शिफ्ट, कितना बचेगा बिल?
रेगुलर फ्रिज से इनवर्टर वाले फ्रिज पर हों शिफ्ट, कितना बचेगा बिल?
Embed widget