एक्सप्लोरर

गैस आधारित बिजली उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार की बड़ी पहल

Rajya Sabha: ऊर्जा क्षेत्र में प्राकृतिक गैस की हिस्सेदारी बढ़ाने के लिए सरकार राष्ट्रीय गैस ग्रिड पाइपलाइन का विस्तार, सिटी गैस वितरण नेटवर्क का विस्तार जैसे कई कामों को बढ़ावा दे रही है.

देश में गैस आधारित संयंत्र बहुत कम प्लांट लोड फैक्टर (PLF) पर संचालित हो रहे हैं. विद्युत उत्पादन के लिए प्राकृतिक गैस की उपलब्धता बढ़ाने के उद्देश्य से सरकार ने लिक्विफाइड नेचुरल गैस (LNG) को ओपन जनरल लाइसेंस (OGL) श्रेणी के तहत रखा है, जिससे विद्युत संयंत्र अपनी आवश्यकताओं के अनुसार आपूर्तिकर्ताओं के साथ आपसी सहमति से वाणिज्यिक शर्तों पर LNG का आयात कर सकते हैं. 

सरकार ने राज्यसभा में दी जानकारी

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय में राज्य मंत्री सुरेश गोपी ने राज्यसभा में लिखित उत्तर पर जो जानकारी दी है, उसके मुताबिक 2024-25 (अप्रैल-जनवरी) के दौरान विद्युत संयंत्रों की ओर से लगभग 9.58 MMSCMD गैस का आयात किया गया है. सरकार समय-समय पर गैस आधारित विद्युत संयंत्रों से पीक मांग के दौरान प्रतिस्पर्धात्मक रूप से विद्युत खरीदने की योजनाएं लागू करती रही है.

प्राकृतिक गैस की हिस्सेदारी बढ़ाने के लिए कदम

ऊर्जा क्षेत्र में प्राकृतिक गैस की हिस्सेदारी बढ़ाने के लिए सरकार की ओर से उठाए गए विभिन्न कदमों में राष्ट्रीय गैस ग्रिड पाइपलाइन का विस्तार, सिटी गैस वितरण (CGD) नेटवर्क का विस्तार, लिक्विफाइड नेचुरल गैस (LNG) टर्मिनलों की स्थापना, संपीड़ित प्राकृतिक गैस (CNG) परिवहन/पाइप्ड प्राकृतिक गैस (PNG) घरेलू को प्राथमिकता पर घरेलू गैस का आवंटन, उच्च दबाव/उच्च तापमान क्षेत्र, गहरे-अति गहरे समुद्र और कोयला सीम से उत्पादित गैस की मार्केटिंग और मूल्य निर्धारण की स्वतंत्रता (एक निश्चित अधिकतम मूल्य सीमा के साथ), तथा सस्टेनेबल अल्टरनेटिव टुवर्ड्स अफोर्डेबल ट्रांसपोर्टेशन (SATAT) पहल के तहत बायो-CNG को बढ़ावा देना शामिल हैं.

इससे पहले गुरुवार को केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी ने एडापल्ली-कोडुंगल्लूर-तिरूर तटीय रेलवे परियोजना को लेकर भी जानकारी दी थी. उन्होंने बताया था कि अगर राज्य सरकार भूमि अधिग्रहित करती है तो केंद्र एडापल्ली-कोडुंगल्लूर-तिरूर तटीय रेलवे परियोजना को शुरू करने के लिए तैयार है.

ये भी पढ़ें : भरी संसद में खरगे ने कहा- हम ठीक से ठोकेंगे, सीट से तुरंत खड़े हो गए नड्डा, बोले- हुआ अपमान

 

About the author मदीहा खान

मदीहा खान पिछले 7 सालों से एबीपी न्यूज़ के साथ बतौर रिपोर्टर काम कर रहीं है. ग्राउंड रिपोर्टिंग और चुनाव कवरेज का अनुभव है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'महंगा तेल खरीदो...', होर्मुज संकट के बीच ट्रंप का जनता को फरमान
'महंगा तेल खरीदो...', होर्मुज संकट के बीच ट्रंप का जनता को फरमान
वंदे मातरम और दिमागी नक्सल पर BJP-कांग्रेस में आर पार, PM का Gen Z को खास संदेश | बड़ी बातें
वंदे मातरम और दिमागी नक्सल पर BJP-कांग्रेस में आर पार, PM का Gen Z को खास संदेश | बड़ी बातें
ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget