एक्सप्लोरर

Chief Of Army Staff: लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी संभालेंगे भारतीय सेना की कमान, 30 जून को बनेंगे आर्मी चीफ

Indian Army News Chief Upendra Dwivedi: लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी को भारतीय सेना का अगला प्रमुख नियुक्त किया गया है. आर्मी चीफ के रूप में उनका कार्यकाल 30 जून 2024 से शुरू होगा.

Upendra Dwivedi: केंद्र सरकार ने मंगलवार (11 जून) को लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी को अगला सेना प्रमुख बनाने का ऐलान किया. लेफ्टिनेंट उपेंद्र द्विवेदी इससे पहले वाइस चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ के तौर पर कार्यरत हैं. उनका कार्यकाल 30 जून 2024 से शुरू होगा.

एक बयान के मुताबिक, लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी 30 जून को कार्यभार ग्रहण करेंगे, जबकि वर्तमान सेनाध्यक्ष जनरल मनोज सी पांडे उसी दिन अपना पद छोड़ेंगे. 1 जुलाई 1964 को जन्मे उपेंद्र द्विवेदी को दिसंबर 1984 में सेना की इन्फैंट्री (जम्मू और कश्मीर राइफल्स) में कमीशन मिला था.

इन पदों पर तैनात रहे उपेंद्र द्विवेदी

बयान में कहा गया, "लगभग 40 सालों की अपनी लंबी और विशिष्ट सेवा के दौरान उन्होंने विभिन्न कमांड, स्टाफ, अनुदेशात्मक और विदेशी नियुक्तियों में कार्य किया है. लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी की कमान नियुक्तियों में रेजिमेंट (18 जम्मू और कश्मीर राइफल्स), ब्रिगेड (26 सेक्टर असम राइफल्स), डीआईजी, असम राइफल्स (पूर्व) और 9 कोर की कमान शामिल है.''

उपेंद्र द्विवेदी की शिक्षा

दरअसल, उपेंद्र द्विवेदी ने रीवा के सैनिक स्कूल शुरुआती शिक्षा हासिल की. इसके बाद नेशनल डिफेंस कॉलेज और यूएस आर्मी वॉर कॉलेज से शिक्षा ली. उन्होंने डीएसएससी वेलिंगटन और आर्मी वॉर कॉलेज महू से भी कोर्स किया है. द्विवेदी को यूएसएडब्ल्यूसी, कार्लिस्ले, अमेरिका में प्रतिष्ठित एनडीसी समकक्ष पाठ्यक्रम में 'विशिष्ट फेलो' से सम्मानित किया गया. उनके पास रक्षा और प्रबंधन अध्ययन में एम-फिल और सामरिक अध्ययन और सैन्य विज्ञान में दो मास्टर डिग्री भी हैं.

मनोज पांडे को मिला था सेवा विस्तार

बता दें कि इस साल मई में मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने निवर्तमान सेनाध्यक्ष जनरल मनोज पांडे को सेवा विस्तार दिया था. उनके सेवा विस्तार को एक महीने के लिए बढ़ दिया गया था. जनरल मनोज पांडे 31 मई को सेवानिवृत्त होने वाले थे, लेकिन उनका कार्यकाल 30 जून तक बढ़ा दिया गया था. आम तौर पर सेना प्रमुखों का कार्यकाल 62 वर्ष की आयु या तीन वर्ष पहले तक होता है.

यह भी पढ़ें- Jammu Terror Attack News: जम्मू हमले का निकला PAK कनेक्शन, 4 आतंकियों ने 20 मिनट तक बस पर बरसाईं गोलियां

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर, दतिया और मंजलपुर उपचुनाव के नतीजे आज, कौन मारेगा बाजी?
बांकीपुर, दतिया और मंजलपुर उपचुनाव के नतीजे आज, कौन मारेगा बाजी?
बारिश बनी आफत! असम में 82, केरल में 8 की मौत, IMD का इन राज्यों में अलर्ट
बारिश बनी आफत! असम में 82, केरल में 8 की मौत, IMD का इन राज्यों में अलर्ट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget