एक्सप्लोरर

केंद्र ने लालू यादव सहित आठ वीआईपी की सुरक्षा को घटाया

एनएसजी की सुरक्षा को वापस लेने के बाद लालू प्रसाद के बेटे और बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने सोमवार को प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा. उन्होंने कहा, "अगर लालू प्रसाद जी के साथ कुछ भी हुआ तो मोदी उसके जिम्मेदार होंगे."

नई दिल्ली: सोमवार को आरजेडी के अध्यक्ष लालू यादव की जेड प्लस सिक्योरिटी वापस ले लिया गया. इसके बाद लालू यादव ने केंद्र सरकार पर हमला बोला. लालू यादव के अलावा केंद्र सरकार ने सात लोगों की भी वीवीआईपी सुरक्षा को घटा दिया गया है. गृह मंत्रालय ने बताया कि लालू प्रसाद की सुरक्षा को 'जेड प्लस' श्रेणी से घटाकर 'जेड' कर दिया गया है. गृह मंत्रालय ने कहा कि लालू प्रसाद को ब्लैक कैट कमांडो की तरफ से मुहैया कराए गए राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) कवर को भी हटा दिया गया है.

इसके अलावा बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी की सुरक्षा को भी 'जेड प्लस' श्रेणी से घटाकर 'जेड' कर दिया गया है. सूत्रों के मुताबिक, केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने वीआईपी को दिए गए सुरक्षा कवर की समीक्षा के बाद रविवार को यह फैसला लिया.

सूत्रों के अनुसार, केंद्रीय मंत्री हरिभाई पार्थिभाई चौधरी, जेडीयू के पूर्व अध्यक्ष शरद यादव, पूर्व चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया टीएस ठाकुर, दिल्ली के पूर्व उपराज्यपाल नजीब जंग, पूर्व मुख्य निर्वाचन आयुक्त सैयद नसीम अहमद जैदी और जामा मस्जिद के शाही इमाम मौलाना सैयद अहमद बुखारी की भी सुरक्षा घटाई गई है.

चौधरी की सुरक्षा को 'जेड' से घटाकर 'वाई प्लस' कर दिया गया . लालू प्रसाद को आठ एनएसजी कमांडो के साथ एनएसजी और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के दो अनुरक्षण वाहन दिए किए गए थे. नए निर्देशों के लागू होने के बाद उन्हें 35 सीआरपीएफ कमांडो ही दिए जाएंगे. सभी आठ एनएसजी कमांडो को हटा दिया गया है.

एनएसजी की सुरक्षा को वापस लेने के बाद लालू प्रसाद के बेटे और बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने सोमवार को प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा. उन्होंने कहा, "अगर लालू प्रसाद जी के साथ कुछ भी हुआ तो मोदी उसके जिम्मेदार होंगे."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली आ रहे सोनम वांगचुक, सरकार के साथ होगी मीटिंग, कहा- 'मुझे...'

प्रियंका के बाद पिता रॉबर्ट वाड्रा भी आए रेहान के साथ, बोले- 'मुझे बेटे पर गर्व'

'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज

'105 में से 70 तस्वीरें हटाने को कहा, फिर तिरंगा...', रेहान वाड्रा ने बताया आखिर हुआ क्या?

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली आ रहे सोनम वांगचुक, सरकार के साथ होगी मीटिंग, कहा- 'मुझे...'
दिल्ली आ रहे सोनम वांगचुक, सरकार के साथ होगी मीटिंग, कहा- 'मुझे...'
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
प्रियंका के बाद पिता रॉबर्ट वाड्रा भी आए रेहान के साथ, बोले- 'मुझे बेटे पर गर्व'
प्रियंका के बाद पिता रॉबर्ट वाड्रा भी आए रेहान के साथ, बोले- 'मुझे बेटे पर गर्व'
Watch: बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने

हत्याकांड के आरोपियों की परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई बिहार पुलिस

'शो कैंसिल हो जाएगा और बिल्डिंग सील', abp न्यूज पर रेहान वाड्रा का चौंकाने वाला खुलासा

जैसे CM भगवंत मान फंसे, आप भी फंस सकते हैं, एयरपोर्ट पर कब लगता है फाइन?

Embed widget