एक्सप्लोरर

कोविंद की जीत पर गांव में जश्न, भतीजी ने कहा- शपथ ग्रहण समारोह के लिए हमने कपड़े खरीद लिए हैं

रामनाथ कोविंद के भाई शिव बालक राम कोविंद की बेटी हेमलता कहती हैं कि 18 जुलाई को चाचा राम कोविंद का फोन आया था और पूरे परिवार को दिल्ली बुलाया था . इसलिये हम सब लोगों ने नये कपड़े खरीदे और ढेर सारी खरीदारी कर ली है. हम लोगों ने शताब्दी एक्सप्रेस में कानपुर से दिल्ली तक के 25 टिकट भी बुक करा लिये हैं. हमारा पूरा परिवार पहले से ही दिल्ली पहुंच जायेगा ताकि चाचा जी के शपथ ग्रहण का कोई कार्यक्रम छूटने न पाए.

लखनऊ: देश के नए राष्ट्रपति के रूप में चुने गए रामनाथ कोविंद के कानपुर देहात के झींझक स्थित घर में आज घी के दिये जलाए गए , मिठाइयां बांटी गईं , अबीर और गुलाल उड़ता दिखा. झींझक स्थित इस घर में उनके भाई रहते हैं.

परिवार ने शपथ ग्रहण समारोह में जाने के लिए कपड़ों की भरपूर खरीदारी कर ली है. 23 जुलाई को दिल्ली जाने के लिए शताब्दी ट्रेन के टिकट भी बुक हो गये हैं. परिजनों का कहना है कि कोविंद ने 18 जुलाई को फोन करके पूरे परिवार को दिल्ली आने के लिए कहा था.

रामनाथ कोविंद के भाई शिव बालक राम कोविंद की बेटी हेमलता कोविंद ने बताया 'हमें उम्मीद थी कि चाचा जी चुनाव जीतेंगे और आज जब चुनाव परिणाम आ गए हैं और चाचा जी देश की सबसे बड़ी कुर्सी के लिये चुन लिए गए हैं तो पूरे परिवार की खुशी का ठिकाना नहीं है. मुझे मिलाकर हम छह बहनें हैं मंजूलता, अनीता, कमलेश, अंजली और कंचन. हम सब आज सुबह से ही ढोल की ताल पर नाच गा रहे हैं और मिठाइयां बांट रहे हैं. हमारे घर के बाहर टेंट लगा हुआ है...मिठाइयां बन रही हैं और बंट रही हैं. हम लोग आज अपने अपने घरों में घी के दिये जला रहे हैं. रात को पटाखे और फुलझड़ियां जलाने का कार्यक्रम है.' हेमलता कोविंद एक स्कूल टीचर हैं और झींझक में रहती हैं.

हेमलता आगे कहती है कि हमें यकीन नहीं हो रहा है कि जिन चाचा जी की गोद में हम सब बहनें खेली हैं वह आज देश के राष्ट्रपति चुन लिए गए हैं. हमारे परिवार में आज होली...दीवाली एक साथ मनाई जा रही है . केवल हमारे घर परिवार में ही नहीं हमारे पूरे गांव में खुशी का माहौल है. सारे गांव वाले हमारी खुशी में शामिल हैं.

हेमलता कहती हैं कि 18 जुलाई को चाचा राम कोविंद का फोन आया था और पूरे परिवार को दिल्ली बुलाया था . इसलिये हम सब लोगों ने नये कपड़े खरीदे और ढेर सारी खरीदारी कर ली है. हम लोगों ने शताब्दी एक्सप्रेस में कानपुर से दिल्ली तक के 25 टिकट भी बुक करा लिये हैं. हमारा पूरा परिवार पहले से ही दिल्ली पहुंच जायेगा ताकि चाचा जी के शपथ ग्रहण का कोई कार्यक्रम छूटने न पाए.

कानपुर के कल्याणपुर के म​हर्षि दयानंद विहार में भी खुशी का माहौल है और वहां भी उनके पड़ोसी चुनाव जीतने की खुशी में पटाखे फोड़ रहे हैं और अबीर गुलाल उड़ा रहे हैं. कोविंद कानपुर के कल्याणपुर स्थित इस मकान में करीब चार माह पहले आये थे. यहां उनके मकान की केयर टेकर अपने परिवार के साथ रहती हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest Live Updates: CJP कानून का पालन नहीं करती, पुलिस की गलत छवि पेश की- दिल्ली पुलिस
LIVE: CJP कानून का पालन नहीं करती, पुलिस की गलत छवि पेश की- दिल्ली पुलिस
CJP प्रोटेस्ट के बीच राहुल गांधी का बड़ा ऐलान, कहा - 'कल पूरा भारत...'
CJP प्रोटेस्ट के बीच राहुल गांधी का बड़ा ऐलान, कहा - 'कल पूरा भारत...'
दिल्ली पुलिस के दावों पर भड़के अभिजीत दीपके- 'वो पार्ट डिलीट कर दिया जिसमें...'
दिल्ली पुलिस के दावों पर भड़के अभिजीत दीपके- 'वो पार्ट डिलीट कर दिया जिसमें...'
CJP प्रोटेस्ट: कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी बोले- ‘मुझे उम्मीद है कि...’
CJP प्रोटेस्ट: कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी बोले- ‘मुझे उम्मीद है कि...’

वीडियोज

Mann Atisundar🥳 की जोड़ी संग SBS का 23वां बर्थडे, जमकर की मस्ती और खेले फन गेम्स! #sbs
Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )
2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली पुलिस के दावों पर भड़के अभिजीत दीपके- 'वो पार्ट डिलीट कर दिया जिसमें...'
दिल्ली पुलिस के दावों पर भड़के अभिजीत दीपके- 'वो पार्ट डिलीट कर दिया जिसमें...'
कोल्हापुर: 'मेरी नहीं तो किसी की नहीं', सगाई करने पर प्रेमी ने गर्लफ्रेंड को खाई में धकेला
कोल्हापुर: 'मेरी नहीं तो किसी की नहीं', सगाई करने पर प्रेमी ने गर्लफ्रेंड को खाई में धकेला
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
PM मोदी ने दिया बड़ा तोहफा तो CM विजय ने कहा थैंक्यू - 'मैं आपका...'
PM मोदी ने दिया बड़ा तोहफा तो CM विजय ने कहा थैंक्यू - 'मैं आपका...'
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
Embed widget