एक्सप्लोरर

मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा बोले- मेरे कार्यकाल में समय पर ही होंगे चुनाव

सुनील अरोड़ा ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि निर्वाचन आयोग कुछ राज्यों में आगामी विधानसभा चुनाव समय पर कराने में समर्थ होगा और इसके लिए आंतरिक कवायद शुरू कर दी गई है. अगले साल मई-जून में तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव होने हैं.

मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) सुनील अरोड़ा ने बुधवार को कहा कि जब कोविड-19 महामारी के बीच निर्वाचन आयोग ने बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू की तो कुछ लोगों ने सोचा कि आयोग ‘‘मूर्खता’’ कर रहा है, लेकिन इस बड़ी लोकतांत्रिक कवायद के सुरक्षित एवं सफल रूप से संपन्न होने के बाद चुनाव इकाई को हर ओर से प्रशंसा मिली है.

अरोड़ा ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि निर्वाचन आयोग कुछ राज्यों में आगामी विधानसभा चुनाव समय पर कराने में समर्थ होगा और इसके लिए आंतरिक कवायद शुरू कर दी गई है. अगले साल मई-जून में तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव होने हैं.

उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग को ऐसा महसूस कराया गया जैसे महामारी के बीच बिहार में चुनाव कराकर उसने कोई ‘‘दुस्साहस’’ किया है, लेकिन ‘‘इसके पीछे भरोसा था, आयोग ने अंधेरे में छलांग नहीं लगाई.’’

अरोड़ा ने पीटीआई-भाषा के साथ साक्षात्कार में कहा, ‘‘जब आप भरोसे की छलांग शब्द का इस्तेमाल करते हैं तो आप इसका इस्तेमाल किसी नाटकीय संवाद के रूप में नहीं करते. इसके पीछे काफी तैयारी की गई. किसी भी चुनाव में, हम जरूरत के हिसाब से कड़ी मेहनत करते हैं. लेकिन कोविड-19 के बीच इस तरह के चुनाव में यह अधिक भारी-भरकम और चुनौतीपूर्ण कार्य हो गया.’’

यह पूछे जाने पर कि क्या निर्वाचन आयोग ने उन लोगों को गलत साबित कर दिया है जो चुनाव कराने के निर्णय को गलत बता रहे थे, अरोड़ा ने कहा कि वह ऐसा नहीं कहेंगे. उन्होंने कहा, ‘‘यह कहने का काम मीडिया, देश के लोगों, मतदाताओं, संबंधित सभी पक्षों का है. मेरे लिए यह कहना कि हमने उन्हें गलत साबित कर दिया है, थोड़ा ठीक नहीं है.’’

अरोड़ा ने बिहार विधानसभा चुनाव में डाक मतपत्रों की गिनती से संबंधित विपक्ष के आरोपों के संबंध में पूछे गए सवाल का जवाब नहीं दिया और कहा कि राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी संवाददाता सम्मेलन में एक-एक बिन्दु का पहले ही जवाब दे चुके हैं.

यह पूछे जाने पर कि स्वास्थ्य संबंधी आपात स्थिति में चुनाव कराकर निर्वाचन आयेाग ने क्या साबित किया है, अरोड़ा ने कहा कि चुनाव इकाई ने अपने आप में कुछ भी साबित नहीं किया है क्योंकि स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव कराना संविधान के तहत एक दायित्व है. उन्होंने कहा, ‘‘हां, निर्वाचन आयोग किसी भी चुनौती पर खरा उतर सकता है और यह कोविड-19 संबंधी चुनौती पर भी खरा उतरा.’’

अरोड़ा ने कहा, ‘‘बाकी मूल्यांकन करना देश के लोगों पर है। हमारे अनेक सहकर्मियों द्वारा किए गए ट्वीट को देखकर ऐसा लगता है कि हर ओर से प्रशंसा मिली है। नि:संदेह आलोचक भी हो सकते हैं और वे होने भी चाहिए क्योंकि वे भी व्यवस्था का हिस्सा हैं.’’ अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि आयोग आंतरिक कवायद कर रहा है. ‘‘इस मामले में हम कभी आराम नहीं करते। यह एक सतत प्रक्रिया है।’’

यह पूछे जाने पर कि यदि कोविड-19 जारी रहता है तो क्या उन्हें विश्वास है कि निर्वाचन आयोग अगले विधानसभा चुनाव समय पर कराने में समर्थ होगा, उन्होंने कहा कि उनका कार्यकाल 13 अप्रैल 2021 तक है। उन्होंने कहा, ‘‘उससे पहले जो भी चुनाव होंगे, समय पर होंगे।’’ अगले साल मई-जून में तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव होने हैं।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Hyderabad: हैदराबाद में ट्रंप के नाम कर दी ये सड़क, खुशी से लहालोट हुए अमेरिकी राष्ट्रपति, हो गए भारत के मुरीद
हैदराबाद में ट्रंप के नाम कर दी ये सड़क, खुशी से लहालोट हुए अमेरिकी राष्ट्रपति, हो गए भारत के मुरीद
'ऑपरेशन सिंदूर में 6 जवानों का बलिदान छिपाकर...', राजनाथ सिंह के संसद वाले भाषण का जिक्र कर बोले पवन खेड़ा
'ऑपरेशन सिंदूर में 6 जवानों का बलिदान छिपाकर...', राजनाथ सिंह के संसद वाले भाषण का जिक्र कर बोले पवन खेड़ा
आतंकी साजिश नाकाम, असम के तिनसुकिया में AK-56 राइफल और ग्रेनेड के साथ ULFA के 2 उग्रवादी अरेस्ट
आतंकी साजिश नाकाम, असम के तिनसुकिया में AK-56 राइफल और ग्रेनेड के साथ ULFA के 2 उग्रवादी अरेस्ट
जब 2014 में जीत के बाद प्रणब मुखर्जी से मिले PM मोदी, पूर्व राष्ट्रपति ने पूछा था सिर्फ एक सवाल... शर्मिष्ठा मुखर्जी का लेख
जब 2014 में जीत के बाद प्रणब मुखर्जी से मिले PM मोदी, पूर्व राष्ट्रपति ने पूछा था सिर्फ एक सवाल... शर्मिष्ठा मुखर्जी का लेख

वीडियोज

Sansani | Crime News | Ketan Murder Case:'विग लगाता था... इसलिए मरना था?' सिया का चौंकाने वाला दावा!
Welcome to the Jungle Review: Akshay Kumar की मजेदार कॉमेडी, लॉजिक नहीं सिर्फ एंटरटेनमेंट
Raakh के Villain Akash Makhija ने सुनाई struggle, Death Threatsऔर success की अनसुनी कहानी
Sansani | Ketan Agrawal Murder Case:मर्डर से ठीक एक दिन पहले सिया और चेतन ने रची थी ये साजिश!
Ketan Murder Case: 350 फीट गहरी खाई...'क्राइम कुंडली' सामने आई! | Bharat ki Baat

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Hyderabad: हैदराबाद में ट्रंप के नाम कर दी ये सड़क, खुशी से लहालोट हुए अमेरिकी राष्ट्रपति, हो गए भारत के मुरीद
हैदराबाद में ट्रंप के नाम कर दी ये सड़क, खुशी से लहालोट हुए अमेरिकी राष्ट्रपति, हो गए भारत के मुरीद
'मुझे अब शर्म आ रही है कि वे...', 6 सांसदों की बगावत के बाद पहली बार बोले उद्धव ठाकरे
'मुझे अब शर्म आ रही है कि वे...', 6 सांसदों की बगावत के बाद पहली बार बोले उद्धव ठाकरे
'अब ब्लेम गेम नहीं...', अमेरिका ने मिसाइल-ड्रोन साइट्स पर किया अटैक तो भड़का ईरान, कहा- US के असफल राष्ट्रपति ने...
'अब ब्लेम गेम नहीं...', अमेरिका ने मिसाइल-ड्रोन साइट्स पर किया अटैक तो भड़का ईरान, कहा- US के असफल राष्ट्रपति ने...
FIFA World Cup 2026: केप वर्डे ने रचा इतिहास, नॉकआउट में पहुंचने वाला बना दुनिया का सबसे छोटा देश, जानिए कितनी है आबादी
FIFA World Cup 2026: केप वर्डे ने रचा इतिहास, नॉकआउट में पहुंचने वाला बना दुनिया का सबसे छोटा देश, जानिए कितनी है आबादी
Haiwaan Release Date: अक्षय कुमार बॉक्स ऑफिस पर फिर मचाने आ रहे तबाही, 'हैवान' की रिलीज डेट कंफर्म
अक्षय कुमार बॉक्स ऑफिस पर फिर मचाने आ रहे तबाही, 'हैवान' की रिलीज डेट कंफर्म
होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों को देना पड़ेगा टैक्स? ईरान और अमेरिका की बातचीत के बीच ओमान ने दिया ये बयान
होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों को देना पड़ेगा टैक्स? ईरान और अमेरिका की बातचीत के बीच ओमान ने दिया ये बयान
अखिलेश यादव की हां के बीच अभी भी अलायंस पर संशय? UP कांग्रेस के नए प्रभारी के बयान से मिले संकेत
अखिलेश यादव की हां के बीच अभी भी अलायंस पर संशय? UP कांग्रेस के नए प्रभारी के बयान से मिले संकेत
IND VS IRE T20: राजस्थान के जय मूंदड़ा कैसे बने आयरलैंड टीम के क्रिकेटर, कैसे मिली वहां की नागरिकता?
राजस्थान के जय मूंदड़ा कैसे बने आयरलैंड टीम के क्रिकेटर, कैसे मिली वहां की नागरिकता?
Embed widget