एक्सप्लोरर

वोट चोरी से लेकर हाउस नंबर जीरो तक... चुनाव आयोग ने दिया विपक्ष के हर आरोप का जवाब

बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण विवाद को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सभी आरोपों का खंडन किया और कई अहम जानकारी दी.

देश के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने रविवार (17 अगस्त, 2025) को बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के विवाद को लेकर विपक्ष की ओर से 'वोट चोरी' के आरोपों का खंडन किया. मतदाता सूची प्रक्रिया को लेकर पहली बार प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए चुनाव आयोग ने कहा कि आयोग के सामने ना कोई पक्ष है और ना विपक्ष, सारे राजनीतिक दल समान हैं.

प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्य चुनाव आयुक्त ने दी खास जानकारी

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ज्ञानेश कुमार ने कुछ अहम मुद्दों को लेकर खास जानकारी दी. 

1. आयोग ने कहा, 'इस बात का खंडन नहीं किया जा सकता कि हर राजनीतिक दल का जन्म चुनाव आयोग में पंजीकरण के जरिए ही होता है. फिर चुनाव आयोग उन्हीं दलों के बीच भेदभाव कैसे कर सकता है? आयोग के लिए सभी राजनीतिक दल एक जैसे हैं. 

2. पिछले दो दशकों से चुनाव प्रक्रिया में बदलाव को लेकर चर्चा चल रही थी, इसी को देखते हुए आयोग ने बिहार में विशेष गहन पुनरीक्षण को मंजूरी दी.

3. एसआईआर प्रक्रिया में, सभी मतदाताओं ने विभिन्न दलों की ओर से नामित 1.6 लाख बूथ स्तरीय एजेंटों (बीएलए) के साथ मिलकर संयुक्त रूप से इस प्रस्ताव को तैयार किया है.

4. ज्ञानेश कुमार ने कहा, 'जमीनी स्तर पर सभी मतदाता, राजनीतिक दल और बीएलओ मिलकर ईमानदारी से काम कर रहे हैं. वे ना सिर्फ प्रमाणीकरण कर रहे हैं, बल्कि सिग्नेचर करके और वीडियो प्रशंसापत्र भी दे रहे हैं. आयोग प्रमुख ने कहा कि इतनी पारदर्शिता के बाद भी गंभीर चिंता की बात है कि प्रमाणित दस्तावेज और पार्टी की ओर से मनोनीत बीएलए की बात उनके ही राज्य या राष्ट्रीय स्तर तक नहीं पहुंच पा रही है और जानबूझकर हकीकत को नजरअंदाज किया जा रहा है.

5. आयोग ने कहा कि जब देश के 7 करोड़ से अधिक मतदाता चुनाव आयोग के साथ खड़े हैं तो न तो चुनाव आयोग और न ही मतदाताओं की विश्वसनीयता पर सवाल उठाया जा सकता है.

6. मुख्य चुनाव आयुक्त ने आगे कहा, 'हमने कुछ दिन पहले देखा कि कई मतदाताओं की तस्वीरें बिना उनकी अनुमति के मीडिया के सामने पेश की गईं. उन पर आरोप लगाए गए, उनका इस्तेमाल किया गया. क्या चुनाव आयोग को मतदाताओं, उनकी माताओं, बहुओं या बेटियों के सीसीटीवी फुटेज साझा करने चाहिए? मतदाता सूची में जिनके नाम होते हैं, वे ही अपने उम्मीदवार को चुनने के लिए वोट डालते हैं.'

7. उन्होंने कहा, 'लोकसभा चुनाव की प्रक्रिया में एक करोड़ से भी अधिक कर्मचारी, 10 लाख से भी अधिक बूथ लेवल एजेंट्स, 20 लाख से भी अधिक प्रत्याशियों के पोलिंग एजेंट्स चुनाव के लिए कार्य करते हैं. इतने सारे लोगों के समक्ष इतनी पारदर्शी प्रक्रिया में क्या कोई मतदाता वोट की चोरी कर सकता है?

8. ज्ञानेश कुमार ने कहा, 'कुछ मतदाताओं की ओर से दोहरे मतदान के आरोप लगाए गए, सबूत मांगने पर जवाब नहीं मिला. ऐसे गलत आरोपों से न तो चुनाव आयोग डरता है न ही कोई मतदाता डरता है. जब चुनाव आयोग के कंधे पर बंदूक रखकर भारत के मतदाताओं को निशाना बनाकर राजनीति की जा रही है.'

उन्होंने कहा कि ऐसे में चुनाव आयोग आज सबको स्पष्ट करना चाहता है कि हम निडरता के साथ सभी गरीब, अमीर, बुजुर्ग, महिला और युवा समेत सभी वर्गों और सभी धर्मों के मतदाताओं के साथ चट्टान की तरह खड़ा था, खड़ा है और खड़ा रहेगा.'

9. आयोग ने कहा, 'मशीन द्वारा पढ़े जाने वाली मतदाता सूची पर प्रतिबंध है. चुनाव आयोग का यह निर्णय सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद है और 2019 से है,

10. मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने सवाल खड़े करते हुए कहा, 'क्या आप जानते हैं कि इस देश में करोड़ों लोगों के पते के आगे जीरो नंबर लगा है, क्यों? दरअसल पंचायत या नगरपालिका ने उनके घर को कोई नंबर नहीं दिया है.'

ये भी पढ़ें:- नेपाल दौरे पर विदेश सचिव विक्रम मिसरी, पीएम ओली और राष्ट्रपति पौडेल से मुलाकात, द्विपक्षीय सम्बन्धों पर चर्चा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
तेलंगाना में VHP का सामाजिक समरसता अभियान, कंधे पर बैठकर दलित पहुंचे कमलापुर मंदिर
तेलंगाना में VHP का सामाजिक समरसता अभियान, कंधे पर बैठकर दलित पहुंचे कमलापुर मंदिर
1984 का सिख दंगा और उम्रकैद की सजा..., 2018 से तिहाड़ में बंद कौन थे सज्जन कुमार?
1984 का सिख दंगा और उम्रकैद की सजा..., 2018 से तिहाड़ में बंद कौन थे सज्जन कुमार?

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
Embed widget