एक्सप्लोरर

नेपाल दौरे पर विदेश सचिव विक्रम मिसरी, पीएम ओली और राष्ट्रपति पौडेल से मुलाकात, द्विपक्षीय सम्बन्धों पर चर्चा

विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने रविवार को नेपाल की यात्रा के दौरान वहां के पीएम के पी शर्मा ओली और राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल से मुलाकात की और दोनों देशों के बीच सम्बन्धों पर चर्चा की.

विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने रविवार (17 अगस्त, 2025) को नेपाल के प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली और राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल से मुलाकात की और विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने के तौर-तरीकों पर चर्चा की. मिसरी नेपाल के विदेश सचिव अमृत बहादुर राय के निमंत्रण पर सुबह काठमांडू पहुंचे.

प्रधानमंत्री कार्यालय में ओली के साथ मिसरी की बैठक के दौरान द्विपक्षीय संबंधों को और प्रगाढ़ बनाने के लिए आपसी हितों के मामलों पर चर्चा की गई. भारतीय दूतावास ने यहां ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘मिसरी ने गहरे सभ्यतागत संबंधों और मजबूत भारत-नेपाल साझेदारी की पुष्टि की और विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग को और मजबूत करने के तौर-तरीकों पर चर्चा की.’

भारतीय नेतृत्व की ओर से शुभकामनाएं

नेपाल में भारतीय राजदूत नवीन श्रीवास्तव भी बैठक के दौरान उपस्थित रहे. दूतावास ने एक अलग पोस्ट में कहा कि विदेश सचिव ने राष्ट्रपति पौडेल से अलग से मुलाकात की और ‘भारतीय नेतृत्व की ओर से शुभकामनाएं दीं, साथ ही माननीय राष्ट्रपति को द्विपक्षीय संबंधों में प्रगति के बारे में जानकारी दी.’

मिसरी विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा से भी मुलाकात करेंगे. वह दिन में बाद में नेपाल के विदेश सचिव राय के साथ द्विपक्षीय बैठक भी करेंगे. वह नेपाली कांग्रेस के अध्यक्ष शेर बहादुर देउबा और नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी-माओवादी सेंटर चेयरमैन पुष्प कमल दाहाल ‘प्रचंड’ सहित प्रमुख राजनीतिक दलों के शीर्ष नेताओं से भी मुलाकात करेंगे.

‘पड़ोसी प्रथम’ की नीति के प्रति प्रतिबद्धता

यहां भारतीय दूतावास ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि मिसरी की यात्रा भारत और नेपाल के बीच नियमित उच्चस्तरीय संवाद की परंपरा को दर्शाती है और भारत की ‘पड़ोसी प्रथम’ की नीति के प्रति प्रतिबद्धता को दोहराती है. विदेश मंत्रालय ने शनिवार को एक बयान में कहा कि उनकी यात्रा के दौरान संपर्क, विकास सहयोग और अन्य मुद्दों पर चर्चा होगी.

मिसरी अपनी यात्रा समाप्त करने के बाद सोमवार (18 अगस्त, 2025) को स्वदेश लौटेंगे. सूत्रों ने बताया कि काठमांडू में मिसरी की बैठकों का मुख्य उद्देश्य नेपाल के प्रधानमंत्री ओली की अगले माह नयी दिल्ली यात्रा की तैयारी करना है. राजनयिक सूत्रों के अनुसार, ओली 16 सितंबर के आसपास भारत आ सकते हैं. हालांकि, इस संबंध में आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है.

ये भी पढ़ें:- 'संविधान को सिर पर रखकर नाचने वालों ने ही उसे कुचला', पीएम मोदी का कांग्रेस पर तीखा वार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Cockroach Janta Party Protest LIVE: कॉकरोच जनता पार्टी के समर्थन में जंतर-मंतर पहुंचे सोनम वांगचुक, अभिजीत दीपके बोले- इस्तीफा दें धर्मेंद्र प्रधान
LIVE: CJP के समर्थन में जंतर-मंतर पहुंचे सोनम वांगचुक, अभिजीत दीपके बोले- धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें
दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम में Youth for Viksit Bharat सम्मेलन, 6000 युवाओं की भागेदारी
दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम में Youth for Viksit Bharat सम्मेलन, 6000 युवाओं की भागेदारी
Explained: एयरपोर्ट पर गरबा, होटल से तौलिया चोरी और मंदिर में रील! कैसे दुनिया के ‘बदसूरत यात्री’ बने भारतीय टूरिस्ट?
दुनिया के ‘बदसूरत यात्री’ बने भारतीय टूरिस्ट! एयरपोर्ट पर गरबा और तौलिया चोरी समेत बहुत कारनामे
लुधियाना रेलवे स्टेशन पर टला बड़ा हादसा, ट्रेन का डिब्बा हुआ क्षतिग्रस्त, दिल्ली से वैष्णो देवी जा रही थी ट्रेन
लुधियाना रेलवे स्टेशन पर टला बड़ा हादसा, ट्रेन का डिब्बा हुआ क्षतिग्रस्त, दिल्ली से वैष्णो देवी जा रही थी ट्रेन

वीडियोज

TVF ने MLM स्कैम पर बनाई दमदार सीरीज, 'The Pyramid Scheme' ने जीता दिल
Varun Dhawan की कॉमिक टाइमिंग ने जीता दिल, 'Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai' में भरपूर मनोरंजन
Khan Sir Controversy: गिरफ्तार होंगे खान सर? कोर्ट से आई बड़ी खबर! | Patna Coaching Firing | Bihar
Khan Sir Controversy: खान सर के सरेंडर से पहले कोचिंग के बाहर हाई अलर्ट | Patna Coaching Firing
US Iran War Updates: Trump का बदलता मूड..युद्ध में लाएगा शांति? | Hormuz | Breaking | Latest News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
डिंपल यादव के बयान पर केशव प्रसाद मौर्य का पलटवार, बोले- '12 सालों में आत्मनिर्भरता की...'
डिंपल यादव के बयान पर केशव प्रसाद मौर्य का पलटवार, बोले- '12 सालों में आत्मनिर्भरता की...'
यूसुफ पठान को पहुंचाया था ममता बनर्जी का बहरामपुर सीट छोड़ने का संदेश? सौरव गांगुली ने खबरों को किया खारिज
यूसुफ पठान को पहुंचाया था ममता बनर्जी का संदेश? सौरव गांगुली ने खबरों को किया खारिज
टीम इंडिया में आते ही वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना रिकॉर्ड
टीम इंडिया में आते ही वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना रिकॉर्ड
Dipika kakar Health Update: शोएब इब्राहिम ने दिया दीपिका कक्कड़ का हेल्थ अपडेट, शुरू हुई इम्यूनोथेरेपी
शोएब इब्राहिम ने दिया दीपिका कक्कड़ का हेल्थ अपडेट, शुरू हुई इम्यूनोथेरेपी
लुधियाना रेलवे स्टेशन पर टला बड़ा हादसा, ट्रेन का डिब्बा हुआ क्षतिग्रस्त, दिल्ली से वैष्णो देवी जा रही थी ट्रेन
लुधियाना रेलवे स्टेशन पर टला बड़ा हादसा, ट्रेन का डिब्बा हुआ क्षतिग्रस्त, दिल्ली से वैष्णो देवी जा रही थी ट्रेन
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट पर बवाल, हिट लेकर पहुंचा शख्स, कहा- 'भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने वालों...'
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट पर बवाल, हिट लेकर पहुंचा शख्स, कहा- 'भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने वालों...'
राह चलती लड़कियों को छेड़ रहा था मनचला, कैमरे में कैद हुई हरकत तो निकल गई सारी हवा- वीडियो वायरल
राह चलती लड़कियों को छेड़ रहा था मनचला, कैमरे में कैद हुई हरकत तो निकल गई सारी हवा- वीडियो वायरल
घर में रखी Washing Machine बन सकती है बड़ा खतरा! इन 5 संकेतों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज
घर में रखी Washing Machine बन सकती है बड़ा खतरा! इन 5 संकेतों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज
Embed widget