एक्सप्लोरर

Bipin Rawat Death: कैबिनेट की सुरक्षा मामलों की समिति की हुई बैठक, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कल देंगे संसद में बयान

CDS Bipin Rawat's Chopper Crashes: तमिलनाडु के कुन्नूर में हुए हेलिकॉप्टर क्रैश को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह गुरुवार को संसद में बयान देंगे.

CCS Meeting: भारतीय वायुसेना (IAF) का हेलीकॉप्टर एमआई-17वी5 बुधवार को तमिलनाडु के कुन्नूर के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इस हेलिकॉप्टर हादसे में प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी समेत 13 लोगों की मौत हो गई. एक ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह का इलाज चल रहा है. वरुण सिंह को वेलिंगटन के मिलिट्री अस्पताल में भर्ती किया गया है. अधिकारियों के मुताबिक, हेलिकॉप्टर में ब्रिगेडियर एलएस लिद्दर, लेफ्टिनेंट कर्नल हरजिंदर सिंह, एनके गुरसेवक सिंह, एनके जितेंद्र कुमार, एल/नायक विवेक कुमार, एल/नायक बी साई तेजा और हवलदार सतपाल सवार थे.

इस दुखद घटना के बाद कैबिनेट की सुरक्षा मामलों की समिति की बैठक हुई. बैठक में पीएम मोदी, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, गृहमंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और एनएसए अजित डोभाल मौजूद रहे. हेलिकॉप्टर क्रैश की घटना पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह गुरुवार को संसद में बयान दे सकते हैं. इससे पहले उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दुर्घटना के बारे में जानकारी दी है और भारतीय वायु सेना प्रमुख को घटनास्थल पर पहुंचने के लिए कहा गया. 

वायुसेना ने कहा कि हादसे की जांच के आदेश दे दिए गए हैं. केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने बुधवार को कहा कि तमिलनाडु के कुन्नूर में हेलिकॉप्टर हादसे के बारे में संबंधित मंत्रालय द्वारा उचित समय पर जानकारी साझा की जाएगी.

Capt Varun Singh Profile: कुन्नूर हेलिकॉप्टर क्रैश में सिर्फ एक शख्स की बची है जान, अस्पताल में चल रही है जिंदगी और मौत से जंग

CDS Bipin Rawat Dead: शौर्य और साहस का दूसरा नाम जनरल बिपिन रावत का निधन, प्रधानमंत्री समेत सभी बड़े नेताओं ने जताया शोक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'भारत में है राजनीतिक स्थिरता', PM मोदी बोले- रिफॉर्म हमारे लिए नहीं कम्पल्शन
'भारत में है राजनीतिक स्थिरता', PM मोदी बोले- रिफॉर्म हमारे लिए नहीं कम्पल्शन
बाहर लबालब पानी और छत पर शव..., 18 घंटे तक मदद की गुहार के बाद अंतिम संस्कार
बाहर लबालब पानी और छत पर शव..., 18 घंटे तक मदद की गुहार के बाद अंतिम संस्कार
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget