एक्सप्लोरर

CDS बिपिन रावत बोले- तीनों सेनाओं के जवानों की रिटायरमेंट एज बढ़ाने पर किया जा रहा है विचार

चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) बिपिन रावत ने कहा है कि सेना के जवानों की रिटायरमेंट एज बढ़ाने पर विचार किया जा रहा हैउन्होंने कहा कि इस समय सेना के जवान काफी कम उम्र में रिटायर हो जाते हैं

नई दिल्ली: चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) बिपिन रावत ने मंगलवार को कहा कि सशस्त्र बलों के जवानों की सेवा निवृत्ति उम्र बढ़ाई जा सकती है. उन्होंने कहा कि जवानों की सेवानिवृति की उम्र बढ़ा कर 58 वर्ष तक करने की व्यावहारिकता की पड़ताल की जा रही है और इसके लिए सेना के तीनों अंग अध्ययन कर रहे हैं.

सीडीएस बिपिन रावत ने कहा कि वर्तमान में सेना में दो श्रेणियां होती हैं जिसमें अधिकारी और जवान शामिल हैं. उन्होंने कहा कि अधिकारी 54 से 58 साल की उम्र के बीच सेवानिवृत होते हैं लेकिन जवान 37-38 साल की उम्र में सेवा निवृत हो जाते हैं. उन्होंने कहा कि जवानों की समस्या पर विचार किया जा रहा है.

बिपिन रावत का बयान 

सीडीएस ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘सेना के अधिकारी 58 साल की उम्र तक आर्थिक रूप से बिल्कुल सुरक्षित रहते हैं. उस उम्र में उसके बच्चे आम तौर पर अपने पैरों पर खड़े हो जाते है या होने वाले होते हैं. लेकिन समस्या जवानों के साथ है.’’ सीडीएस बिपिन रावत ने कहा कि जवानों को 18-19 साल की उम्र में भर्ती करने के बाद सेना उन्हें 37-38 साल में सेवानिवृति कर देती है. उन्होंने कहा, ‘‘उस उम्र में जवानों को अचानक एहसास होता है कि उनकी तनख्वाह घटकर आधी रह गयी और उनकी मुफ्त आवास और सस्ती स्वास्थ्य सेवा और शिक्षा चली गयी.’’

जवान दे सकते हैं 58 साल तक सेवा 

सीडीएस बिपिन रावत ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि सेना के एक तिहाई कर्मी 58 साल तक सेवा दे सकते हैं. आज आप एक जवान को 38 साल में घर भेज रहे हैं और वह 70 साल तक जीवित रहता है. इसलिए, 17 साल की सेवा के लिए 30-32 साल पेंशन देते हैं. जवानों को 38 साल की सेवा ही क्यों न दे दी जाए और फिर उसे 20 साल तक पेंशन दीजिए. हम इस प्रवृत्ति को पलट रहे हैं.’’

बता दें कि सेना के अधिकारी और जवानों के पेंशन के मद में कुछ खर्च का 28 फीसदी खर्च किया जाता है. पेंशन के लिए इस बार बजट में अधिक पैसे का भी प्रबंध किया गया है. रक्षा मंत्रालय और सेना के तीनों अंगों में ऐसी चर्चा चल रही है कि जवानों की सेवा निवृति आयु बढ़ाई जाए.

यह भी पढ़ें-

दिल्ली चुनाव में बजरंग बली की एंट्री, केजरीवाल ने गायी हनुमान चालीसा तो बीजेपी ने भी किया तीखा वार

कांग्रेस नेता नगमा बोलीं- अनुराग ठाकुर के विवादित बयान की वजह से दिल्ली में चली गोलियां

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘देश के भविष्य को…’, सचिवों के साथ PM मोदी की हाई लेवल मीटिंग, दिए ये मूल मंत्र
‘देश के भविष्य को…’, सचिवों के साथ PM मोदी की हाई लेवल मीटिंग, दिए ये मूल मंत्र
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच जानें कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच जानें कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
तेलंगाना में VHP का सामाजिक समरसता अभियान, कंधे पर बैठकर दलित पहुंचे कमलापुर मंदिर
तेलंगाना में VHP का सामाजिक समरसता अभियान, कंधे पर बैठकर दलित पहुंचे कमलापुर मंदिर

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget