एक्सप्लोरर

CDS Bipin Rawat Last Video Message: अपने आखिरी सार्वजनिक संदेश में क्या बोले थे CDS बिपिन रावत? वीडियो आया सामने

CDS Bipin Rawat: भारतीय थलसेना ने 1.09 मिनट का एक वीडियो जारी किया है, जिसमें जनरल रावत ने 1971 के युद्ध की 50वीं वर्षगांठ के अवसर पर सशस्त्र बलों के कर्मियों को बधाई दी थी.

CDS Bipin Rawat Last Video Message: हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मृत्यु से एक दिन पहले अपने सार्वजनिक संदेश में प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (CDS) जनरल बिपिन रावत ने कहा था कि अपनी सेनाओं पर है हमें गर्व, आओ मिलकर मनाएं विजय पर्व. भारतीय थलसेना ने रविवार को 1.09 मिनट का एक वीडियो जारी किया है, जिसमें जनरल रावत ने 1971 के युद्ध की 50वीं वर्षगांठ के अवसर पर सशस्त्र बलों के कर्मियों को बधाई दी थी. सेना के सूत्रों ने कहा कि वीडियो 7 दिसंबर की शाम रिकॉर्ड किया गया था.


वीडियो क्लिप में जनरल रावत ने 1971 में पाकिस्तान के साथ हुए युद्ध में जान गंवाने वाले भारतीय सशस्त्र बलों के कर्मियों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी और देशवासियों से युद्ध में विजय की 50वीं वर्षगांठ मनाने की अपील की. वीडियो में जनरल रावत कहते हैं, "मैं स्वर्णिम विजय पर्व के अवसर पर भारतीय सशस्त्र बलों के सभी वीर सैनिकों को हार्दिक बधाई देता हूं. हम 1971 के युद्ध में जीत की 50वीं वर्षगांठ को विजय पर्व के रूप में मना रहे हैं."

'विजय पर्व' समारोह के उद्घाटन पर चलाया गया वीडियो

जनरल रावत ने अपने संदेश के अंत में कहा, "अपनी सेनाओं पर है हमें गर्व, आओ मिलकर मनाएं विजय पर्व." वीडियो को इंडिया गेट परिसर में 'विजय पर्व' समारोह के उद्घाटन समारोह में भी चलाया गया. इस कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और देश के शीर्ष सैन्य अधिकारियों ने भाग लिया. बता दें कि 16 दिसंबर 1971 को लगभग 93,000 पाकिस्तानी सैनिकों ने भारतीय सेना के संयुक्त बलों और 'मुक्ति वाहिनी' के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया था, जिसके बाद बांग्लादेश की स्थापना का मार्ग प्रशस्त हुआ था.

हेलीकॉप्टर दुर्घटना में जनरल रावत समेत 13 लोगों की मौत

गौरतलब है कि प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (CDS) जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिका रावत, रावत के रक्षा सलाहकार ब्रिगेडियर एलएस लिद्दर समेत 13 लोगों की 8 दिसंबर को तमिलनाडु के कन्नूर के निकट दोपहर 12 बजकर 22 मिनट पर हुई भयावह हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मौत हो गई थी.

ये भी पढ़ें-

Congress Rally in Jaipur: राहुल गांधी बोले- हिंदू और हिंदुत्व अलग-अलग, मैं हिंदू हूं लेकिन हिंदुत्ववादी नहीं

Bank Deposit Programme: पीएम मोदी बोले- 1 लाख से ज्यादा लोगों को हुआ 1300 करोड़ का फायदा, परेशानियों का निकला समाधान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तृषा पर CM विजय ने उदयनिधि स्टालिन को दे दिया जवाब, 'मैं ओछी...'
तृषा पर CM विजय ने उदयनिधि स्टालिन को दे दिया जवाब, 'मैं ओछी...'
मोहन भागवत ने कहा Gen- Z पर अंधा विश्वास, प्रियंका गांधी बोलीं- 'उन्हें उनकी...'
भागवत ने कहा Gen- Z पर अंधा भरोसा, प्रियंका बोलीं- 'उन्हें उनकी जरूरत नहीं'
HC के आदेश के खिलाफ अभिषेक बनर्जी पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, जानें मामला
HC के आदेश के खिलाफ अभिषेक बनर्जी पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, जानें मामला
Parliament Monsoon Session LIVE: बीजेपी सांसद बोले- सरकार हर मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार, विपक्ष कर रहा विरोध
LIVE: बीजेपी सांसद बोले- सरकार हर मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार, विपक्ष कर रहा विरोध

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोहन भागवत ने कहा Gen- Z पर अंधा विश्वास, प्रियंका गांधी बोलीं- 'उन्हें उनकी...'
मोहन भागवत ने कहा Gen- Z पर अंधा विश्वास, प्रियंका गांधी बोलीं- 'उन्हें उनकी...'
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
भारत की पहली 'टॉप गन' भावना, नाम सुनते ही खौफ खाएगा पाकिस्तान
भारत की पहली 'टॉप गन' भावना, नाम सुनते ही खौफ खाएगा पाकिस्तान
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी ? बोलीं- ‘मैं 19 साल की उम्र में शादी...’
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा? खुद बताई वजह
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
थाईलैंड के स्कूल में छात्र ने की फायरिंग, शिक्षक की मौत, चार घायल
थाईलैंड के स्कूल में छात्र ने की फायरिंग, शिक्षक की मौत, चार घायल
'सच्चा मुसलमान ऐसा कभी नहीं कर सकता', सावन में गोकशी पर बोले रामपुर SP अनिल कुमार
'सच्चा मुसलमान ऐसा कभी नहीं कर सकता', सावन में गोकशी पर बोले रामपुर SP अनिल कुमार
चीन में किस नौकरी में सबसे ज्यादा कमाते हैं भारतीय? जानें वहां जॉब के नियम
चीन में किस नौकरी में सबसे ज्यादा कमाते हैं भारतीय? जानें वहां जॉब के नियम
Embed widget